×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:10 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
इसराइल-फ़लस्तीन विवाद: दो-राष्ट्र समाधान पर एक नज़र
Source: UN News: शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमास के हमले और उसके जवाब में इसराइल द्वारा ग़ाज़ा पर किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद, ऐसा विश्व जहाँ फ़लस्तीन और इसराइल शान्ति से साथ रहें, फ़िलहाल सम्भव नहीं लगता. इसके बावजूद, 28 जुलाई से शुरू हुआ संयुक्त राष्ट्र का उच्च-स्तरीय सम्मेलन, इस लम्बे संघर्ष को ख़त्म करने का एक और गम्भीर प्रयास है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के शासनादेश के तहत आयोजित इस सम्मेलन में कैनेडा अग्रणी भूमिका निभा रहा है. संयुक्त राष्ट्र में कैनेडा के राजदूत बॉब रे ने, इस सम्मेलन से पहले यूएन न्यूज़ से बातचीत में स्पष्ट रूप से कहा, “यह कोई शान्ति सम्मेलन नहीं है.”“यह एक प्रयास है ताकि संवाद बना रहे और हम अड़चनों को पार करके, समाधान की ओर बढ़ सकें. हमें उम्मीद है कि लोग न केवल सुनेंगे, बल्कि जो सुना जाएगा उससे सीखने और समझने की भी कोशिश करेंगे.”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश
ने, अप्रैल में
सुरक्षा परिषद
को सम्बोधित करते हुए, चेतावनी दी थी कि दो-राष्ट्र समाधान की पूरी प्रक्रिया “ख़त्म होने के कगार पर है.” उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने की राजनैतिक इच्छाशक्ति “अब पहले से कहीं अधिक कमज़ोर महसूस होती है.” United Nations महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, 5 जून को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जो लोग दो-राष्ट्र समाधान पर सवाल उठाते हैं, मैं उनसे पूछता हूँ: फिर विकल्प क्या है? क्या हम एक ऐसा राष्ट्र चाहते हैं जहाँ या तो फ़लस्तीनियों को बाहर निकाल दिया जाए, या उन्हें उनके ही देश में बिना किसी अधिकार के जीने पर मजबूर किया जाए?”उन्होंने याद दिलाया कि “दो-राष्ट्र समाधान को जीवित रखना और उसे वास्तविकता में बदलने के लिए उचित परिस्थितियाँ तैयार करना अन्तरराष्ट्रीय समुदाय की ज़िम्मेदारी है.”कैनेडा के राजदूत ने बताया कि सम्मेलन में इसराइल और फ़लस्तीन से भाग लेने की अपील की गई है, लेकिन आयोजक उनकी कठिन और जटिल स्थिति को समझते हैं. उन्होंने कहा, “हमास अब भी इसराइल के कई नागरिकों को बन्धक बनाए हुए है. यह हमला 1940 के बाद यहूदी समुदाय पर हुआ सबसे भीषण हमला था. अब हमें उसके जवाब में ग़ाज़ा पर हुए सैन्य अभियान के परिणामों से भी निपटना पड़ रहा है, जो फ़लस्तीनियों और अरब समुदाय के लिए बेहद पीड़ादायक रहा है.”ज़मीनी स्तर पर बदलाव की कोशिशइस सम्मेलन को आयोजित करने का निर्णय, महासभा के प्रस्ताव
ES-10/22
के तहत लिया गया था. इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप एक समग्र, न्यायपूर्ण और स्थाई शान्ति के लिए स्पष्ट रास्ता तय करना है.फ्रांस और सऊदी अरब ने सम्मेलन से पहले एक संयुक्त बयान जारी करके, दो-राष्ट्र समाधान के लिए वैश्विक समर्थन को दोहराया. उन्होंने कहा कि यही एकमात्र रास्ता है जिससे इसराइल और फ़लस्तीन की वैध आकांक्षाएँ पूरी हो सकती हैं तथा क्षेत्र में शान्ति स्थापित की जा सकती है. © UNICEF/Eyad El Baba उन्होंने पिछली असफल शान्ति प्रक्रियाओं को ख़ारिज करते हुए ज़ोर दिया कि इस बार उद्देश्य केवल बातचीत शुरू करना नहीं, बल्कि दो-राष्ट्र समाधान को वास्तव में लागू करना है.फ्रांस की सलाहकार ऐन-क्लेयर लेजेन्द्रे ने, मई में हुई एक
तैयारी बैठक
में ज़ोर दिया था कि लड़ाई रोकने व बन्धकों व हिरासत में रखे गए लोगों की रिहाई जैसे ठोस और अपरिवर्तनीय क़दम उठाना ज़रूरी है.सऊदी अरब के वार्ता समूह के प्रमुख, मनाल बिन्त हसन रदवान ने भी कहा कि इसके लिए एक ऐसी योजना आवश्यक है, जो टकराव के बुनियादी कारणों को मिटाए और शान्ति, गरिमा व साझा सुरक्षा की दिशा में एक वास्तविक राह दिखाए.दोनों देशों ने ही स्पष्ट किया कि केवल युद्धविराम ही काफ़ी नहीं होगा - ग़ाज़ा के पुनर्निर्माण, शासन, पश्चिमी तट की स्थिति और पुराने विवादों का हल भी ज़रूरी है. उन्होंने 1993 के ओस्लो समझौते को आख़िरी गम्भीर बातचीत बताया और असली समाधान के लिए एक नए ढाँचे की आवश्यकता पर ज़ोर दिया.दो-राष्ट्र समाधान क्या है?यह विचार कि यहूदी और फ़लस्तीनी लोगों के लिए दो अलग-अलग स्वतंत्र राष्ट्र हों, जो शान्ति से साथ रहें, संयुक्त राष्ट्र की स्थापना (1945) से पहले का है. यह अवधारणा कई सुरक्षा परिषद प्रस्तावों, शान्ति वार्ताओं और हाल के महासभा सत्रों में दोहराई जा चुकी है.जब फ़लस्तीन पर ब्रिटेन का नियंत्रण समाप्त हुआ, तो "
फ़लस्तीन प्रश्न
" संयुक्त राष्ट्र को सौंपा गया. संयुक्त राष्ट्र ने फ़लस्तीन को दो देशों - एक यहूदी और एक फ़लस्तीनी अरब - में बाँटने का प्रस्ताव दिया. साथ ही, येरूशेलम को अन्तरराष्ट्रीय शहर बनाने की सिफ़ारिश की गई. यही दो-राष्ट्र समाधान की आधारशिला बनी.शान्ति स्थापना के उद्देश्य से एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें इसराइल और अरब देशों तथा इसराइल व फ़लस्तीनियों के बीच दो अलग रास्तों पर सीधी बातचीत शुरू हुई. यह वार्ता सुरक्षा परिषद के
प्रस्ताव 242
(1967) और
338
(1973) पर आधारित थी.इसराइली प्रधानमंत्री यित्ज़हाक रबीन और फ़लस्तीन मुक्ति संगठन (PLO) के प्रमुख यासिर अराफ़ात ने ओस्लो समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसमें
आगे की बातचीत
के लिए बुनियादी सिद्धान्त तय किए गए और पश्चिमी तट व ग़ाज़ा में फ़लस्तीनी स्वशासन की नींव रखी गई.कई अहम मुद्दों को स्थाई समाधान की बातचीत के लिए आगे बढ़ाया गया, जो 2000 में कैंप डेविड और 2001 में तबा में हुईं. लेकिन इनमें कोई निर्णायक समझौता नहीं हो सका.ओस्लो समझौते के तीन दशक बाद भी संयुक्त राष्ट्र का
लक्ष्य वही है
- इसराइल व फ़लस्तीन के बीच संघर्ष ख़त्म करना और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों व द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक, टिकाऊ एवं संप्रभु फ़लस्तीनी राष्ट्र की स्थापना करना. यह राष्ट्र 1967 से पहले की सीमाओं पर आधारित हो, इसराइल के साथ शान्ति एवं सुरक्षा के साथ सह-अस्तित्व में रहे, और येरूशेलम दोनों की राजधानी बने.दो-राष्ट्र समाधान की पृष्ठभूमि के बारे में और जानकारी के लिए
यहाँ
क्लिक करें.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces