-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूसी सैन्य हमलों में, यूक्रेनी नागरिकों के हताहत होने का सिलसिला जारी

Source: UN News: गुरुवार, 12 जून 2025 00:00 AM (IST)
रूसी सैन्य हमलों में, यूक्रेनी नागरिकों के हताहत होने का सिलसिला जारी
युद्धग्रस्त यूक्रेन में, 2025 के पहले पाँच महीनों में रूसी सैन्य बलों के मिसाइल व ड्रोन हमले जारी रहे, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं. पिछले साल इसी अवधि की तुलना में मृतकों व घायलों की संख्या में 50 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. देश में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी टीम ने अपनी एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. रूसी सैन्य बलों के हमलों में अप्रैल महीने में 1,389 आम नागरिक हताहत हुए (221 मौतें, 1,168 घायल). इस साल किसी एक महीने में यह हताहतों का सबसे अधिक आँकड़ा है. मई में 183 लोगों की जान गई और 836 घायल हुए. (1,019 हताहत). Tweet URL यूक्रेन के 24 में से 17 क्षेत्रों और राजधानी कीव में आम नागरिक हताहत हुए हैं. इनमें वे इलाक़े भी हैं, जोकि लड़ाई के अग्रिम मोर्चे से दूर हैं. क़रीब 97 फ़ीसदी मामलों में आम नागरिकों के हताहत होने की घटनाएँ उन इलाक़ों में हुई हैं, जोकि यूक्रेन सरकार के नियंत्रण में हैं.यूक्रेन में यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन को यूक्रेन सरकार के नियंत्रण पर युद्ध के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की पड़ताल के लिए गठित किया गया था.मिशन प्रमुख डैनियल बैल ने कहा कि यह साल यूक्रेन में आम नागरिकों के लिए भयावह साबित हुआ है. 2024 में इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष कहीं अधिक संख्या में लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं.मिसाइलों, ड्रोन और हवा में तैरकर हमला करने वाली आयुध सामग्री का इस्तेमाल, युद्ध के अग्रिम मोर्चों पर आम लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है.रूसी सैन्य बलों ने काला सागर क्षेत्र में स्थित ओडेसा में बन्दरगाह प्रतिष्ठानों पर कम से कम पाँच हमले किए हैं, जिसमें आम नागरिक हताहत हुए और बुनियादी ढाँचों को नुक़सान पहुँचा.23 मई को हुए ऐसे एक हमले में तीन लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें बन्दरगाह पर काम करने वाले कर्मचारी भी हैं.मिशन के अनुसार, लम्बी दूरी के हमलों का रुझान जून महीने में भी जारी है. 6 जून से अब तक, रूसी सैन्य बलों ने 1,500 लम्बी दूरी के हथियारों से यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाए जाने की ख़बर है.यूएन निगरानी मिशन इन हमलों की पुष्टि करने में जुटा है, जिनमें केवल पाँच दिनों के भीतर देश भर में 19 आम नागरिक मारे गए और 205 घायल हुए.यूएन मिशन प्रमुख ने कहा कि इस गति और स्तर पर, यूक्रेन में आम ज़िन्दगियों का खोना न केवल सम्भव है, बल्कि इसे टाला ही नही जा सकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement