×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:54 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
'एक बैटरी, एक क़दम', स्वच्छ ऊर्जा में राह दिखाता छत्तीसगढ़
Source: UN News: गुरुवार, 31 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
भारत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में तेज़ी से अपने क़दम आगे बढ़ा रहा है. पूर्वी प्रदेश छत्तीसगढ़ ने, देश का सबसे बड़ा सौर संयंत्र बनाया है जो दिन के दौरान उत्पन्न ऊर्जा को, विशाल बैटरी का उपयोग करके संग्रहीत करता है. इस संग्रहित हरित ऊर्जा को सूरज ढलने के बाद घरों और व्यवसायों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पहल ने लोगों की ज़िन्दगी में सुखद बदलाव शुरू कर दिया है. विश्व बैंक के समर्थन से बनी यह परियोजना, 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा को भारत के राष्ट्रीय ऊर्जा ग्रिड में सम्मिलित करने के लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए मार्गदर्शक साबित हो रही है. तपती गर्मियों की दोपहरी में, जब बिजली चली जाती थी मगर अचानक पंखे फिर से चलने भी लगते थे, तो बच्चे सुखद अचरज के साथ "जादुई डिब्बे" का ख़ामोश शुक्रिया अदा करते नज़र आते थे.ये डिब्बे दरअसल साधारण घरेलू बैटरियाँ थीं, जो बिजली को संग्रहीत करके, ज़रूरत के समय उपयोग में लाई जाती थीं. हालाँकि उस समय वो बैटरियाँ केवल एक कमरे तक सीमित थीं, लेकिन अब भारत, एक बहुस्तरीय और व्यापक ऊर्जा भंडारण प्रणाली की ओर बढ़ चुका है.छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शान्त लेकिन क्रान्तिकारी ऊर्जा परिवर्तन हो रहा है. कोयले पर अपनी ऐतिहासिक निर्भरता के बावजूद, यह प्रदेश, अब भारत के पहले और सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का घर बन गया है, जिसमें एक ग्रिड-स्तरीय बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Battery Energy Storage System - BESS) जोड़ी गई है. भारत में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर, दिन के समय सूर्य की रौशनी से उत्पन्न सौर ऊर्जा को बैटरियों में संग्रहित किया जा रहा है.100 मेगावाट (MW) क्षमता वाला यह सौर संयंत्र और इससे जुड़ी 40 MW की बैटरी भंडारण प्रणाली, तीन घंटे तक सौर ऊर्जा संग्रहीत कर सकती है. ये सब भारत में ऊर्जा के उत्पादन, भंडारण और वितरण के तरीक़े को नया आकार दे रहे हैं.यह संयंत्र, 450 एकड़ की बंजर भूमि पर बनाया गया है, जिससे प्रदेश के घने जंगलों और उपजाऊ खेतों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके.विश्व बैंक के समर्थन से बनी यह परियोजना, 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा को भारत के राष्ट्रीय ऊर्जा ग्रिड में सम्मिलित करने के लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए मार्गदर्शक साबित हो रही है.यह परियोजना भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में एक अहम और पथ-प्रदर्शक पहल है. इसमें विश्व बैंक से 6.7 करोड़ डॉलर और जलवायु निवेश कोष (Climate Investment Funds) से 2.2 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है. परियोजना का संचालन और कार्यान्वयन भारत सरकार का संगठन भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) कर रहा है. © World Bank स्थानीय से राष्ट्रीय ग्रिड तक2017 में ऑस्ट्रेलिया ने Hornsdale में दुनिया का पहला, ग्रिड से जुड़ा बैटरी ऊर्जा संयंत्र स्थापित करके वैश्विक स्तर पर एक नई दिशा दिखाई. इसी तरह के नवाचारों से प्रेरणा लेते हुए, भारत में भी सौर ऊर्जा निगम (SECI) और विश्व बैंक ने मिलकर, ऊर्जा भंडारण की उच्च तकनीक को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की पहल की. यह पहल उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा को राष्ट्रीय ग्रिड में शामिल करने का लक्ष्य तय किया है.छत्तीसगढ़ में स्थापित यह संयंत्र इस अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की पहली प्रमुख उपलब्धि के रूप में सामने आया है. भले ही इसकी क्षमता भारत के दीर्घकालिक ऊर्जा लक्ष्यों की तुलना में सीमित हो, यह एक दिशा-निर्देशक परियोजना है. यह संयंत्र सूर्यास्त के बाद भी घरों, विद्यालयों, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निरन्तर हरित ऊर्जा प्रदान करता है, और प्रतिवर्ष लगभग 1.7 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में सहायक है. © World Bank रौशन भविष्यजो बैटरियाँ कभी केवल बिजली कटने पर एक कमरे की रौशनी बचाने का साधन थीं, आज वे पूरे देश को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा से रौशन करने की क्षमता रखती हैं. छत्तीसगढ़ अब केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है.यह केवल एक संयंत्र की नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है, जिसके ज़रिए भारत अपने ऊर्जा भविष्य को "एक बैटरी, एक क़दम" की सोच से नए सिरे से आकार दे रहा है. © World Bank इस लेख का विस्तृत संस्करण
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces