-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समुद्री भोजन में धोखाधड़ी से निपटने में, परमाणु तकनीक की मदद

Source: UN News: शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
समुद्री भोजन में धोखाधड़ी से निपटने में, परमाणु तकनीक की मदद
अगर आप मछलियाँ व अन्य समुद्री भोजन खाने के शौक़ीन हैं तो ये ख़बर आपके काम की है. दुनिया भर में समुद्री भोजन खाने वाले उपभोक्ता और छोटे मछुआरे, दोनों ही, एक बढ़ती हुई चुनौती का सामना कर रहे हैं और वो है - समुद्री खाद्य पदार्थों की धोखाधड़ी. ग़लत लेबल लगाकर बेची जाने वाली मछलियों से लेकर, छिपी हुई मिलावटों जैसे भ्रामक चलन, आजीविका, खाद्य सुरक्षा और हमारी थाली में पहुँचने वाले भोजन पर, हमारे भरोसे के लिए ख़तरा उत्पन्न कर रहे हैं.अब, संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित एक नई अन्तरराष्ट्रीय पहल, अत्याधुनिक परमाणु विज्ञान का उपयोग करके, लोगों की सुरक्षा कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि जिन समुद्री भोजन पदार्थों पर वे निर्भर हैं, वो सुरक्षित व प्रामाणिक होने के साथ-साथ ऐसे हों, जिनके स्रोत की जानकारी हासिल की जा सके.सन्दिग्ध गतिविधियाँ © Unsplash/Nicola Welner प्रति व्यक्ति समुद्री खाद्य की खपत, 1960 के दशक से दोगुनी हो गई है और 2050 तक इसके फिर से दोगुनी होने का अनुमान है. ऐसे में, समुद्री खाद्य धोखाधड़ी, एक बढ़ती वैश्विक चिन्ता का विषय बनती जा रही है. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन – FAO का अनुमान है कि मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र, प्राथमिक मछली उत्पादन में लगभग सवा छह करोड़ लोग काम करते हैं, जबकि लगभग 60 करोड़ लोगों की आजीविका, मत्स्य पालन और जलीय कृषि पर निर्भर है.समुद्री खाद्य धोखाधड़ी में ऐसे तरीक़े शामिल हैं जिनमें उच्च मूल्य वाली प्रजातियों को, उन्हीं जैसे सस्ते उत्पादों से बदल दिया जाता है. साथ ही ग़ैर-क़ानूनी या चोरी-छुपे मिलावटें भी की जाती हैं.यह हरकतें, आपूर्ति श्रृंखला के किसी भी चरण में हो सकती हैं, ख़ासकर जब आपूर्ति श्रृंखलाओं के लगातार जटिल होते जाने के कारण, निगरानी और जानकारी हासिल करना अधिक कठिन हो जाता है.समुद्री खाद्य को धोखाधड़ी जाल से बचाने के लिए, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय खाद्य नियंत्रण प्रणालियों को मज़बूत करने की आवश्यकता है.परमाणु प्रौद्योगिकी का प्रयोगखाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बीच एक संयुक्त परियोजना, समुद्री खाद्य धोखाधड़ी का मुक़ाबला करने के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए तैयार की गई है.यूएन परमाणु एजेंसी - IAEA खाद्य एवं कृषि में परमाणु तकनीकों के अपने संयुक्त FAO/IAEA केन्द्र के माध्यम से, एक पाँच-वर्षीय समन्वित अनुसन्धान परियोजना शुरू कर रही है.इस परियोजना का उद्देश्य समुद्री खाद्य धोखाधड़ी का पता लगाने और उसे रोकने के लिए, देशों को अपने यहाँ खाद्य नियंत्रण प्रणालियों को मज़बूत बनाने में मदद करना है.IAEA वैज्ञानिक क्षमता निर्माण, उत्पाद की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने और समुद्री खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं में लचीलापन व पारदर्शिता बढ़ाने के लिए परमाणु और सम्बन्धित तकनीकों का उपयोग करेगी.सतत विकास के मुद्दों पर IAEA के एक प्रमुख भागीदार, ऑस्ट्रेलियाई परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन के देबाशीष मजूमदार का कहना है, "IAEA की यह परियोजना, सदस्य देशों को मज़बूत परमाणु विज्ञान-आधारित उपकरणों का उपयोग करके, धोखाधड़ी से निपटने और समुद्री खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के जोखिम को कम करने में सहयोग करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करती है."परमाणुओं के साथ सच्चाई का पता लगानाIAEA की खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रण प्रयोगशाला, सुरक्षित और प्रामाणिक समुद्री खाद्य के व्यापार को सुगम बनाने के लिए परमाणु और सम्बन्धित विश्लेषणात्मक तकनीकों को लागू करने में देशों की सहायता करती है.साथ ही, धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए शक्तिशाली उपकरण प्रदान करती है.समुद्री खाद्य धोखाधड़ी का मुक़ाबला करने के सबसे प्रभावी तरीक़ों में से एक ऑक्सीजन का प्रयोग है.इस तरह के हल्के तत्वों का स्थिर विश्लेषण किए जाने से, वैज्ञानिकों को मछली की भौगोलिक उत्पत्ति की पहचान करके यह सत्यापित करने में मदद मिलती है कि क्या वह मछली, व्यापक जल क्षेत्र या समुद्रह से पकड़ी गई थी.समुद्री खाद्य की प्रामाणिकता के लिए प्रयोग की जाने वाली परमाणु प्रौद्योगिकी, समुद्री खाद्य धोखाधड़ी से निपटने, उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ाने, खाद्य नियंत्रण प्रणालियों में विश्वास बढ़ाने में मदद करती है.साथ ही, मछुआरों को स्थाई जलीय संसाधन प्रबन्धन में सहायता करने के लिए, एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में कार्य करती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement