अमेरिकी बमबारी में क्षतिग्रस्त हुए ईरानी परमाणु स्थलों तक पहुँच की अपील
Source: UN News: मंगलवार, 24 जून 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र समर्थित परमाणु निगरानी संस्था - IAEA के प्रमुख राफ़ाएल ग्रोस्सी ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन ठिकानों पर गत रविवाह को हुई अमेरिकी बमबारी के बाद, लक्षित स्थलों तक तत्काल पहुँच मुहैया कराए जाने की अपील की है ताकि क्षति का आकलन किया जा सके. यह क्षति "बहुत अधिक" होने की सम्भावना व्यक्त की गई है.
इस बीच सोमवार को भी ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य जगहों पर स्थित सैन्य स्थलों पर इसराइल के दीगर मिसाइल हमलों और इसराइल के अनेक स्थलों पर ईरानी हथियारों की गोलीबारी की खबरें मिली हैं.अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफ़ाएल ग्रोस्सी ने सोमवार को एजेंसी के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स को सम्बोधित करते हुए ज़ोर देकर कहा कि एजेंसी के हथियार निरीक्षकों को, ईरान के परमाणु स्थलों पर वापस जाना चाहिए और उनके भंडार की जाँच करनी चाहिए.विशेष रूप से, ईरान के उस 400 किलोग्राम यूरेनियम के बारे में विशेष चिन्ता है जिसे 60 प्रतिशत तक संवर्धित कर लिया गया है.ईरान को, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के साथ 2015 के परमाणु समझौते की शर्तों के तहत, प्राकृतिक रूप से हासिल किए जाने वाले रेडियोधर्मी पदार्थ को, चार प्रतिशत से कम तक समृद्ध करने की अनुमति है.उन्होंने IAEA बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स को बताया, "ईरान के फ़ॉरडो में स्थित 60 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन के मुख्य स्थान पर अब गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जो ज़मीन के भीतर मार करने वाले हथियारों के इस्तेमाल का संकेत देते हैं; यह स्थिति संयुक्त राज्य अमेरिका के बयानों से मेल खाती है.""इस समय, IAEA या कोई भी व्यक्ति, फ़ॉरडो में, भूमिगत क्षति का पूरी तरह से आकलन करने की स्थिति में नहीं है."राफ़ाएल ग्रोस्सी ने कहा कि अमेरिकी हमलों में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की अत्यधिक भारी मात्रा को ध्यान में रखते हुए, फ़ॉरडो में, यूरेनियम को समृद्ध करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अत्यधिक संवेदनशील सेंट्रीफ्यूज मशीनरी को "बहुत महत्वपूर्ण नुक़सान होने की सम्भावना है".हमलों से बड़ी सख्या में लोग भयभीतईरान के भीतर, इसराइली हमलों के 10 दिनों के बाद बहुत से लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं जिससे वो नींद से वंचित हैं और उन्हें डर है कि किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर जाने की स्थिति में नहीं हैं.घटनाओं के बारे में UN News के साथ साझा किए गए साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि इंटरनेट का उपयोग बेहद सीमित है और लोगों को भोजन व ईंधन हासिल करने के लिए घंटों क़तार में खड़ा होना पड़ रहा है.एक ईरानी नागरिक ने कहा, "कभी-कभी तो रोटी ख़त्म हो जाती है."दोहरी नागरिकता वाले लोग, देश छोड़ रहे हैं.उस नागरिक ने कहा कि इस संकट ने बुज़ुर्गों और बीमार लोगों की भी समस्याएँ बढ़ा दी हैं - "धन की कमी की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि उनकी देखभाल करने वाले लोग ग़ायब हो गए हैं."उधर इसराइल में ईरानी मिसाइल हमलों से प्रभावित लोगों ने अपने भय और अपने घरों को हुए नुक़सान के बारे में जानकारी दी है और साथ ही ईरान के साथ शान्ति की पुकारें लगाई हैं.व्यापक तबाही का ख़तराIAEA के सुरक्षा विशेषज्ञों ने बार-बार चेतावनी दी है कि परमाणु संवर्धन सुविधाओं या रिएक्टर्स पर सशस्त्र हमलों से, अति महत्वपूर्ण प्रणालियों को नुक़सान पहुँचने का जोखिम होता है और ऐसे हमलों से, ख़तरनाक स्तर के रेडियोधर्मी या विषाक्त पदार्थों के फैलने का डर भी होता है.IAEA के प्रमुख राफ़ाएल ग्रोस्सी ने सोमवार को एजेंसी के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स को बताया, "परमाणु सुविधाओं पर सशस्त्र हमले कभी नहीं होने चाहिए और ऐसे हमलों से, उस देश की सीमाओं के भीतर व बाहर गम्भीर परिणाम वाले रेडियोधर्मी पदार्थ फैल सकते हैं."