×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
छोटे शहरों से बड़े सपनों की उड़ान, 'Start-Up Hub' तक पहुँचने की मिसालें
Source: UN News: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
भारत की स्टार्टअप कहानी अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं है. छोटे शहरों और गाँवों में युवा नवप्रवर्तक भी, अब मासिक धर्म स्वच्छता और प्लास्टिक कचरे जैसी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और सफलता का नई मिसालें क़ायम कर रहे हैं. इस बदलाव की अगुवाई कर रही है Youth Co:Lab -
UNDP
, Citi Foundation और अटल इनोवेशन मिशन की एक साझा पहल, जिसे 2019 में शुरू किया गया था. Youth Co:Lab पहल के तहत युवाओं को एसडीजी से जुड़े समाधान, नवाचारों के लिए वित्तीय सहायता के साथ मार्गदर्शन, नैटवर्क और संसाधन उपलब्ध करवाए जाते हैं.2019 से अब तक इस पहल के ज़रिए 280 से ज़्यादा स्टार्टअप्स यानि नए कारोबारों को सहायता उपलब्ध करवाई गई है. कुछ लोगों ने सरकारी साझेदारी या नई धनराशि से अपने व्यवसाय का विस्तार किया, जबकि कुछ अपने समुदायों में स्थिर रूप से आगे बढ़ते रहे.इस पहल का ध्यान उन क्षेत्रों पर है जिन्हें अक्सर नज़रअन्दाज़ कर दिया जाता है - जैसेकि स्वास्थ्य, कचरा प्रबन्धन, समावेशिता, जलवायु और शिक्षा. © UNDP India/Srishti Bharadwaj प्रोजेक्ट बाला: ताकि लड़कियों की पढ़ाई न छूटेसौम्या डबरीवाल ने, घाना और भारत के स्कूलों में स्वयंसेवा करने के दौरान देखा कि कई लड़कियाँ मासिक धर्म की वजह से स्कूल नहीं आ पाती थीं. उन्होंने 21 साल की उम्र में ख़ुद ऐसे स्वच्छता पैड सिलना शुरू किया जिन्हें मासिक धर्म के दौरान साफ़-सफ़ाई के लिए एक से अधिक बार प्रयोग किया जा सकता था. इसके साथ ही वो, वंचित इलाक़ों में जागरूकता फैलाने में सक्रिय हो गईं.सौम्या ने, LinkedIn पर Youth Co:Lab के बारे में जानकर आवेदन किया, और वहाँ से प्राप्त मार्गदर्शन ने उन्हें एक मज़बूत व विस्तार योग्य मॉडल बनाने में मदद की. कार्यक्रम के समर्थन से Project Baala ने दक्षिण एशिया और अफ़्रीका में विस्तार किया, जहाँ यह टिकाऊ उत्पादों, जागरूकता एवं नीति स्तर पर काम करके, मासिक धर्म से जुड़ी असमानताओं को दूर करने में सक्रिय है.यह पहल अब तक भारत, नेपाल, घाना और तंज़ानिया सहित छह देशों में 10 लाख से अधिक महिलाओं और लड़कियों तक पहुँच चुकी है. इसके तहत 35 लाख से अधिक टिकाऊ सैनिटरी पैड वितरित किए जा चुके हैं और 15 हज़ार से अधिक जागरूकता कार्यशालाएँ आयोजित की गई हैं.सौम्या का लक्ष्य साहसिक लेकिन सीधा है, "2026 तक हम 20 लाख महिलाओं और लड़कियों तक पहुँचना चाहते हैं. माहवारी कभी भी शिक्षा, सम्मान या अवसर के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए." © YCL Dump in Bin: कचरे से अवसर की ओरइंजीनियर ऋषभ पटेल और नितिन यादव ने Dump in Bin की शुरुआत सिर्फ़ प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए नहीं, बल्कि उसे री-सायकिल करके, बड़े पैमाने पर फिर से इस्तेमाल करने के लिए की. उनका समाधान था - प्लास्टिक कचरे को सीमेंट-रहित, पर्यावरण के अनुकूल निर्माण सामग्री में बदलना.उनका यह विचार, Youth Co:Lab के सहयोग से एक ऐसा मॉडल बन गया जिसे बड़े पैमाने पर लागू किया जा सकता है. ऋषभ पटेल बताते हैं, “YCL ने मेरे विचार को केवल मान्यता ही नहीं दी, बल्कि उसे असल ज़रूरतों के हिसाब से एक कामयाब व्यवसाय में बदलने में मदद की.”अब तक यह नया कारोबार यानि स्टार्टअप, 700 टन से ज़्यादा प्लास्टिक कचरे को री-सायकिल कर चुका है और एक पायलट निर्माण सुविधा भी स्थापित कर चुका है.नितिन यादव बताते हैं, “अब हम एक Material Recovery Facility (MRF) बना रहे हैं, जो 30 से ज़्यादा वंचित महिलाओं को हरित रोज़गार के अवसर प्रदान करेगी.” © YCL DigiSwasthya Foundation: अब स्वास्थ्य सेवा और क़रीबसन्दीप कुमार ने, बिहार के ग्रामीण इलाक़ों में देखा कि लोग दूरी, ख़र्च और जानकारी की कमी के कारण, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने, इसी कमी को दूर करने के लिए, DigiSwasthya की शुरुआत की - एक ऐसा मॉडल जो टैलीमेडिसिन यानि फ़ोन या वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सा परामर्श सुविधा को स्थानीय समुदायों से जोड़ता है.उन्होंने, सोशल मीडिया के ज़रिए Youth Co:Lab के बारे में जानने के बाद, कार्यक्रम के बूट कैम्प में भाग लिया. यहाँ उन्हें अपने मॉडल को बेहतर बनाने और विस्तार के लिए तैयार करने में मदद मिली. आज DigiSwasthya छह प्रान्तों में सक्रिय है और अब तक 80 हज़ार से अधिक टैली-परामर्श दे चुका है.सन्दीप अब, स्थानीय सरकारों और UNDP नैटवर्क के समर्थन से, इस मॉडल को पाँच नए आकांक्षी ज़िलों में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि ज़रूरतमन्दों को अपने समीप ही स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके. © UNDP India/YCL NEMA AI: तकनीक और संवेदना का संगमनिधि और समर्थ गर्ग ने देखा कि हर विचार या चीज़ को भिन्न नज़रिए से देखने वाली स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले यानि neurodiversity वाले लोगों की स्थिति का या तो निदान नहीं हो पाता, या फिर उनका ग़लत निदान होता है, जिससे उन्हें सही मदद नहीं मिल पाती. उन्होंने, इस चुनौती का समाधान खोजते हुए शुरू किया NEMA AI - एक ऐसा मंच जो तंत्रिका विज्ञान (Neuroscience) व कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मिलाकर आसान, सटीक और समावेशी निदान उपकरण तैयार करता है.उन्होंने अटल नवाचार मिशन और LinkedIn से Youth Co:Lab के बारे में जानकर, 2024-25 की राष्ट्रीय नवाचार चुनौती में हिस्सा लिया. यहाँ मिली मदद की बदौलत, वे सिर्फ़ सार्वजनिक स्क्रीनिंग तक सीमित न रहकर, स्वास्थ्य केन्द्रों व अस्पतालों में निदान सेवाएँ शुरू करने में सफल हुए.दिसम्बर 2026 तक यह मंच पूर्ण रूप में शुरू होने की तैयारी में है, जिसका लक्ष्य है हर महीने 1,000 मरीज़ों की सेवा करना.समर्थ गर्ग कहते हैं, “हम अलग-अलग दृष्टिकोणों से सीखते हैं और चाहते हैं कि हमारे समाधान पूरी तरह सुलभ, भरोसेमन्द व उपयोगी साबित हों.” © UNDP India/YCL अगली चुनौतीYouth Co:Lab ने, अब तक के सात संस्करणों में उन युवा उद्यमियों के लिए रास्ते खोले हैं, जो पारम्परिक व्यवसाय जगत से दूर थे. लेकिन किसी नए कारोबार या कम्पनी की शुरुआत करना ही पर्याप्त नहीं होता.असली चुनौती है इन पहलों को सफल और टिकाऊ बनाना - ताकि उन्हें निरन्तर धनराशि, मज़बूत नैटवर्क और बाज़ार तक स्थाई पहुँच मिल सके.स्वास्थ्य से लेकर सततता तक, YCL के प्रतिभागी दिखा रहे हैं कि भारत के अगले बड़े उद्यमी, देश के किसी भी कोने से उभर सकते हैं.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces