Advertisement
वाशिंगटन डीसी में दो इसराइली राजनयिकों की हत्या की निन्दा

अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के अनुसार, उनकी पहचान 30 वर्षीय यैरोन लिशिंस्की और 26 वर्षीय सारा मिलग्रिम के रूप में हुई है. इन दोनों की आपस में सगाई होने वाली थी. इन हत्याओं के सम्बन्ध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.न्याय और सहानुभूतियूएन प्रमुख के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने एक वक्तव्य में कहा है, “महासचिव ने (इसराइली) राजनयिक अधिकारियों के ख़िलाफ़ हमलों की अपनी निरन्तर निन्दा को दोहराया है.”उन्होंने इन हत्याओं के लिए ज़िम्मेदारी अपराधी को न्याय के कटघरे में लाने का आहवान किया और पीड़ितों के परिवारों व प्रियजन और इसराइल सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.शिकागो के एलियास रोड्रीग्ज़ के रूप में पहचाने जाने वाले एकमात्र संदिग्ध व्यक्ति को, इन हत्याओं के तुरन्त बाद गिरफ़्तार लिया गया.मीडिया ख़बरों के अनुसार, उस व्यक्ति ने पुलिस हिरासत में फ़लस्तीन के समर्थन में नारे लगाए.'एक जघन्य यहूदी विरोधी कृत्य'संयुक्त राष्ट्र के अन्तर-सांस्कृतिक संवाद और समझ को बढ़ावा देने वाले मंच - UNAOC के प्रमुख मिगुएल एंजेल मोराटिनोस ने भी इन हत्याओं की कड़ी निन्दा की है.संयुक्त राष्ट्र सभ्यताओं के गठबन्धन (UNOC) के उच्च प्रतिनिधि ने कहा, "यह जघन्य यहूदी विरोधी कृत्य अस्वीकार्य और इसे किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराए जाने योग्य है. मेरी संवेदनाएँ उनके परिवारों, उनके सहयोगियों और इसराइल देश के साथ हैं."जनसंहार की रोकथाम पर संयुक्त राष्ट्र की कार्यवाहक विशेष सलाहकार वर्जीनिया गाम्बा ने, यहूदी विरोधी भावना को समाप्त करने का आहवान करते हुए कहा, "दुनिया में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहाँ यैरोन लिशिंस्की और सारा मिलग्रिम की हत्याओं जैसे भयानक यहूदी विरोधी घृणा अपराध को उचित ठहराया जा सके."दुनिया भर के वरिष्ठ राजनेताओं ने भी इन हत्याओं निन्दा की है. ये हत्याएँ ऐसे समय हुई हैं जब ग़ाज़ा में युद्ध जारी है, जो 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में इसराइल पर हमलों के बाद शुरू हुआ था. हमास के हमलों में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे जबकि 250 अन्य को बन्धक बना लिया गया था.ग़ाज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, उसके बाद ग़ाज़ा में इसराइली हमलों में 53 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी लोग मारे गए हैं.'एक असहनीय क्षति'मीडिया ख़बरों के अनुसार, यैरोन लिशिंस्की वाशिंगटन में इसराइली दूतावास में राजनीतिक विभाग में एक शोध सहायक थे, जबकि सारा मिलग्रिम इसराइल के लिए यात्राओं का आयोजन करती थीं.इन दोनों राजनयिकों की हत्याएँ उस समय की गईं जब वो अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा आयोजित, युवा राजनयिकों के वार्षिक स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद वहाँ से निकल रहे थे.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


