-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन युद्ध में हताहतों की बढ़ती संख्या और मदद की कमी पर चिन्ता

Source: UN News: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन युद्ध में हताहतों की बढ़ती संख्या और मदद की कमी पर चिन्ता
संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि यूक्रेन में रूसी हवाई हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे नागरिकों और बुनियादी ढाँचे को भारी नुक़सान हो रहा है. उन्होंने बढ़ती मानवीय आवश्यकताओं के बीच, दानदाताओं के कम होते समर्थन के बारे में भी आगाह किया है. संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के विभाग में योरोप के सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेन्का ने सुरक्षा परिषद में कहा, "यूक्रेन में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है."उन्होंने, यूएन मानवाधिकार कार्यालय OHCHR के आँकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जून में हताहतों की संख्या तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई.2025 की केवल पहली छमाही में 6 हज़ार 754 लोग हताहत हुए हैं.रूसी सेना ने जुलाई में, अब तक यूक्रेन के ख़िलाफ़, लम्बी दूरी के 5 हज़ार से ज़्यादा हथियार दागे हैं, जिनमें एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ 728 ड्रोन दागे गए हैं.राजधानी कीएफ़ और ओडेसा जैसे प्रमुख शहर, मिसाइलों और ड्रोन के झुंड हमलों की चपेट में आ गए हैं.मानवीय मामलों की सहायक महासचिव जॉयस मसूया ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि "यूक्रेन में कोई स्थान सुरक्षित नहीं बचा है" क्योंकि आबादी वाले इलाकों में विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल ने, शहरों को हिलाकर रख दिया है.ख़रकीव में विकलांग व्यक्तियों के लिए एक पुनर्वास केन्द्र, प्रसूति वार्ड, स्कूल और ऊर्जा ढाँचा, सभी स्थान, हाल के सप्ताहों में हमलों की चपेट में आ गए हैं. UN Photo/Manuel Elias बिगड़ती होती मानवीय स्थितिजॉयस मसूया ने आगे कहा कि इस युद्ध का इनसानों पर प्रभाव तेज़ी से बदतर हो रहा है.उन्होंने आगाह किया, "लगभग 1.3 करोड़ लोगों को सहायता की ज़रूरत है, लेकिन सीमित धनराशि का मतलब है कि हम उनमें से केवल एक अंश तक ही पहुँच पा रहे हैं."अभी तक, इस वर्ष की 2.6 अरब डॉलर की मानवीय सहायता अपील के जवाब में, इस राशि का केवल 34 प्रतिशत हिस्सा ही प्राप्त हुआ है.यूक्रेन का विस्थापन संकट भी बढ़ता जा रहा है. देश के भीतर 37 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हैं जबकि लगभग 60 लाख लोग विदेशों में शरणार्थी हैं.केवल इस वर्ष अप्रैल से ही 26 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने, विस्थापितों के लिए बनाए गए केन्द्रों में नए पंजीकरण कराए हैं.रूस के भीतर हमलेसंयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने बेलगोरोद, कुर्स्क और मॉस्को सहित, रूस के अन्दर यूक्रेनी ड्रोन हमलों में, आम लोगों के हताहत होने की ख़बरों पर भी चिन्ता व्यक्त की है.वैसे तो, संयुक्त राष्ट्र इन घटनाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका, मगर मिरोस्लाव जेन्का ने दोहराया कि "अन्तरराष्ट्रीय क़ानून, आम लोगों और नागरिक बुनियादी ढाँचे पर हमलों को, स्पष्ट रूप से प्रतिबन्धित करता है. हम ऐसे सभी हमलों की कड़ी निन्दा करते हैं, चाहे वे कहीं भी हों."परमाणु सुरक्षा को लेकर चिन्ताएँयूक्रेन के परमाणु संयंत्रों के पास हुए हमलों ने संयुक्त राष्ट्र को और चिन्तित कर दिया है.जुलाई के शुरू में, ड्रोन हमले ने एनेरहोदर को निशाना बनाया, जहाँ ज़ैपोरिझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारी रहते हैं, और अन्य चालू संयंत्रों के पास भी ड्रोन देखे गए हैं.मिरोस्लाव जेन्का ने कहा, "किसी भी परमाणु घटना को, हर क़ीमत पर टाला जाना होगा.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement