Advertisement
ग़ाज़ा: अस्पतालों में भारी भीड़, कुपोषण के मामलों में तेज़ वृद्धि

चीनी की गम्भीर कमीसंयुक्त राष्ट्र की फ़लस्तीनी शरणार्थी एजेंसी (UNRWA) के स्वास्थ्य निदेशक अकीहीरो सीता ने कहा कि ग़ाज़ा में चीनी, फल और मीठे खाद्य पदार्थ लगभग समाप्त हो चुके हैं. इसके अलावा इस तरह की चीज़ों की क़ीमतें 100 डॉलर प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई हैं. टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए यह स्थिति जानलेवा है, क्योंकि हाइपोग्लाइसीमिया के इलाज में चीनी की तत्काल ज़रूरत होती है.उन्होंने कहा कि जो सामान्य परिस्थितियों में समस्या नहीं होती, वह ग़ाज़ा में अब जानलेवा हकीक़त बन गई है, और यह “असहनीय रूप से क्रूर” है.कुपोषित बच्चों के लिए विशेष पोषण आपूर्ति भी समाप्त हो चुकी है, जबकि हाल की पहुँचाए गए सामान या तो ख़त्म हो गए हैं या उन्हें ज़रूरतमन्द लोगों ने लूट लिया है.पत्रकारों पर हमले की निन्दासंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने ग़ाज़ा में, एक शिविर पर किए गए इसराइली हमले में मारे गए छह फ़लस्तीनी पत्रकारों की मौत को अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का गम्भीर उल्लंघन बताया.इनमें पाँच पत्रकार, क़तर स्थित अल-जज़ीरा नैटवर्क से जुड़े थे, जिनमें 28 वर्षीय पत्रकार अनस अल-शरीफ़ भी हैं.इसराइल का आरोप है कि अनस अल-शरीफ़ हमास के सदस्य थे, जिसे अल जज़ीरा ने सख़्ती से नकारते हुए इसे “पत्रकारिता पर सोचा-समझा हमला” कहा है.OHCHR ने सभी पत्रकारों की सुरक्षा और ग़ाज़ा में मीडिया के लिए सुरक्षित व बेरोकटोक पहुँच की मांग की है. मानवाधिकार कार्यालय ने बताया है कि 7 अक्टूबर 2023 से अब तक इस युद्ध में, लगभग 242 फ़लस्तीनी पत्रकार मारे जा चुके हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


