Advertisement
यूएन शान्तिरक्षकों की सेवा और बलिदान का सम्मान

यूए प्रमुख ने दुनिया भर में बढ़ते ध्रुवीकरण और विभाजन, आतंकवाद और शान्तिरक्षकों को निशाना बनाने वाली घातक ग़लत सूचना के फैलाव जैसे ख़तरों के साथ-साथ, जलवायु परिवर्तन से लेकर अन्तरराष्ट्रीय अपराध तक की सीमाओं को पार करने वाली चुनौतियों की तरफ़ ध्यान आकर्षित किया.उन्होंने कहा, "अब पहले से कहीं ज़्यादा, दुनिया को संयुक्त राष्ट्र की ज़रूरत है - और संयुक्त राष्ट्र को ऐसी शान्ति स्थापना की ज़रूरत है जो आज की वास्तविकताओं और कल की चुनौतियों के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हो."महासचिव ने ज़ोर देकर कहा कि "यह ज़रूरी है कि शान्तिरक्षकों के पास वह सब कुछ हो जो उन्हें अपना काम करने के लिए चाहिए" और "यह सुनिश्चित करना, संयुक्त राष्ट्र व सदस्य देशों की साझा ज़िम्मेदारी है."मुख्यालय में आयोजित हुए स्मरणोत्सव में पुष्पांजलि समारोह के साथ-साथ, दो उत्कृष्ट महिला शान्तिरक्षकों को पुरस्कार प्रदान करना भी शामिल था, जिनका काम यूएन मिशनों में लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने में मदद करता है.ख़ामोश महिलाओं की आवाज़ बुलन्द करने वाली इन पुरस्कृत दो महिला शान्तिरक्षकों के नाम हैं – घाना की स्क्वैड्रन लीडर शेरॉन मविन्सोटे साइम और सियेरा लियोन की चीफ़ सुपरिटेंडेंट ज़ैनब मबालू ग्बला हैं.चुनौतियों के बावजूद विशाल बदलावपहली बार, लगभग 80 वर्ष पहले, इसराइल और पड़ोसी देशों के बीच युद्धविराम समझौते की निगरानी के लिए सैन्य पर्यवेक्षकों की तैनाती के बाद से, यूएन शान्तिरक्षकों ने, हमेशा ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम किया है.संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा के प्रमुख ज्याँ पिएर लाक्रोआ ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि यूएन शान्तिरक्षक हर जगह "इन सभी चुनौतियों के बावजूद ज़मीन पर महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं.""मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहता हूँ कि हमारे शान्तिरक्षक, युद्धविराम को बनाए रखकर, उन वातावरणों में हिंसा फिर से भड़कने को रोककर, हर दिन सैकड़ों हज़ारों नागरिकों की सुरक्षा करके, वास्तव में क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव ला रहे हैं."एक अहम साझेदारीज्याँ पिएर लाक्रोआ की नज़र में, 29 मई को होने वाला वार्षिक स्मरणोत्सव इस बात की भी याद दिलाता है कि शान्तिरक्षा किस तरह "एक बहुत ही महत्वपूर्ण अन्तरराष्ट्रीय साझेदारी" है और हाल ही में जर्मनी के बर्लिन में आयोजित हुए एक उच्च-स्तरीय शिखर सम्मेलन के दौरान यह स्थिति पूरी तरह नज़र भी आई.उन्होंने कहा, "बर्लिन बैठक से मुख्य निष्कर्ष यह निकला कि शान्तिरक्षा को सदस्य देशों का बहुत मज़बूत समर्थन प्राप्त है.""हम इस (समर्थन) उन सभी प्रयासों के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखते हैं जो हम कर रहे हैं, और जो प्रयास हम भविष्य के लिए फ़िट और चुस्त व सहनशील बने रहने के लिए करते रहेंगे, ताकि ये मिशन किफ़ायती भी रहें."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


