-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: इस सप्ताह घरों और तम्बुओं पर इसराइली हमलों में 358 लोगों की मौतें, OHCHR

Source: UN News: शनिवार, 24 मई 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: इस सप्ताह घरों और तम्बुओं पर इसराइली हमलों में 358 लोगों की मौतें, OHCHR
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय OHCHR ने कहा है कि ग़ाज़ा में पिछले सप्ताह इसराइली हमलों में, लगभग 629 लोग मारे गए हैं जिनमें से आधे से अधिक लोग उस समय आश्रय स्थलों और आवासीय भवनों में थे. जिससे ये चिन्ताएँ भी उभरी हैं कि सभी हमले, सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाकर नहीं किए गए. OHCHR के फ़लस्तीनी क्षेत्र में कार्यालय के अनुसार विस्थापित लोगों के घरों और तम्बुओं को निशाना बनाकर किए गए हमलों में कम से कम 358 लोग मारे गए, जिनमें से कम से कम 148 बच्चे और महिलाएँ थीं. Tweet URL OHCHR ने कहा, "ग़ाज़ा में बुनियादी ढाँचे के मौजूदा विनाश के सन्दर्भ में आश्रय स्थलों पर हमलों की उच्च संख्या गम्भीर चिन्ता पैदा करती है कि सभी हमले सैन्य लक्ष्यों को निशाना नहीं बना रहे थे."पत्रकारों पर हमलेइसके अलावा, पिछले सप्ताह नौ फ़लस्तीनी पत्रकारों को मार दिया गया, जो अक्टूबर 2023 में, युद्ध शुरू होने के बाद से पत्रकारिता के पेशे के लिए सबसे घातक घटनाओं में से एक है.OHCHR ने कहा कि निसन्देह, पत्रकारों में अपने काम के प्रति कर्तव्य की गहरी भावना होती है, लेकिन "वे भी ग़ाज़ा की बाक़ी आबादी की तरह विस्थापित, थके हुए और भूखे हैं.""हालाँकि, ऐसा प्रतीत होता है कि कई मामलों में, इन पत्रकारों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है, ताकि ग़ाज़ा में जो कुछ हो रहा है उस स्थिति को, और इस युद्ध के आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव के पैमाने के बारे में जानकारी के प्रवाह को सीमित किया जा सके."यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि अन्तरराष्ट्रीय पत्रकारों को ग़ाज़ा में दाख़िल होने की अनुमति दी जानी चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.सहायता आपूर्ति बहालइस बीच, लगभग 80 दिनों की इसराइली नाकाबन्दी के बाद जीवन रक्षक सहायता पूरे क्षेत्र में पहुँची शुरू हो गई है.संयुक्त राष्ट्र के सहायता समन्वय कार्यालय - OCHA ने पुष्टि की है कि पोषण सामग्री, आटा, दवाइयाँ और अन्य महत्वपूर्ण सामान से भरे 90 ट्रक, बुधवार को कैरेम शेलोम सीमा चौकी के ज़रिए दाख़िल होकर ग़ाज़ा के अन्दर कई ठिकानों के लिए रवाना हुए.सहायता सामग्री में 500 से अधिक पैलेट शामिल थे, जिनमें उपयोग के लिए तैयार चिकित्सीय भोजन और पोषण सन्बन्धी पूरक पदार्थ शामिल थे. इन्हें संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) से सम्बन्धित डेयर अल-बलाह में स्थित एक गोदाम में उतार दिया गया.वहाँ सहायता सामग्री को आगे गन्तव्य स्थानों पर पहुँचाने के लिए तैयार किया जा रहा है. WFP

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement