Advertisement
ग़ाज़ा: 'भूख, कुपोषण से कराह रहे बच्चों का साथ छोड़ रही है दुनिया'

“उसकी अन्तिम आशा, चिकित्सा कारणों से ग़ाज़ा पट्टी से बाहर निकलना था, लेकिन यह हो नहीं सका. कोई भी देश जाना को यहाँ से बाहर ले जाने के लिए आगे नहीं आया.”ग़ाज़ा में सामान्य या गम्भीर कुपोषण से पीड़ित छोटे बच्चों को इस्तेमाल के लिए तैयार, पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है, जोकि अब ग़ाज़ा सिटी में कुछ ही अस्पतालों में उपलब्ध है.अस्पतालों की क्षमता नहींविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कुछ ही दिन पहले आगाह किया था कि उत्तरी ग़ाज़ा में चार और अस्पतालों को इस महीने बन्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.पूरे ग़ाज़ा में अब 14 अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ दी जा रही हैं, और मानवीय सहायताकर्मियों ने चिन्ता जताई है कि इन अस्पतालों पर भीषण बोझ है.यूनीसेफ़ के अनुसार, जाना और जौरी की व्यथा दर्शाती है कि ग़ाज़ा में बच्चों के जीवन पर केवल हवाई हमलों का ख़तरा नहीं है, बल्कि गुज़र-बसर की परिस्थितियाँ भी उनके लिए जोखिम हैं.ग़ाज़ा में पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कुपोषण संकट भयावह स्तर पर पहुँच रहा है, और 3.20 लाख बच्चों के इसकी चपेट में आने का जोखिम है.उपचार के लिए ग़ाज़ा से बाहर भेजनाबेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए ग़ाज़ा से बाहर भेजे जाने की प्रक्रिया, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के समन्वय में की जाती है, जिसके लिए सात-चरणों के प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ता है.डॉक्टर द्वारा बाहर भेजने की अनुशंसा से लेकर, WHO द्वारा इस प्रक्रिया को पूरा करने करने तक. पहले एक सूची मेज़बान देशों को दी जाती है, जिसके फिर इसराइली प्रशासन द्वारा स्वीकृति मिलती है.इसराइल पर हमास के आतंकी हमलों के बाद, 7 अक्टूबर 2023 को ग़ाज़ा युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक, 7,841 मरीज़ों को यहाँ से बाहर भेजने में मदद दी गई है. इनमें से 5,330 मरीज़ बच्चे थे. 15 हज़ार से अधिक मरीज़ों को अब भी ग़ाज़ा से बाहर भेजे जाने की आवश्यकता है.29 सितम्बर को, WHO ने 14 मरीज़ों और उनके 38 तिमारदारों को ग़ाज़ा से जॉर्डन भेजने, और 15 मरीज़ों व 65 तिमारदारों को इटली रवाना करने के लिए समर्थन प्रदान किया.पहले उन्हें अस्पताल से बसों, ऐम्बुलेंस के ज़रिए केरेम शलोम सीमा चौकी तक ले जाया गया, जहाँ से फिर उन्हें दक्षिणी इसराइल में रामोन हवाई अड्डे के लिए परिवहन मुहैया कराया गया. और फिर मेज़बान देशों के लिए उड़ान की व्यवस्था थी.WHO ने ज़ोर देकर कहा है कि और अधिक संख्या में उपचार के लिए फ़लस्तीनियों को ग़ाज़ा से बाहर भेजे जाने की आवश्यकता है, और उन्हें इसके लिए स्वीकृति देने वाले देशों की भी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


