×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:49 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
राजस्थान में सास-बहुओं की समझ से, बेहतर महिला स्वास्थ्य की ख़ामोश क्रान्ति
Source: UN News: सोमवार, 30 जून 2025 00:01 AM (IST)
राजस्थान के ग्रामीण इलाक़ों में पीढ़ियों से चली आ रही मान्यताएँ, महिलाओं के स्वास्थ्य निर्णयों को नियंत्रित करती रही हैं, मगर वहाँ अब बदलाव की बयार बह रही है. इस परिवर्तन का श्रेय जाता है UNFPA की साझेदारी को, जिसके ज़रिए, गर्भनिरोधक विकल्पों को सुलभ, सुरक्षित और अधिकार-आधारित बनाया जा रहा है. सास-बहुओं की अगुवाई में अब महिलाएँ न केवल परम्पराओं को चुनौती दे रही हैं, बल्कि अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए साहसिक फ़ैसले भी ले रही हैं. राजस्थान के विशाल रेगिस्तानी क्षेत्र में परम्पराएँ अक्सर पीढ़ियों की सोच और जीवनशैली को निर्धारित करती हैं, मगर वहाँ अब एक शान्त लेकिन गूंजती हुई क्रान्ति जन्म ले रही है.यह किसी सरकारी योजना या सामाजिक आन्दोलन की देन नहीं है - यह बदलाव ख़ुद महिलाओं ने शुरू किया है. और आश्चर्यजनक रूप से, इसकी अगुवाई केवल युवा नहीं, बल्कि वे महिलाएँ कर रही हैं जिन्हें समाज, लम्बे समय से ‘परम्परा की रखवाली करने वाली’ समता रहा है.एक सास की पहल, बहू की उम्मीदजैसलमेर के एक छोटे से गाँव में, पीपोन देवी और उनकी बहू सायर देवी, एक छायादार पेड़ के नीचे बैठी हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखरी हुई है. यह दृश्य जितना साधारण दिखता है, उतना ही गहरा अर्थ लिए हुए है.70 वर्षीय पीपोन देवी ने जीवनभर उस परम्परागत सोच को ढोया जिसमें एक महिला का मूल्य उसके द्वारा जन्म दिए गए पुत्रों से तय होता था. परिवार नियोजन पर चर्चा नहीं होती थी, और महिलाओं के स्वास्थ्य पर तो कोई ध्यान ही नहीं दिया जाता था.लेकिन जब सायर ने अपनी उम्र के बीसवें साल तक दो बच्चों को जन्म देने के बाद थकावट और कमज़ोरी महसूस की, तो पीपोन को अपने ही अनुभवों की याद आ गई - बिना रुके गर्भधारण और प्रसव के चक्र की थकान. उन्होंने इस चुप्पी को तोड़ने का फ़ैसला लिया. एक दिन वह अकेले गाँव के स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचीं और ‘अन्तरा’ यानि तीन महीने के इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक के बारे में जानकारी हासिल की.यह क़दम साहसिक था. उन्होंने, अपने समुदाय की वर्षों पुरानी मान्यताओं के ख़िलाफ़ जाकर, न केवल ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि उसे साझा भी किया. उन्होंने सायर को यह इंजेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया, और सायर ने इसे जीवन का नया अध्याय मानते हुए सहर्ष स्वीकार कर लिया.अब, पीपोन देवी अपनी बहू को ना केवल अगली ख़ुराक़ की याद दिलाती हैं, बल्कि एक नई विरासत भी गढ़ रही हैं - जिसमें परम्परा नहीं, स्वास्थ्य प्राथमिकता है. © UNICEF/Faisal Magray परम्परा को चुनौती देने वाली साझेदारीसैकड़ों किलोमीटर दूर, एक अन्य गाँव में 50 वर्षीय सागर कँवर और उनकी 33 वर्षीय बहू देशोत कँवर इसी तरह की एक चुनौती का सामना कर रही थीं. वहाँ की सामाजिक व्यवस्था में बहुओं की बाहरी दुनिया तक पहुँच लगभग नहीं के बराबर थी, और स्वास्थ्य सेवाएँ भी दुर्लभ थीं. परिवार नियोजन अब भी एक वर्जित विषय है, और नसबन्दी ही एकमात्र ज्ञात विकल्प मानी जाती है.लेकिन एक स्थानीय आशा कार्यकर्ता के सम्पर्क में आने के बाद, दोनों को ‘छाया’ के बारे में जानकारी मिली - एक साप्ताहिक, ग़ैर-हार्मोनल, मौखिक गर्भनिरोधक गोली. देशोत ने इसे अपनाया, और धीरे-धीरे उनकी चिन्ता, थकान और असमर्थता एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास में बदल गई. सास सागर कँवर के लिए यह अनुभव परम्परा के स्थान पर करुणा को चुनने का था. यह एक निर्णय साबित हुआ जो उन्हें आन्तरिक सन्तोष देता है.उम्र और अनुभव से निकला बदलाव का रास्ताइन कहानियों को अलग-थलग उदाहरण मानना भूल होगी. ये एक व्यापक बदलाव की प्रतीक हैं, जो राजस्थान में जड़ें जमा रहा है.महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बदलाव की अगुवाई केवल युवा महिलाएँ नहीं, बल्कि बुज़ुर्ग महिलाएँ कर रही हैं. अपने जीवन अनुभव, पारिवारिक प्रभाव और गहरी समझ के आधार पर वे नई सोच को अपनाकर अपनी बहुओं को सशक्त बना रही हैं.UNFPA की भूमिकायह परिवर्तन अकेले नहीं हो रहा. भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (
UNFPA
) मिलकर परिवार नियोजन को और अधिक सुलभ, सुरक्षित और अधिकार-आधारित बना रहे हैं. यूएनएफ़पीए ने अपनी परियोजना FP2030 साझेदारी के तहत, गर्भनिरोधक विकल्पों की "टोकरी" को व्यापक बनाया है, जिसमें दो नए तरीक़े शामिल हैं:SC DMPA (Subcutaneous DMPA): ऐसा इंजेक्शन जिसे अग्रिम कार्यकर्ता लगा सकते हैं.SD Implants (Subdermal Implants): दीर्घकालिक और प्रतिवर्ती गर्भनिरोधक जो अब लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं.राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा में ये उपाय, ख़ासतौर पर हाशिए पर जी रहे समुदायों तक पहुँच बना रहे हैं. राजस्थान सरकार, यूएनएफ़पीए के सहयोग से यह सुनिश्चित कर रही है कि हर महिला को अपने स्वास्थ्य और भविष्य पर नियंत्रण का अवसर मिल सके.एक नई विरासत का आरम्भराजस्थान में अब एक नई विरासत आकार ले रही है - जो चुप्पी, दबाव और अदृश्यता की नहीं, बल्कि सहयोग, ज्ञान और विकल्प की है. यह बदलाव किसी बड़ी घोषणा के रूप में नहीं आता, बल्कि किसी दादी के क्लीनिक जाने, या किसी सास-बहू के आंगन में बैठकर हुई बातचीत के रूप में सामने आता है.यह परिवर्तन दो पीढ़ियों के बीच आपसी समझ और देखभाल से उपजता है - ऐसा बदलाव जो न केवल इन महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि अगली पीढ़ियों के लिए भी उम्मीद की नींव रखता है.यह लेख
इस प्रकाशन
पर आधारित है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces