×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:59 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
48% ऊर्जा कटौती, 100% प्रतिबद्धता: हरित विकास की राह पर UNDP की पहल
Source: UN News: गुरुवार, 19 जून 2025 00:01 AM (IST)
भारत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) कार्यालय, सतत विकास को बढ़ावा देने और अपने पर्यावरणीय पदचिन्हों में कमी लाने के लिए नए मानक स्थापित करने में जुटा है. यूएन कार्यालय ने वर्ष 2017 के बाद से सौर ऊर्जा छत, ऊर्जा-कुशल भवन, बिजली चालित वाहन और शून्य-कचरा तौर-तरीक़ों के सहारे अपनी खपत में 48 प्रतिशत की कमी की है, जिससे अब यह एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन में सबसे प्रभावशाली कमी दर्ज करने के मामले में पहले पायदान पर है. यूएन विकास कार्यक्रम की 'Greening Moonshot' पहल कार्बन आधारित ऊर्जा के इस्तेमाल में कमी लाने और नवीकरणीय समाधानों को प्रोत्साहन देने पर केन्द्रित है, ताकि संगठन के दैनिक कामकाज में पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव में कमी लाई जा सके.नई दिल्ली स्थित
UNDP
कार्यालय की छत पर लगे 174 किलोवॉट के सौर फ़ोटोवोल्टिक संयंत्र से उत्पन्न स्वच्छ ऊर्जा, अब इस भवन की अधिकतर ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करती है. प्रकाश से लेकर एयर कंडीशनिंग और अन्य उपकरणों तक - सौर ऊर्जा, जीवाश्म ईंधन की जगह ले रही है और ऊर्जा खपत में जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप बदलाव लाया जा रहा है. © UNDP India नई दिल्ली में यूएन कार्यालय की छत पर लगा सौर ऊर्जा संयंत्र. ऊर्जा उपयोग के प्रति नई सोचयूएन विकास कार्यक्रम का कहना है कि ये केवल सतही बदलाव नहीं है, बल्कि हर परिवर्तन, हर स्तर पर सोच-समझ कर अपनाई गई रणनीति का परिणाम है, और इसके लिए इमारत के हर हिस्से में आवश्यकता अनुसार मरम्मत हुई है और नए पुर्ज़े भी जोड़े गए हैं.ऊर्जा का दक्षतापूर्ण ढंग से इस्तेमाल करने वाली प्रणाली से, कम ऊर्जा खपत के साथ भवन को ठंडा रख पाना सम्भव हुआ है. © UNDP India नए ऊर्जा-कुशल शीतलन मशीनें और HVAC प्रणालियाँ, चीज़ों को ठंडा रखते हुए बिजली की कम खपत करते हैं. ताप-प्रतिरोधी(heat-reflective) टाइल, ताप अवरोधन (insulation) और दोहरी परत वाले खिड़की के शीशों के ज़रिए, ताप वृद्धि में 40 प्रतिशत की कमी लाने में मदद मिली है. इससे भवन को ठंडा रखने की ज़रूरत भी कमी हुई है और भीतर माहौल ताप-अनुकूल हुआ है.वहीं, सेंसर-आधारित एलईडी की स्मार्ट प्रकाश व्यवस्था से आवश्यकता न होने पर अब लाइट अपने आप बन्द हो जाती है, जिससे बिजली की बर्बादी में कमी आई है. © UNDP India सौर ताप को वापस फेंकने वाली टाइलें, XPS इन्सुलेशन, और डबल-ग्लेज्ड ख़िड़कियों से 40% से अधिक तापमान कम किया जा सकता है, जिससे शीतलन की ज़रूरत कम होती है और कार्यालय के भीतर ठंडक रहती है. कुशल निगरानी व्यवस्थादिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, और इसलिए UNDP कार्यालय ने वायु शुद्धिकरण प्रणाली को भी अपनी पहल में शामिल किया है. इससे न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा में मदद मिल रही है, बल्कि उनकी कार्यदक्षता भी बेहतर हो रही है.ऊर्जा की खपत के लिए एक टीम द्वारा वास्तविक समय में स्थिति की निगरानी की जाती है. तापमान, वायु व्यवस्था और एयर कंडीशनिंग से लेकर बिजली-चालित वाहनों की चार्जिंग तक, हर निर्णय डेटा के आधार पर लिया जाता है. © UNDP India ऊर्जा निगरानी टीम, वास्तविक समय में निगरानी करके, डेटा-संचालित निर्णय लेने में सक्षम होती है – फिर चाहे HVAC की सेटिंग अनुकूल करने हों या इलैक्ट्रिक वाहनों को अधिक प्रभावी ढंग से चार्ज करना हो. बिजली-चालित वाहनों से आवाजाहीआवाजाही को ऊर्जा दक्ष बनाने के लिए UNDP कार्यालय के पास चार बिजली चालित और एक हाइब्रिड वाहन हैं, जिन्हें छत पर लगे सौर पैनल से ही चार्ज किया जाता है. इसके ज़रिए कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के साथ-साथ नई दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में भी योगदान मिलता है. और यह एक मिसाल है कि किस तरह कार्यस्थलों में भी स्वच्छ परिवहन को अपनाया जा सकता है. © UNDP India कार्यालय में आवाजाही में बिजली-चालित वाहनों का उपयोग किया जा रहा है. बेहतर कचरा प्रबन्धन सतत विकास पर आधारित तौर-तरीक़ों के लिए यह प्रतिबद्धता केवल ऊर्जा और परिवहन तक ही सीमित नहीं है और यह कचरा प्रबन्धन और पुनर्चक्रण (circular use) में भी झलकता है. जैविक कचरे को खाद के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है, फेंक दिए गए कागज़ का दोबारा उपयोग हो रहा है, और इलैक्ट्रॉनिक-कचरे का ज़िम्मेदारी से निपटान करने पर ज़ोर है.हाथ धोने के बाद 'पेपर टॉवल' के इस्तेमाल के बजाय सुखाने के लिए ड्रायर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, और 100 प्रतिशत री-सायकलिंग वाली सामग्री के इस्तेमाल की तैयारी हो रही है. © UNDP India फेंके गए काग़ज़ों को नोटपैड आदि में बदलकर उनका पुन: उपयोग किया जाता है. जल संरक्षण भी इस रणनीति का हिस्सा है. कार्यालय परिसर में वर्षा जल के संचयन के लिए प्रणाली के ज़रिए, हर वर्ष वर्षा का लगभग आधा हिस्सा संग्रह करने के बाद उसे दोबारा उपयोग में लाया जाता है. वहीं उन्नत शीतलन टावर से जल और ऊर्जा दोनों की खपत घटती है. © UNDP India कचरे को स्रोत पर ही अलग करके, उसकी कुशल री-सायक्लिंग व उचित निपटान सुनिश्चित किया जाता है. बदलाव की ओरयूएन विकास कार्यक्रम, यात्राओं के कारण होने वाले कार्बन उत्सर्जन के प्रति भी गम्भीर है, जिसके मद्देनज़र, एक नई हरित यात्रा नीति अपनाई गई है. ज़रूरी नहीं होने पर वर्चुअल बैठकों को प्राथमिकता दी जाती है, आधिकारिक यात्राओं का एक साथ पूरा करने की कोशिश की जाती है और कम उत्सर्जन वाले परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है.भारत में UNDP की स्थानीय प्रतिनिधि, एंजेला लुसिगी, कहती हैं, “ग्रीनिंग मूनशॉट केवल एक पहल नहीं, एक दृष्टिकोण है. हम केवल सलाह नहीं देते, बल्कि उसे जीते हैं - सौर ऊर्जा, इलैक्ट्रिक वाहन, कचरा प्रबन्धन और जल संरक्षण के ज़रिए हम अपने हर संचालन को बदलाव की मिसाल बना रहे हैं.”UNDP के अनुसार, जलवायु कार्रवाई के लिए किसी नीति दस्तावेज़ से आगे बढ़कर, दैनिक कामकाज की संस्कृति में परिवर्तन और दृढ़ संकल्प के साथ क़दम बढ़ाए जाने अहम हैं.यह लेख पहले
यहाँ प्रकाशित
हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces