-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया: देश लौटने वाले नागरिकों का जीवन पटरी पर लाने के लिए समर्थन ज़रूरी

Source: UN News: गुरुवार, 22 मई 2025 00:02 AM (IST)
सीरिया: देश लौटने वाले नागरिकों का जीवन पटरी पर लाने के लिए समर्थन ज़रूरी
संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसियों ने कहा है कि क़रीब डेढ़ दशक तक गृहयुद्ध की आंच में झुलसने वाले सीरिया में आम नागरिक फिर से अपने जीवन को पटरी पर लाने की कोशिशों में जुटे हैं, और उनके इन प्रयासों को समर्थन दिया जाना होगा. पिछले सप्ताह, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने उन पाबन्दियों को वापिस लेने की घोषणा की, जिन्हें पहले दंडस्वरूप सीरिया पर थोपा गया था. इसके बाद, राजधानी दमिश्क में ईंधन की क़ीमतों में गिरावट आई है.सीरिया में, 13 वर्ष से अधिक समय तक जारी रहा गृहयुद्ध, पिछले वर्ष दिसम्बर में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन के पतन के साथ समाप्त हो गया था. मगर, सीरियाई नागरिकों को अब भी अनेक मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है.उनके पास रहने के लिए घर नहीं है, बिजली आपूर्ति, स्वच्छ जल, स्वास्थ्य देखभाल और कामकाज की भरोसेमन्द व्यवस्था नहीं है. Tweet URL पिछले वर्ष दिसम्बर से अब तक, पाँच लाख सीरियाई नागरिकों ने अपने देश वापसी की है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार, इनमें से अनेक लोग युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार लौटे हैं.UNHCR उच्चायुक्त फ़िलिपो ग्रैंडी ने अपने एक ऑनलाइन सन्देश में कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश वापिस लौटने वाले लोग वहाँ रह और फल-फूल सकें.और इसलिए, मौजूदा प्रतिबन्धों को हटाया जाना अहम है. पुनर्निर्माण की भी जल्द से जल्द आवश्यकता है.फ़िलहाल अहमद अल-शरा के नेतृत्व में संक्रमणकालीन प्रशासन द्वारा सीरिया की शासन व्यवस्था की देखरेख की जा रही है.सभी स्तरों पर बर्बादीसीरिया में अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के कार्यवाहक प्रमुख हेल ख़लाफ़ ने बताया कि एक समय देश समृद्ध रहा था, लेकिन अब बर्बादी के दाग हर जगह मौजूद हैं. सीरिया का बुनियादी ढाँचा सभी स्तरों पर तबाह हो चुका है.उन्होंने यूएन न्यूज़ के साथ एक बातचीत में कहा कि राजधानी दमिश्क में बिजली केवल दिन में चार घंटे आती है. लम्बे समय तक युद्ध जारी रहने का सीरियाई समाज पर समग्र रूप से असर हुआ है.हेल ख़लाफ़ के अनुसार, सीरिया पर से अमेरिकी प्रतिबन्धों को हटाए जाने का असर, आम नागरिकों के दैनिक जीवन में बहुत जल्द दिखाई दिया. “जैसे ही प्रतिबन्धों को हटाने की घोषणा हुई, वैसे ही सीरिया में ईंधन क़ीमतों में गिरावट आई.”उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी सरकार द्वारा उन सभी पाबन्दियों को हटाने में तेज़ी लाई जाएगी, जिन्हें 2019 में ट्रम्प प्रशासन द्वारा थोपा गया था.ख़स्ताहाल अर्थव्यवस्थासीरिया वापिस लौटने और देश के कृषि सैक्टर में रोज़गार की तलाश करने वाले नागरिकों के समक्ष विशेष रूप से एक बड़ी चुनौती है.यूएन प्रवासन कार्यालय ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि लड़ाई के कारण, देश की सीमाओं के भीतर विस्थापित होने वाले लोगों में एक बड़ा हिस्सा किसानों का है.इनमें से 88 फ़ीसदी, फिर से खेतों में काम नहीं कर सकते हैं, जहाँ या तो क्षमता से आधे पर काम चल रहा है या फिर पूरी तरह ठप है. देश पूरी तरह से थक कर चूर है और अर्थव्यवस्था भी. दिसम्बर 2024 में सीरिया की 90 फ़ीसदी से अधिक आबादी निर्धनता रेखा से नीचे जीवन गुज़ार रही थी.युद्ध के कारण 74 लाख लोग नागरिक सीरिया के भीतर विस्थापित हुए हैं, जबकि कम से कम 60 लाख लोगों ने तुर्कीये, लेबनान, जॉर्डन समेत अन्य पड़ोसी देशों में शरण ली है.मुद्रा में गिरावटसीरिया की राष्ट्रीय मुद्रा, सीरियाई लीरा में हिंसक टकराव के दौरान विशाल गिरावट दर्ज की गई. युद्ध से पहले, एक अमेरिकी डॉलर का मूल्य क़रीब 50 सीरियाई लीरा था, जोकि अब 9 हज़ार लीरा पहुँच चुका है. इससे आम लोगों के दैनिक जीवन पर गहरी चोट पहुँची है.IOM के वरिष्ठ अधिकारी हेल ख़लाफ़ ने बताया कि सीरिया के अधिकाँश नागरिक पर्याप्त नहीं कमा पाते हैं. सार्वजनिक सैक्टर में अधिकाँश कर्मचारियों का वेतन प्रति माह $35 से $40 है, जोकि घर से कार्यस्थल के बीच परिवहन के लिए भी पर्याप्त नहीं है.नागरिकों के पंजीकरण व ज़रूरी दस्तावेज़ों में भी गम्भीर कमियाँ हैं, जिससे आम लोगों के लिए आवास व्यवस्था व भूमि अधिकार हासिल कर पाना मुश्किल हुआ है.सार्वजनिक बुनियादी ढाँचा क्षतिग्रस्त होने से जल-जनित, कुपोषण व ऐसी बीमारियाँ फैल रही हैं, जिनकी आसानी से रोकथाम की जा सकती है.इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ, यूएन प्रवासन संगठन के साथ मिल कर आवश्यक क़दम उठाने की तैयारी कर रही हैं, ताकि देश वापिस लौटने वाले लोगों के लिए समाधान मुहैया कराए जा सकें.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement