-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNGA80: जनरल डिबेट आरम्भ, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से सीधा प्रसारण

Source: UN News: बुधवार, 24 सितम्बर 2025 00:00 AM (IST)
UNGA80: जनरल डिबेट आरम्भ, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से सीधा प्रसारण
संयुक्त राष्ट्र महासभा के ऐतिहासिक 80वें सत्र के दौरान, उच्चस्तरीय जनरल डिबेट, आज से शुरू हो रही है, जिसमें विश्व नेता - महासभा हॉल में स्थित प्रतिष्ठित हरे संगमरमर के मंच से अपनी बात दुनिया के सामने रखेंगे. यह जनरल डिबेट, न्यूयॉर्क समय के अनुसार प्रातः 9 बजे, यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश और महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक के सम्बोधन के साथ आरम्भ हुई है. स्वतंत्रताओं, लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश - ब्राज़ीलब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने यूएन महासभा के 80वें सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुपक्षवाद अब एक नए दोराहे पर है और दुनिया एक अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था को मज़बूत होते देख रही है. उनके अनुसार, शक्ति प्रदर्शन को बार-बार रियायतें दी जाती हैं, सम्प्रभुता पर हमले होते हैं, मनमाने ढंग से प्रतिबन्ध लगाए जाते हैं और एकतरफ़ा ढंग से हस्तक्षेप अब नियम बनते जा रहे हैं.“पूरी दुनिया में, लोकतंत्र-विरोधी शक्तियाँ अब संस्थाओं को अपने आधीन बनाने और स्वतंत्रताओं को कुचलने की कोशिश कर रही हैं. वे हिंसा को पूजती हैं, अज्ञान की सराहना करती हैं, शारीरिक व डिजिटल मिलिशिया की तरह व्यवहार करती हैं और प्रैस पर पाबन्दी थोपती हैं.” UN Photo/Loey Felipe उन्होंने कहा कि यह समय है जब विश्व नेताओं को पृथ्वी के लिए अपनी प्रतिबद्धता की गम्भीरता को प्रदर्शित करना होगा.पहले ही अन्य चुनौतियों से जूझ रहे विकासशील देश, अब जलवायु परिवर्तन का भी सामना कर रहे हैं, जबकि धनी देश, रहन-सहन के एक ऐसे स्तर का आनन्द ले रहे हैं, जिसे पाने में 200 वर्षों तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन किया गया.राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने कहा कि संसाधनों व टैक्नॉलॉजी की सुलभता और अधिक महत्वाकाँक्षा, कोई परोपकारिता नहीं है, बल्कि न्याय से जुड़ा है.साथ मिलकर काम करें, या अकेले कष्ट सहें, महासभा अध्यक्षयूएन महासभा के 80वें सत्र की प्रमुख ऐनालेना बेयरबॉक ने जनरल डिबेट को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “हमारे सामने बहुत काम है... क्योंकि उस काम को करने की हमारी क्षमता हमसे छीनी जा रही है.”उन्होंने “यह कोई साधारण वर्ष नहीं है” वाक्य पर ज़ोर देते हुए, ग़ाज़ा, यूक्रेन, हेती और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य जैसे संकटग्रस्त क्षेत्रों में, लोगों की दुर्दशा का ज़िक्र किया.महासभा अध्यक्ष के अनुसार, “यह कहकर कि संस्था पुरानी या अप्रासंगिक हो गई है, सन्देहवादियों को इन असफलताओं को हथियार बनाने की अनुमति नहीं दें.” उन्होंने कहा, “यह चार्टर नहीं है जो विफल होता है,” न ही एक संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्र नाकाम होता है.“(यूएन) चार्टर उतना ही मज़बूत है जितना कि सदस्य देश इसे बनाए रखने की इच्छा रखते हैं,” और इसका उल्लंघन करने वालों को जवाबदेह ठहराने की इच्छा रखते हैं.यह सत्र हार नहीं मानने, बल्कि साथ मिलकर, बेहतर बनने का संकल्प लेने के बारे में है.“इस वैश्वीकृत, डिजिटल दुनिया में, हम साथ मिलकर काम करें - या हम अकेले ही कष्ट सहें.”पाँच अहम प्राथमिकताएँयूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने देशों की सरकारों से पाँच अहम क्षेत्रों पर ध्यान देने का आग्रह किया:युद्ध के बजाय शान्ति: “यूएन चार्टर वैकल्पिक नहीं है. यह हमारी नींव है.” युद्धविराम, जवाबदेही व कूटनीति को प्राथमिकता.गरिमा व अधिकार: मानवाधिकार, शान्ति की आधारशिला हैं. नागरिक स्वतंत्रताओं की रक्षा और विकास के लिए वित्त पोषण.जलवायु न्याय: नवीकरणीय ऊर्जा, मज़बूत राष्ट्रीय जलवायु संकल्पों में निवेश, निर्बल देशों के लिए वित्तीय संसाधन.टैक्नॉलॉजी के बजाय मानवता: कृत्रिम बुद्धिमता व टैक्नॉलॉजी के साधनों का दायित्वपूर्ण इस्तेमाल.मज़बूत संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र को परिस्थितियों के अनुरूप ढालने के लिए प्रयास और पर्याप्त वित्तीय समर्थन. सहयोग व शान्ति की पुकार, यूएन प्रमुखसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को महासभा के 80वें सत्र में जनरल डिबेट के उदघाटन सत्र को सम्बोधित किया.उन्होंने ध्यान दिलाया कि 80 वर्ष पहले, यूएन की स्थापना के समय उथलपुथल के बजाय सहयोग, अराजकता के बजाय क़ानून और हिंसक टकराव के स्थान पर शान्ति की प्राथमिकताएँ तय की गईं थी. यूएन प्रमुख ने जनरल असेम्बली हॉल को उसी संकल्प की धड़कन बताते हुए कहा कि यूएन एक नैतिक दिशासूचक है, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का संरक्षण और सतत विकास का उत्प्रेरक है.उन्होंने पूछा कि 80वीं वर्ष पूरे होने के अवसर पर, हम भविष्य में किस प्रकार के विश्व को आकार देना चाहेंगे.विश्व मंच से सम्बोधनमंगलवार को ब्राज़ील, संयुक्त राज्य अमेरिका, तुर्कीये, क़तर, लेबनान, फ़्रांस, इंडोनेशिया, क़तर, कोरिया गणराज्य, जॉर्डन सूरीनाम, दक्षिण अफ़्रीका समेत कई अन्य देशों के प्रतिनिधि, जनरल डिबेट को सम्बोधित करेंगे.यूएन के शीर्ष अधिकारियों के बाद, ब्राज़ील के राष्ट्रपति का सम्बोधन होगा और फिर मेज़बान देश संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प सम्बोधित करेंगे. इस वर्ष की जनरल डिबेट में वक्ताओं की सूची यहाँ देखी जा सकती है.दिलचस्प परम्परायह एक दिलचस्प परम्परा है कि यूएन अधिकारियों के सम्बोधन के बाद, जनरल डिबेट को देशों में सबसे पहले ब्राज़ील क्यों सम्बोधित करता है.दरअसल संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद आरम्भिक वर्षों में, कोई भी देश सबसे पहले बोलने के लिए मंच पर आने में झिझकते थे, और ब्राज़ील हमेशा ही सबसे पहले बोलने के लिए अपनी रुचि दिखाता था. इस तरह 1955 के बाद से यह सिलसिला परम्परा बन गया.अन्य देशों के लिए जनरल डिबेट को सम्बोधित करने के लिए अवसर, इस बात पर निर्भर करता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन कर रहे हैं – यानि राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख या मंत्री.यूएन महासभा के इस 80वें सत्र की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक इस ज़िम्मेदारी को संभालने वाली पाँचवीं महिला हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement