-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हेती: हिंसा और विस्थापन से बढ़ता मानवीय संकट, धन सहायता की सख़्त ज़रूरत

Source: UN News: रविवार, 27 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
हेती: हिंसा और विस्थापन से बढ़ता मानवीय संकट, धन सहायता की सख़्त ज़रूरत
हेती में बढ़ती गिरोह हिंसा और विस्थापन से मानवीय संकट गहराता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को बताया कि क़रीब 13 लाख लोग अपने घर छोड़कर जाने के को मजबूर हो चुके हैं. उनके अलावा, पिछले सप्ताह अनेक इलाक़ों में हथियारबन्द लोगों के हमलों के बाद, 15 हज़ार दीगर लोग बेघर हो गए. इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और उसके साझीदारों ने, 2025 में 2 लाख 17 हज़ार से अधिक बच्चों जाँच करके उन्हें तीव्र कुपोषण के पीड़ित पाया. मगर इनमें से केवल साढ़े 21 हज़ार बच्चों को ही इलाज मिल सका, जो उन 1 लाख 29 हज़ार बच्चों की केवल 17 प्रतिशत संख्या है, जिन्हें इस साल जीवनरक्षक उपचार की ज़रूरत है.यह कुपोषण, पूरे देश में गम्भीर खाद्य असुरक्षा का परिणाम है. एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण (IPC) के अनुसार, मार्च से जून 2025 के बीच, लगभग 57 लाख लोग यानि हेती की आधी से अधिक आबादी, भयानक स्तर की गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही थी.शिक्षा का संकटहेती में 1600 से अधिक स्कूल बन्द हैं, जिससे बच्चों को शिक्षा संकट का सामना करना पड़ रहा है. यह संख्या, साल 2025 की शुरुआत की तुलना में दो-तिहाई से अधिक की वृद्धि है. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने चेतावनी दी है कि शिक्षा से वंचित बच्चे, शोषण और हथियार बन्द गिरोहों द्वारा भर्ती के लिए अधिक असुरक्षित हो जाते हैं.यूनीसेफ़ ने 16 हज़ार से अधिक बच्चों को शिक्षा का अवसर और 1 लाख से अधिक बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामाजिक सहायता प्रदान की है.धन की भारी कमी हेती में सुरक्षा संकट और धन की भारी कमी, मानवीय राहत प्रयासों पर भारी पड़ रही है.प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा कि मानवीय ज़रूरतें बेहद गम्भीर हैं, लेकिन यूएन की सराहनीय कोशिशों के बावजूद, अभी जो मदद मिल रही है, वह ज़रूरत का केवल एक छोटा हिस्सा है.उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ती असुरक्षा के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है, जिससे लोगों तक पहुँच बनाना मुश्किल हो गया है, ज़रूरी सामान की कमी हो रही है और स्वास्थ्य केन्द्र बन्द हो रहे हैं.मानवीय सहायता कार्यों में भारी धन की कमी भी, बड़ी बाधा बन रही है. प्रवक्ता ने कहा, "हेती दुनिया के सबसे कम वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले देशों में से एक है."वर्ष का आधे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, हेती की मानवीय सहायता योजना को, आवश्यक 90. करोड़ 80 लाख डॉलर में से, 9 प्रतिशत से भी कम धन प्राप्त हुआ है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement