×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:18 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
युवाओं के सपनों से बदलती तस्वीर: एआई से टिकाऊ भविष्य की ओर
Source: UN News: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
भारत में संयुक्त राष्ट्र सूचना केन्द्र (UNIC) ने, 1M1B (वन मिलियन फ़ॉर वन बिलियन) संस्थान के साथ मिलकर एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया, जहाँ देशभर के युवा परिवर्तनकर्ता अपने विचारों और नवाचारों के साथ सामने आए. इस मंच ने दिखाया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहकर, गाँव-गाँव और शहर-शहर तक समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत कर सकती है. दिल्ली के इन्द्रप्रस्थ कॉलेज की छात्रा ध्रुविका तब पशोपेश में पड़ गईं, जब उनके भाई ने टीवी की बैटरियाँ बदलते हुए उनसे पूछा, “इन्हें कहाँ फेंकूँ?”. इसका जवाब उनके पास नहीं था. यहीं से उनके दिमाग़ में एक वेबसाइट बनाने का विचार आया, जो लोगों को बताए कि अपने कचरे की किस तरह सही तरीक़े से री-सायकलिंग की जाए.त्रिपुरा की पोरोमिता ने देखा कि उसके कॉलेज में मीडिया और टैक्नॉलॉजी के क्लब तो हैं, लेकिन पर्यावरण पर केन्द्रित कोई मंच नहीं है. उन्होंने इस कमी को दूर करने के लिए “Greenit Chat” नामक चैटबॉट बनाया, जिससे लोग दोस्त की तरह बातचीत कर सकें और रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में काम आने वाले छोटे-छोटे टिकाऊ क़दमों के बारे में सीख सकें.गुरू गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के छात्र अमित कुमार ने अपने रोज़ाना के ट्रेन सफ़र से प्रेरणा लेकर “स्वच्छ स्कोर ऐप” बनाया. यह ऐप यात्रियों को किसी भी रेलवे प्लेटफ़ॉर्म की सफ़ाई की स्थिति की वास्तविक समय में रेटिंग व रिपोर्ट करने की सुविधा देता है. इस स्कोर से सीधे अधिकारियों पर स्वच्छता पर ध्यान देने का दबाव बनता है.तीनों कहानियों से स्पष्ट है कि रोज़मर्रा की छोटी घटनाएँ भी, युवाओं को बड़े बदलाव की राह पर ले जा सकती हैं. प्रेरक कार्यक्रमयुवा नवाचार को एक मंच देने के लिए संयुक्त राष्ट्र सूचना केन्द्र (UNIC) और 1M1B (वन मिलियन फ़ॉर वन बिलियन) संस्थान ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इसका उद्देश्य यही था कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के ज़रिए तैयार हो रहे इन नवाचारों को सामने लाया जाए और यह दिखाया जाए कि ये समाधान, किस तरह गाँव से लेकर शहर तक समाज को बदलने की क्षमता रखते हैं.कार्यक्रम में UNIC इंडिया के निदेशक डैरेन फ़ेरेंट ने कहा, “यदि हमें सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को पाना है, तो युवाओं को अपने प्रयासों के केन्द्र में रखना होगा. भारत के युवा पहले से ही जलवायु कार्रवाई और सामाजिक बदलाव के लिए अद्भुत समाधान खोज रहे हैं.""मुझे उम्मीद है कि ऐसी पहलें अधिक लोगों को प्रेरित करेंगी कि वे अपने समुदायों के लिए समाधान तैयार करें और एक अधिक टिकाऊ व न्यायपूर्ण दुनिया बनाएँ.”1M1B के संस्थापक और मुख्य मार्गदर्शक मनोव सुबोध ने ज़ोर देते हुए कहा, "सन् 1919 में जब कम्प्यूटर आए, तो उनके बारे में शिक्षा और प्रशिक्षण की एक अलग ही श्रेणी बन गई थी — कम्प्यूटर साइंस टीचर्स, अलग लैब्स, और सीमित पहुँच. हम एआई के साथ वही ग़लती नहीं दोहराना चाहते.” प्रतिभागियों के नवाचारआरव गुप्ता – आरोग्या मोबिलिटीदिल्ली के कक्षा 11 के छात्र आरव ने अपने एक बीमार दोस्त की कठिनाई देखकर यह परियोजना शुरू की, जिसे एक सस्ती लेकिन स्मार्ट व्हीलचेयर की ज़रूरत थी. महँगी मोटर से चलने वाली व्हीलचेयर की तुलना में उनकी व्हीलचेयर को मोबाइल फ़ोन, बटन और वॉइस कमांड से चलाया जा सकता है. भविष्य में वे इसे और किफ़ायती बनाने और क्षेत्रीय भाषाओं के वॉइस कमांड जोड़ने पर काम कर रहे हैं.साँची बंसल – YOU Appदिल्ली की साँची बंसल ने LGBTQ+ समुदाय के लिए “YOU App” बनाया. यह सिर्फ़ मानसिक स्वास्थ्य और करियर अवसरों का मंच नहीं है ,बल्कि एक ऐसा सुरक्षित डिजिटल स्थान है जहाँ हाशिए पर धकेले गए इस समुदाय को सम्मान और सहयोग मिले. © UNIC India/Rohit Karan नक्ष मान – Power Supply Deviceदिल्ली के नक्ष मान ने बिजली की असमान उपलब्धता से प्रेरणा लेकर एक एआई आधारित उपकरण बनाया, जो आपातस्थिति में एक केन्द्र से दूसरे केन्द्र को बिजली भेज सकता है. यह डिवाइस, मशीन लर्निंग से डेटा लेकर तय करता है कि कहाँ अतिरिक्त बिजली उपलब्ध है और कहाँ भेजी जानी चाहिए. नक्ष चाहते हैं कि अस्पतालों जैसी ज़रूरी जगहों पर यह समाधान जीवन बचाने में मदद करे.फ़ाल्गुन बडानी – Sign Sync Deviceदिल्ली के छात्र फ़ाल्गुन ने अपने स्कूल के एक साथी की कठिनाइयों को देखकर “Sign Sync” बनाया. यह उपकरण बातचीत को साकेंतिक भाषा और सांकेतिक भाषा को आवाज़ में बदलता है. इससे सुनने में असमर्थ लोग और वे लोग जो साकेंतिक भाषा नहीं जानते, दोनों के बीच समवाद आसान हो जाता है. © UNIC India/Rohit Karan गौरी गुप्ता – Tribal Vikasजयपुर की गौरी गुप्ता ने “Tribal Vikas” मंच बनाया, जो आदिवासी समुदाय को डिजिटल साक्षरता और क़ानूनी अधिकारों की जानकारी देता है. गौरी ने, शुरुआती झिझक और भाषा की बाधाओं के बावजूद, समुदाय का भरोसा जीता और उन्हें तकनीक के ज़रिए आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया. © UNIC India/Rohit Karan दिव्यम – Eco-Roverदिल्ली के छात्र दिव्यम ने बचपन में, हर जगह फैला कचरा देखकर सोचा कि क्यों न इसे मशीन से सुलझाया जाए. उन्होंने एक रोबोटिक प्रणाली विकसित की, जो कूड़े का अलग-अलग श्रेणियों - प्लास्टिक, इलैक्ट्रॉनिक, काँच, कपड़ा आदि में पृथकीकरण कर सकती है. दिव्यम मानते हैं कि अगर यह तकनीक बड़े पैमाने पर लागू हो, तो कूड़ा घरों का बोझ काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है.इन कहानियों में सामने आए सभी समाधानों के पीछे एक ही सन्देश है — युवा अपनी कल्पनाशक्ति व तकनीक से समाज को बदल सकते हैं.1M1B के संस्थापक मानव सुबोध मानो इसका सार प्रस्तुत करते हुए कहते हैं, “हम नहीं चाहते कि एआई केवल बड़े शहरों या चुनिन्दा संस्थानों तक सीमित हो. जब तक गाँव के बच्चे और लड़कियाँ इसमें शामिल नहीं होंगे, तब तक बदलाव अधूरा रहेगा." "ओपन सोर्स एआई का उपयोग करके हमें यह तकनीक हर बच्चे तक पहुँचानी है, ताकि वे अपनी समुदायों के लिए स्थानीय समाधान बना सकें.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces