-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SCO शिखर सम्मेलन: महासचिव ने की चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात

Source: UN News: रविवार, 31 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
SCO शिखर सम्मेलन: महासचिव ने की चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने चीन के तियानजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. वहाँ वे SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुँचे हैं, और रविवार को सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता कार्यालय द्वारा तियानजिन से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि बैठक के दौरान महासचिव ने राष्ट्रपति शी का धन्यवाद किया, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र को अपनी अन्तरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारियों को निभाने में महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया है.इस दौरान, दोनों ने चीन और संयुक्त राष्ट्र के बीच सहयोग के तीन मुख्य स्तम्भों यानि शान्ति और सुरक्षा, सतत विकास, और मानवाधिकार पर भी चर्चा की.साथ ही, उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करने और अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं, विशेषकर अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में सुधार करने के महत्व पर बल दिया.बैठक में अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिनमें ‘पृथ्वी के भविष्य का चार्टर’ का कार्यान्वयन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रौद्योगिकी का विकास, जलवायु परिवर्तन, और अन्तरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर वर्तमान परिस्थितियाँ शामिल थीं.SCO शिखर सम्मेलनमहासचिव रविवार को (चीन समयानुसार) तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नेताओं के शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे. वहाँ वे सम्भावित रूप से यह याद दिलाएँगे कि वैश्विक विभाजनों की दुनिया में अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करना, क़ानून के शासन को बनाए रखना और लोगों की सेवा करना आवश्यक है, जिसका ज़िक्र ‘पृथ्वी के भविष्य के चार्टर’ में भी है.वे शंघाई सहयोग संगठन की एक समावेशी और सतत भविष्य बनाने में अद्वितीय भूमिका पर भी बल देंगे.चीन से पापुआ न्यू गिनी की यात्रामहासचिव 2 सितम्बर को पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी पहुँचेंगे, जहाँ उन्हें प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के आमंत्रण पर 50वीं स्वतंत्रता वर्षगाँठ के अवसर में भाग लेना है.इसके बाद बुधवार, 3 सितम्बर को महासचिव देश की संसद को सम्बोधित करेंगे, जहाँ वे यह रेखांकित करेंगे कि मात्र 50 वर्षों में, 800 से अधिक भाषाओं और विभिन्न संस्कृतियों वाले देश के लोगों ने एक राष्ट्र के निर्माण का काम कैसे किया, जिसमें शान्ति, मानव गरिमा और विकास के लिए एक आवाज़ में संवाद करने की साझा प्रतिबद्धता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement