-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘जीवन नहीं, आशा नहीं, मौत है उनकी साथी’, इसराइल से ग़ाज़ा पर हमले रोकने की गुहार

Source: UN News: शुक्रवार, 30 मई 2025 00:00 AM (IST)
‘जीवन नहीं, आशा नहीं, मौत है उनकी साथी’, इसराइल से ग़ाज़ा पर हमले रोकने की गुहार
“ग़ाज़ा में परिवार अब अपने प्रियजन से विदा लेते हुए, ये नहीं कहते कि जल्द ही फिर मुलाक़ात होगी, बल्कि ये कहते हैं कि स्वर्ग में मिलेंगे और ज़िन्दगी नहीं, उम्मीद नहीं, मौत है उनकी साथी.” मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत सिगरिड काग ने, इसराइली हमलों से त्रस्त ग़ाज़ा के लोगों की व्यथा को कुछ इन्हीं शब्दों में बयान किया है. सिगरिड काग ने बुधवार को सुरक्षा परिषद में ताज़ा जानकारी रखते हुए कहा कि ग़ाज़ा पट्टी में फ़लस्तीनी आबादी को भुखमरी की ओर धकेला जा रहा है और उसके लिए बुनियादी सामान की आपूर्ति की मनाही है. उन्होंने सुरक्षा परिषद में चेतावनी दी है कि हिंसा को रोकने, मानवीय सहायता को बहाल करने और दो-राष्ट्र समाधान को आगे बढ़ाने के लिए तुरन्त क़दम उठाए जाने होंगे.अन्तरिम विशेष समन्वयक सिगरिड काग ने सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को बताया कि ग़ाज़ा में यह मानव-जनित संकट घटित हो रहा है, और आम नागरिक इसके गर्त में धँस रहे हैं. Tweet URL उन्होंने कहा कि मार्च में युद्धविराम दरक जाने के बाद, आम नागरिक निरन्तर गोलाबारी की चपेट में हैं, विस्थापन आदेशों के कारण उनके लिए स्थान सिकुड़ता जा रहा है और उन्हें जीवनरक्षक सहायता से वंचित रखा गया है.फ़लस्तीनी परिवारों को पिछले कई सप्ताह से मानवीय सहायता नहीं मिल पाई थी, और हाल ही में टुकड़ों में राहत सामान का फिर से पहुँचना शुरू हुआ है. विशेष समन्वयक सिगरिड काग ने कहा कि ग़ाज़ा में पूरी आबादी अकाल के जोखिम का सामना कर रही है.सहायता पर मोलभाव नहींउन्होंने स्पष्ट किया कि मानवतावादी सहायता को राजनैतिक वार्ता पर निर्भर होने से रोकना होगा, और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता को जल्द से जल्द पहुँचाना होगा.“मानवीय सहायता के विषय में मोलभाव नहीं किया जा सकता है.”विशेष समन्वयक सिगरिड काग ने इसराइल से बर्बादी लाने वाले हमले रोकने और मानवीय सहायता व स्थानीय बाज़ारों के लिए सामान की आपूर्ति को पूर्ण स्तर पर फिर शुरू करने की अपील की.उन्होंने यह भी कहा कि इसराइल के पास शान्ति व सुरक्षा के साथ रहने का अधिकार है. 7 अक्टूबर 2023 को हमास व अन्य फ़लस्तीनी हथियारबन्द गुटों के भयावह आतंकी हमलों व लोगों को बन्धक बनाए जाने ने इसराइल को सन्न कर दिया था.इसके मद्देनज़र, उन्होंने हमास व अन्य हथियारबन्द गुटों से इसराइल पर रॉकेट हमले रोकने और सभी बन्धकों की बिना शर्त रिहाई की अपील दोहराई है.‘स्वर्ग में मिलेंगे’अन्तरिम विशेष समन्वयक ने ग़ाज़ा में आम नागरिकों के लिए उपजे हताशा भरे हालात को भी बयान किया, जहाँ परिवार ‘कल फिर मिलेंगे’ के बजाय ‘स्वर्ग में मिलेंगे’ के साथ एक दूसरे से विदा ले रहे हैं.सिगरिड काग ने क्षोभ जताते हुए कहा कि मौत अब उनकी साथी है. ये जीवन नहीं है. ये आशा नहीं है. ग़ाज़ावासियों की, केवल जीवित रहने से कहीं बढ़कर आवश्यकताएँ हैं. वे एक भविष्य के हक़दार हैं.इस क्रम में, उन्होंने एक निडर राजनैतिक कार्रवाई और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुपालन का आग्रह किया. साथ ही, फ़लस्तीनी सरकार में ऐसे सुधार के लिए समर्थन ज़रूरी है, जिससे ग़ाज़ा व पश्चिमी तट, दोनों जगह शासन किया जा सके.उनके अनुसार, स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिलना एक अधिकार है, कोई पुरस्कार नहीं. इसलिए एक ऐसी पीढ़ी बनने से बचना होगा, जिसने दो-राष्ट्र समाधान को ग़ायब होने दिया. UN Photo/Manuel Elias दो-राष्ट्र समाधानसिगरिड काग ने स्पष्ट किया कि स्थाई सुरक्षा को केवल बल के इस्तेमाल के ज़रिये हासिल नहीं किया जा सकता है. इसे पारस्परिक मान्यता, न्याय और सभी के लिए अधिकारों पर सुनिश्चित करना होगा.उनके अनुसार, मौजूदा टकराव का समाधान ढूंढने के लिए एक बेहतर मार्ग है, जिससे क्षेत्रीय तनाव में कमी आएगी और शान्ति के लिए साझा दृष्टि को अपनाया जा सकेगा.इसी सिलसिले में, फ़्राँस और सऊदी अरब ने जून में एक उच्चस्तरीय अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है, जोकि क़ब्ज़े का अन्त करने, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व यूएन प्रस्तावों पर आधारित दो-राष्ट्र समाधान को साकार करने का एक अहम अवसर है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement