Advertisement
सीमाओं से परे मानवता: शरणार्थियों की बेहतरी के लिए समर्पित 'नायकों' का सम्मान

नियमित रूप से शरणार्थियों को क़ानूनी सहायता प्रदान करने वाले वरिष्ठ वकील अशोक अग्रवाल ने कहा, “हमारा संविधान, अनुच्छेद 14, 21 और 21A के तहत, शरणार्थियों के साथ किसी भेदभाव की अनुमति नहीं देता. एक बार एक समूह मेरे पास आया और मुझे बताया कि यहाँ से प्राप्त स्कूल प्रमाणपत्र की मदद से, उन्हें विदेश के स्कूल में आसानी से प्रवेश मिल गया.”UNESCO की वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर हुमा मसूद ने बताया कि यूनेस्को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक शरणार्थियों का साथ देता है, उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान करता है जो उच्च शिक्षा और रोज़गार में सहायक होते हैं. “हम इसे ‘समानता का पासपोर्ट’ कहते हैं.” उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना, और उन्हें लिंग आधारित हिंसा (GBV) से मुक्त रखना सर्वोपरि है.संस्कृति व सामर्थ्य का उत्सवकार्यक्रम में अफ़ग़ान शरणार्थी समुदाय के बच्चों ने “सलाम नमस्ते” गीत पर एक शानदार प्रस्तुति दी, जिसने संस्कृति के बंधनों से परे पारस्परिक जुड़ाव को दर्शाया. युवा अफ़ग़ान कवयित्री मदीना ने निर्वासन, पहचान और भारत में शरण पाने के अनुभवों को दर्शाती एक मार्मिक स्वयं रचित कविता प्रस्तुत की.कार्यक्रम के दौरान एक लघु फ़िल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें विस्थापित समुदायों की बढ़ती मानवीय आवश्यकताओं के बीच, घटती सहायता धनराशि से उनके जीवन पर होने वाले प्रभाव दिखाया गया था.शरणार्थियों ने अपनी कला और शिल्प के ज़रिए यह सन्देश दिया कि वे अपने साथ न केवल अपनी ज़रूरतें, बल्कि सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल भी लाते हैं. शरणार्थी रसोइयों व कारीगरों ने पारम्परिक खाद्य पदार्थों, हस्तनिर्मित वस्त्रों, गहनों और हस्तशिल्प वस्तुओं का प्रदर्शन किया - जिससे न केवल उनकी प्रतिभा सामने आई, बल्कि उनके समाज के साथ एकीकृत होने की क्षमता भी.“आप अकेले नहीं हैं”भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प ने कार्यक्रम के समापन पर शरणार्थी समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा, “मैं इस कमरे में मौजूद शरणार्थी समुदाय के हर एक व्यक्ति से कहना चाहता हूँ कि आप अकेले नहीं है. आप इस कहानी के नायक हैं. आप गुमनाम नहीं हैं, बल्कि भविष्य की दिशा दिखाने वाले पथप्रदर्शक हैं.”यह कार्यक्रम एक अवसर था, यह समझने के लिए कि हर विस्थापित जीवन केवल संघर्ष की ही व्यथा नहीं है - बल्कि साहस, सहनशीलता और मानवीय एकजुटता की कहानी भी है. और इन कहानियों के पीछे हैं वे 'स्थानीय नायक', जो बिना किसी स्वार्थ या प्रसिद्धि की इच्छा के, चुपचाप, दृढ़ता से मानवता का साथ निभाते हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


