Advertisement
इसराइल-ईरान: यूएन प्रमुख ने दोहराई तत्काल युद्धविराम की अपील

बढ़ता तनावबीते सप्ताह, इसराइल ने गुरूवार-शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया, जिसके जवाब में तेहरान ने इसराइली शहरों पर जवाबी हमले किए हैं.ख़बरों के अनुसार, उसके बाद से अब तक दोनों देशों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.पिछले कई वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी कर रही अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, ईरान में अपकेंद्रण यंत्र (centrifuge) का उत्पादन करने वाले दो केन्द्रों को विशाल क्षति पहुँचने की जानकारी मिली है. इनका उपयोग यूरेनियम को संवर्धित करने के लिए किया जाता है.यूएन समर्थित निगरानी संस्था ने बताया कि कराज वर्कशॉप और तेहरान शोध केन्द्र पर हमले किए गए हैं. तेहरान केन्द्र में एक इमारत को क्षति पहुँची है, जबकि कराज में दो इमारतें ध्वस्त हो गई हैं, जहाँ सेंट्रीफ़्यूज के लिए पुर्ज़ों का उत्पादन किया जाता है.पिछले सप्ताह, IAEA ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए यह स्पष्ट किया था कि ईरान द्वारा परमाणु अप्रसार (non-proliferation) सम्बन्धी अन्तरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन नहीं किया जा रहा है.प्रस्ताव में कहा गया कि कई अघोषित स्थानों पर परमाणु सामग्री और गतिविधियों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी देने, समय पर सहयोग प्रदान करने में ईरान अनेक मर्तबा विफल रहा है.सम्वाद से समाधानयूएन महासचिव ने पश्चिमी एशिया में गहराते संकट के मद्देनज़र कहा कि “ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिन्ताओं का समाधान करने का सबसे बेहतर और एकमात्र रास्ता अब भी कूटनीति ही है.”उन्होंने दोहराया कि "संयुक्त राष्ट्र चार्टर ही वह साझा फ़्रैमवर्क है जो हमें युद्ध की विभीषिका से बचा सकता है.” यूएन प्रमुख ने सभी सदस्य देशों से अपील की है कि वे इस दस्तावेज़ और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून, विशेष रूप से अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पूरी तरह से पालन करें.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


