×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:52 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
तालेबान से दमनकारी नीतियों को समाप्त करने की पुकार
Source: UN News: बुधवार, 09 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अफ़ग़ानिस्तान की बिगड़ती मानवीय, आर्थिक और मानवाधिकार स्थितियों पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए, तालेबान से दमनकारी नीतियों को वापस लेने व समावेशी शासन सुनिश्चित करने का आग्रह करने वाला एक प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित किया है. सोमवार को पारित किए गए इस प्रस्ताव के पक्ष में 116 मत पड़े, 12 देश मतदान से अनुपस्थित रहे और 2 देशों ने इस प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान किया, जिनके नाम हैं - इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका.इस प्रस्ताव में, अगस्त 2021 में तालेबान के सत्ता में लौटने के लगभग चार साल बाद, देश के सामने दरपेश बहुआयामी संकटों की तरफ़ ध्यान आकर्षित किया गया है, जिनमें अफ़ग़ान लोगों के लिए अधिक अन्तरराष्ट्रीय समर्थन और मानवाधिकारों, शान्ति व स्थिरता के लिए नए सिरे से प्रयास करने का आहवान किया गया है.प्रस्ताव में मानवीय, राजनैतिक और विकास पक्षों के बीच, एक सुसंगत तालमेल की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया है और अफ़ग़ानिस्तान में सभी महिलाओं व लड़कियों के "गम्भीर, बिगड़ते, व्यापक और व्यवस्थित उत्पीड़न" पर चिन्ता जताई गई है.साथ, तालेबान से उन नीतियों को तुरन्त वापिस लेने की पुकार लगाई गई है जो उन्हें शिक्षा, रोज़गार और सार्वजनिक जीवन से बाहर करती हैं.प्रस्ताव के मसौदे में मानवाधिकारों और मानवीय सिद्धान्तों सहित अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अफ़ग़ानिस्तान के दायित्वों का पालन करने का भी आहवान किया गया है.बढ़ता मानवीय संकट193 सदस्यों वाली महासभा ने अफ़ग़ानिस्तान में जारी हिंसा और अल-क़ायदा, दाएश और उनके सहयोगी ISIL-ख़ोरासन व ‘तहरीके-तालेबान पाकिस्तान’ जैसे आतंकवादी समूहों की मौजूदगी पर अपनी “गम्भीर चिन्ता” दोहराई है. साथ ही, अफ़ग़ानिस्तान को आतंकवादी गतिविधि के लिए सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल नहीं होने देने की मांग भी की है.प्रस्ताव में, सुरक्षा से परे, अफ़ग़ानिस्तान के गम्भीर आर्थिक पतन, वहाँ व्यापक ग़रीबी और बढ़ते मानवीय संकट पर ज़ोर दिया गया, जिसमें सदस्य देशों और दाताओं से सैद्धान्तिक, निरन्तर सहायता बढ़ाने का आग्रह किया गया है. IOM/Léo Torréton इसमें बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते ख़तरों पर भी प्रकाश डाला गया है, जो खाद्य असुरक्षा और कमज़ोर आर्थिक स्थिति को और भी बदतर बनाते हैं.प्रस्ताव में कहा गया है, “टिकाऊ और स्थाई शान्ति केवल दीर्घकालिक सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक स्थिरता के ज़रिए हासिल की जा सकती है, जिसके लिए नागरिक, राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अधिकारों के साथ-साथ, समावेशी व प्रतिनिधि शासन के लिए प्रतिबद्धता का पूरा सम्मान करने की आवश्यकता होगी.”शरणार्थियों की वापसी से बढ़ीं ज़रूरतेंयूएन महासभा का यह प्रस्ताव ऐसे समय में पारित किया गया है, जब अफ़ग़ानिस्तान की मानवीय सहायता व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान और ईरान से लोगों की वापसी के सैलाब ने – देश की सेवाओं पर दबाव बढ़ा दिया है, ख़ासतौर पर सीमावर्ती प्रान्तों में, जो लोगों की आमद को समायोजित करने में असमर्थ हैं. वापिस लौटने वाले लोगों में, शरणार्थी और शरणार्थी जैसी स्थिति वाले लोग दोनों शामिल हैं.पाकिस्तान व ईरान से अफ़ग़ान लोगों की स्वदेश वारसी ने सुरक्षा जोखिम बढ़ा दिए हैं और हज़ारों परिवारों को भोजन, आश्रय और बुनियादी सेवाओं की तत्काल आवश्यकता में छोड़ दिया है. इनमें से बहुत से लोग, अपनी मर्ज़ी के बिना या दबाव में अफ़ग़ानिस्तान वापिस लौटे हैं. © UNHCR/Faramarz Barzin सरकार और जवाबदेहीयूएन महासभा ने अगस्त 2021 में तालेबान के सत्ता में आने के बाद से, राजनैतिक समावेश की कमी पर भी चिन्ता जताई है.इसने बदला लेने और आनन-फ़ानन में लोगों को मृत्युदंड दे दिए जाने, लोगों को जबरन ग़ायब किए जाने और मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने जैसे न्यायेतर दंडों पर चिन्ता जताई, जिसमें सुरक्षा कर्मियों के पूर्व सदस्यों को निशाना बनाना भी शामिल है.महासभा ने अफ़ीम की खेती को कम करने के लिए, तालेबान के सीमित क़दमों को स्वीकार किया, लेकिन संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी से निपटने के लिए, ड्रग्स के ख़िलाफ़ व्यापक उपायों और प्रयासों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया.सामूहिक ज़िम्मेदारी की पुकारप्रस्ताव में शरणार्थियों की मेज़बानी करने वाले प्रमुख देशों - विशेष रूप से पाकिस्तान और ईरान - की सराहना की गई और विस्थापित अफ़ग़ान लोगों व उन्हें अपने यहाँ पनाह और सहारा देने वाले मेज़बान समुदायों का समर्थन करने के लिए, अधिक न्यायसंगत तरीक़े से बोझ वहन करने और अन्तररार्ष्ट्रीय सहयोग का आहवान किया गया है.प्रस्ताव में, शरणार्थियों और देश के भीतर ही विस्थापित व्यक्तियों की सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वैच्छिक वापसी के साथ-साथ ही, समाज में उनके स्थाई रूप से घुलने-मिलने के लिए, अनुकूल हालात बनाने के महत्व को रेखांकित किया गया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces