-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए, नए सिरे से प्रतिबद्धता जताने का आग्रह

Source: UN News: बुधवार, 17 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए, नए सिरे से प्रतिबद्धता जताने का आग्रह
अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफ़ाएल ग्रोस्सी ने परमाणु हथियारों से जुड़ी चुनौतियों की पृष्ठभूमि में सदस्य देशों से आग्रह किया है कि इनके फैलाव पर लगाम कसने के इरादे से, अप्रसार व्यवस्था के लिए नए सिरे से संकल्प जताया जाना होगा. महानिदेशक ग्रोस्सी ने ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में सोमवार को यूएन समर्थित एजेंसी, IAEA के 69वें महा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह बात कही.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि परमाणु अप्रसार संकल्पों, परमाणु अप्रसार सन्धि, और अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के लिए सदस्य देशों का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है. ये पहल व अन्तरराष्ट्रीय समझौते, परमाणु हथियारों के फैलाव को रोकने, उनके उन्मूलन पर केन्द्रित हैं. Tweet URL “मैं सदस्य देशों से एक ऐसी व्यवस्था के लिए फिर से प्रतिबद्ध होने का आग्रह करता हूँ, जोकि अन्तरराष्ट्रीय शान्ति के लिए बेहद अहम बुनियाद में से है, हमारी पीढ़ी के लिए सबसे तनाव भरे दशकों के दौरान भी.”IAEA महानिदेशक ने ध्यान दिलाया कि यह सम्मेलन एक ऐसे समय में आयोजित हो रहा है, जब आतंकवादी कृत्य, अनेक सैन्य टकराव धधक रहे हैं, परमाणु मानदंडों का क्षरण हो रहा है जबकि निर्धनता व समृद्धि के बीच की खाई बढ़ती जा रही है.इस पृष्ठभूमि में, उन्होंने अपने संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रस्तुत किया: परमाणु हथियारों के फैलाव को रोकना, और परमाणु विज्ञान को भलाई के लिए इस्तेमाल में लाना, जैसेकि कैंसर उपचार, खाद्य सुरक्षा, प्लास्टिक प्रदूषण की निगरानी, रोग निदान, और कृत्रिम बुद्धिमता.परमाणु सुरक्षा के लिए चुनौतियाँइसी वर्ष, सीरिया ने अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सहयोग पर सहमति जताई थी. पिछले सप्ताह, IAEA ने परमाणु सुरक्षा मानकों को लागू करने के विषय में ईरान के साथ समझौता होने की घोषणा की थी.इन उपायों के तहत, एजेंसी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि परमाणु टैक्नॉलॉजी में प्रगति का उपयोग, केवल शान्तिपूर्ण उद्देश्यों के लिए ही किया जाए.राफ़ाएल ग्रोस्सी के अनुसार, “जब किसी देश में परमाणु सामग्री का शान्तिपूर्ण उपयोग होने की पुष्टि होती है, परमाणु गतिविधियों पर विश्वास स्थापित हो जाता है.”उधर, यूक्रेन में जारी हिंसक टकराव से परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर जोखिम है, जिसके मद्देनज़र, वहाँ अब तक 200 मिशन भेजे जा चुके हैं और सभी परमाणु केन्द्रों पर टीम मौजूद है.इसके बावजूद, अनेक चुनौतियाँ बरक़रार हैं. काँगो लोकतांत्रिक जन गणराज्य (डीपीआरके) ने परमाणु हथियार के लिए अपने कार्यक्रम को जारी रखा है, जबकि परमाणु अप्रसार सन्धि में शामिल देश भी अब इन हथियारों को हासिल करने पर चर्चा कर रहे हैं.“एक मिनट के लिए ऐसी दुनिया के बारे में सोचिए, जहाँ चँद देशों के बजाय, हमारे पास परमाणु हथियारों से लैस 20-25 देश होंगे.”परमाणु विज्ञान का शान्तिपूर्ण उपयोगतीन वर्ष पहले, IAEA ने ‘आशा भरी किरण’ नामक एक कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिससे कैंसर देखभाल में बड़ी प्रगति हुई है. 40 देशों में इस पहल के तहत ठोस क़दम उठाए गए हैं. अस्पतालों का निर्माण हुआ है, रेडियो थेरेपी मशीन को ख़रीदा गया है और चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है.IAEA, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के साथ मिलकर एक संयुक्त कार्यक्रम, Atoms4Food, संचालित करती है, जिससे खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा और कृषि से पर्यावरण पर होने वाले दबाव को कम करने का प्रयास हो रहा है. महानिदेशक ग्रोस्सी ने कहा कि संसाधनों से प्रचुर जगत में, 70 करोड़ लोगों को हर रात भूखे पेट नहीं सोने देना चाहिए.वहीं, अनेक देशों में प्लास्टिक प्रदूषण और कचरे की समस्या से निपटने की दिशा में भी बढ़ा जा रहा है और बीमारियों का बेहतर ढंग से सामना करने की तैयारी हो रही है.परमाणु ऊर्जा से कृत्रिम बुद्धिमता के बुनियादी ढाँचे को मज़बूती दी जा सकती है, जबकि कृत्रिम बुद्धिमता से परमाणु ऊर्जा में बेहतरी आ सकती है.IAEA का 60वाँ महासम्मेलन 15-19 सितम्बर तक ऑस्ट्रिया के विएना शहर में आयोजित होगा, जहाँ तीन हज़ार से अधिक प्रतिभागी शिरकत करेंगे.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement