×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:06 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सहकारिता दिवस: ‘एक बनकर काम करने की भावना’
Source: UN News: रविवार, 06 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
हर वर्ष 5 जुलाई को मनाया जाने वाला अन्तरराष्ट्रीय सहकारी दिवस इस ओर ध्यान आकर्षित करता है कि सहकारी समितियाँ उन परिस्थितियों में भी लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में किस तरह सहायक होती हैं, जहाँ अकेले प्रयास करना पर्याप्त नहीं होता. दुनिया में इस समय लगभग 30 लाख सहकारी समितियाँ सक्रिय हैं जिनसे कुल मानव आबादी का लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा जुड़ा हुआ है. भारत में भी सहकारिता आन्दोलन, कमज़ोर वर्गों की आर्थिक प्रगति में काफ़ी सक्रिय रहा है. सहकारी समितियों के प्राचीन रिकॉर्ड की जड़ें मार्च, 1761 में निकली नज़र आती हैं. उसके बाद 1844 में इंगलैंड के उत्तरी हिस्से में कपास मिलों के 28 कारीगरों ने, आधुनिक युग का प्रथम सहकारी कारोबार स्थापित किया था.भारत में भी 20वीं सदी में ही सहकारी समितियाँ वजूद में आ गई थीं और 1904 में सहकारी समितियों को, 'सहकारी ऋण समितियाँ अधिनियम' के ज़रिए, क़ानूनी दर्जा दे दिया गया था.भारत में स्वतंत्रता के बाद सहकारिता क्षेत्र को मज़बूत बनाने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए अनेक क़ानून भी बनाए गए. इसी पृष्ठभूमि में, 6 जुलाई 2021 को सहकारिता मंत्रालय भी स्थापित किया गया.दक्षिण सूडान में सहकारिता की मिसालदक्षिण सूडान के मध्य इक्वेटोरिया प्रदेश में मक्का और जौ से सम्बन्धित एक सहकारी समिति के सदस्यों की संख्या, एक वर्ष के भीतर, 20 से बढ़कर 150 से अधिक हो गई है. इस विस्तार से न केवल कई परिवारों की आय बढ़ी है, बल्कि अनेक सदस्य पहली बार अपने परिवारों की ज़रूरतें पूरी करने में सक्षम हो पाए हैं. UN Photo/Gregorio Cunha "
दक्षिण सूडान
में खाद्य और कृषि संगठन (
FAO
) के सहकारी समिति परियोजना प्रबन्धक लुई बागारे का कहना है, “सहकारी समितियाँ न केवल लोगों को अपनी आजीविका सुधारने का साधन देती हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाती हैं. यही वह रास्ता है, जो दक्षिण सूडान को निर्धनता से बाहर निकालने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है."उन्होंने यह बात
अन्तरराष्ट्रीय सहकारी दिवस
के अवसर पर कही, जो हर वर्ष 5 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिवस इस ओर ध्यान आकर्षित करता है कि सहकारी समितियाँ उन परिस्थितियों में भी लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में किस तरह सहायक होती हैं, जहाँ अकेले प्रयास करना पर्याप्त नहीं होता.अशान्ति से निकलता शान्ति का रास्तादक्षिण सूडान में सहकारी समितियाँ केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं हैं - वे उससे कहीं अधिक सम्भावनाएँ समेटे हुए हैं.लुई बागारे कहते हैं, "सहकारी समितियाँ दक्षिण सूडान में शान्ति और स्थिरता की एक प्रभावशाली सादन बनकर उभरी हैं."दक्षिण सूडान ने, 2011 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से, गम्भीर आन्तरिक संघर्षों का सामना किया है. इनमें एक विनाशकारी गृह युद्ध भी शामिल है, जो 2018 में हुए शान्ति समझौते के साथ समाप्त हुआ. हालाँकि, यह शान्ति अब भी बेहद
नाज़ुक
बनी हुई है.विशेषकर युवाओं द्वारा की गई लूटपाट और अन्तर-सामुदायिक हिंसा, आज भी कई समुदायों के लिए गहरी चिन्ता का विषय बनी हुई है, जो पहले से ही गहरी
खाद्य असुरक्षा
और जलवायु परिवर्तन जनित झटकों से जूझ रहे हैं.ऐसे संवेदनशील परिदृश्य में, सहकारी समितियाँ एक नई आशा की किरण बनकर सामने आई हैं.लेकिन प्रश्न यह है कि क्या सहकारी समितियाँ स्थाई शान्ति सुनिश्चित करने में वास्तव में सहायक होती हैं? और हाँ, तो कैसे?सहकारिता: स्वैच्छिक व लोकतांत्रिक समूहसहकारी समितियाँ ऐसे स्वैच्छिक आर्थिक संगठन होते हैं जहाँ सदस्य मिलकर कोई कामकाज करते हैं जिसमें आर्थिक नुक़सान या अस्थिरता का कुछ जोखिम भी हो सकता है, और उसके ज़रिए आय अर्जित करते हैं. ये संस्थाएँ न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक रूप से भी लोगों को सशक्त बनाती हैं.
FAO
के लुई बागारे का मानना है कि स्थानीय स्तर पर सहकारी समितियों में अपनाया गया यह लोकतांत्रिक दृष्टिकोण, अन्ततः राष्ट्रीय स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा - और पूरे देश में लोकतांत्रिक शासन को मज़बूत करने की दिशा में एक प्रेरक शक्ति बनेगा. © FAO/Daniel Chaplin बन्दूकें नहीं, आयसहकारी समितियाँ न केवल लोकतांत्रिक शासन का एक मॉडल प्रस्तुत करती हैं, बल्कि आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम भी बनती हैं. ये समितियाँ विशेष रूप से युवाओं को हिंसा या लूटपाट जैसे रास्ते अपनाने के बजाय आजीविका का एक व्यावहारिक व टिकाऊ विकल्प प्रदान करती हैं.FAO के लुई बागारे ने कहा, "जब युवजन उत्पादक और आय-सृजन करने वाली गतिविधियों में संलग्न होते हैं, तो वे हथियार उठाने की ओर आकर्षित नहीं होते."दक्षिण सूडान में जिन समुदायों ने सहकारी समितियों का गठन किया है, वहाँ अक्सर व्यक्तिगत रूप से आजीविका बनाए रखने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते. यह अभाव ही युवाओं को हिंसक गतिविधियों की ओर धकेलता है. ऐसे में सहकारी समितियाँ एक सामूहिक समाधान के रूप में उभरती हैं.लुई बागारे ने समझाया, "जब समुदाय के सदस्य मिलकर काम करते हैं, विचार और संसाधन साझा करते हैं, तो वे अपनी आजीविका से जुड़ी चुनौतियों को कहीं अधिक प्रभावी ढंग से हल कर पाते हैं."उन्होंने कहा कि बैंक और संस्थागत निवेशक, ऐसे सहकारी समूहों में निवेश करने के लिए अधिक इच्छुक रहते हैं, और FAO जैसे संगठनों से इन्हें समर्थन मिलने की सम्भावना भी अधिक होती है.हालाँकि, दीर्घकालिक निर्भरता उद्देश्य नहीं है. लुई बागारे ने बताया, "हमारा ध्यान उनकी क्षमता निर्माण पर है - ताकि वे भविष्य में अपने दम पर एक बेहतर जीवन का निर्माण कर सकें." © FAO/Daniel Chaplin भारत में सहकारिता आन्दोलनभारत में भी मुख्य रूप से कृषि और वित्त क्षेत्र में सहकारी आन्दोलन बहुत सक्रिय और सफल रहा है जिनमें सहकारी बैंक भी शामिल हैं.भारत में इस समय लगभग 8 लाख सहकारी संस्थाएँ हैं जिनके ज़रिए आर्थिक विकास और लोगों के सशक्तिकरण में सहयोग मिल रहा है.कोई सहकारी संस्था एक ऐसा स्वैच्छिक संगठन होता है जिसमें अपनी साझा ज़रूरतों वाले लोग, साझा आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए इकट्ठे होते हैं. ये सहकारी संस्थाएँ स्वयं की सहायता और परस्पर सहायता व विश्वास के सिद्धान्त पर गठित होती हैं. इनका मुख्य उद्देश्य, लाभ अर्जित करने के बजाय, समाज के वंचित वर्गों का कुछ कल्याण करना होता है.सहकारी समितियों के सदस्य, अपने संसाधन इसमें लगाते हैं और उनके साथ सामूहिक रूप में, साझा लाभों के लिए काम करते हैं, जिससे इन समितियों का मुख्य चरित्र सामुदायिक कल्याण यानि फ़ायदा होता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces