-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: रूसी हमलों की लहर में जान-माल की व्यापक हानि, 'कोई स्थान सुरक्षित नहीं'

Source: UN News: बुधवार, 28 मई 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: रूसी हमलों की लहर में जान-माल की व्यापक हानि, 'कोई स्थान सुरक्षित नहीं'
यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवतावादी अधिकारी माथियास श्माले ने यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात व्यापक पैमाने पर हुए हमलों में बच्चों समेत 13 लोगों के मारे जाने और 60 से अधिक के घायल होने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है. यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन ने ध्यान दिलाया कि यूक्रेन के आम नागरिक एक बार फिर इस युद्ध का ख़ामियाज़ा भुगत रहे हैं. यूक्रेनी प्रशासन के अनुसार, रूसी सैन्य बलों ने 24-25 मई की रात के दौरान, वायु, समुद्र और भूमि आधारित प्रणालियों के ज़रिये कम से कम 367 मिसाइलों और हवाई आयुध सामग्री से स्थानीय इलाक़ों को निशाना बनाया. Tweet URL इससे पहली शुक्रवार रात में भी मुख्यत: राजधानी कीव के इलाक़ों पर हमले किए गए थे. लगातार दो दिनों में, यूक्रेन के 10 क्षेत्र और राजधानी कीव बड़े पैमाने पर मिसाइलों और हवाई आयुध सामग्री की चपेट में आए हैं.यूक्रेन में यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन (HRMMU) ने स्थानीय एजेंसियों के हवाले से बताया कि बीती रात हुए इन हमलों में, देश भर में कम से कम 78 लोग हताहत हुए हैं.तीन बच्चों समेत कम से कम 13 आम नागरिकों के मारे जाने की ख़बर है, जबकि 9 बच्चों समेत 65 लोग घायल हुए हैं. बड़े पैमाने पर बुनियादी प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचा है. फ़रवरी 2022 में रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण स्तर के आक्रमण के बाद इसे अब तक के सबसे बड़े, समन्वित ढंग से किए गए हमलों में गिना जा रहा है.मानवीय सहायता मामलों में संयोजन के लिए यूएन कार्यालय के प्रमुख माथियास श्माले ने सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, X, पर अपने सन्देश में क्षोभ जताया कि बड़े पैमाने पर किए गए हमलों में एक बार फिर से बच्चों समेत आम लोगों की जान गई है.“पूरे यूक्रेन में, कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है. घर व नागरिक प्रतिष्ठान इन [हमलों] का निशाना बने." "[मैं] मानवतावादी ग़ैर-सरकारी संगठनों व सरकारी सेवाओं का आभार प्रकट करता हूँ, जो प्रभावित लोगों तक तत्काल समर्थन पहुँचा रहे हैं.”यूएन ने ध्यान दिलाया कि यूक्रेन के आम नागरिक एक बार इस युद्ध का ख़ामियाज़ा भुगत रहे हैं.मानवाधिकार निगरानी मिशन ने दोहराया है कि लड़ाई के अग्रिम मोर्चे से दूर, घनी आबादी वाले इलाक़ों में शक्तिशाली, विस्फोटक हथियारों का इस्तेमाल किए जाने से आम नागरिकों के लिए जोखिम बरक़रार हैं.मिशन प्रमुख डेनियल बैल ने कहा कि यह घटना फिर से दर्शाती है कि इस युद्ध का आम नागरिकों पर कितना व्यापक असर हुआ है और अब भी हो रहा है. देश भर में कई और परिवार जान-माल की हानि होने पर कष्ट में हैं.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement