Advertisement
सूडान: भूख से बेहाल लोग, जानवरों का चारा खाने को मजबूर

वहाँ मानवीय संकट और भी गम्भीर होता जा रहा है. भोजन की भारी कमी और लगातार बढ़ती महंगाई के कारण स्थानीय लोगों द्वारा चलाई जा रही रसोइयाँ बन्द करनी पड़ी हैं. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराईउत्तरी दारफ़ूर के तविला इलाके़ में हैज़ा के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मानवीय संगठनों को अपनी मदद बढ़ानी पड़ी है. इलाज केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई गई है, लेकिन ज़रूरतें अब भी बहुत ज़्यादा हैं. साथ ही, दवाओं की कमी के बीच साफ़ पानी और शौचालय निर्माण की सख़्त ज़रूरत है.पूर्वी दारफ़ूर के लगावा विस्थापन शिविर में 7 हज़ार से ज़्यादा लोग रह रहे हैं. वहाँ भोजन व इलाज की भारी कमी के बीच लगातार हिंसक हमले हो रहे हैं.मौसम की मारदेश भर में भीषण गर्मी और तेज़ बारिश से परिवारों को विस्थापित होना पड़ रहा है. लोगों के घर तबाह हो रहे हैं.उत्तर कोर्डोफान के राहाद में भारी बारिश से लगभग 550 लोग विस्थापित हुए और 170 से अधिक घर नष्ट हुए. वहीं, कासाला में भीषण बारिश ने विस्थापन शिविर को तबाह कर दिया, जिससे 6 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए. इन प्रभावित लोगों को तत्काल नक़दी की सहायता, आश्रय व सुरक्षा की ज़रूरत है. पोर्ट सूडान में 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान और बिजली कटौती के बीच, गर्मी से तीन लोगों की मौतें और अत्यधिक गर्मी से सदमा पहुँचने के 50 मामले दर्ज हुए हैं. इस बीच अस्पतालों में संसाधनों की कमी के कारण स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरन्त मदद की माँग की है.सूडान की मदद के लिए 4.2 अरब डॉलर की आवश्यकता है, लेकिन अब तक इस राशि का केवल 23 प्रतिशत राशि ही प्राप्त हुई है. OCHA ने अन्तरराष्ट्रीय दाताओं से एक बार फिर अधिक सहायता का आग्रह किया है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


