Advertisement
पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा बेहतरी की पुकार

सड़क हादसों में हर साल 12 लाख मौतेंसंयुक्त राष्ट्र महासभा ने, सितम्बर 2020 में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें सड़क सुरक्षा के लिए एक दशक (2021–2030) की घोषणा की गई. इस दशक का लक्ष्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करना है.इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में, कुछ प्रगति हुई है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि सभी नीतिगत क्षेत्रों में और अधिक ठोस कार्रवाई की ज़रूरत है.हर साल लगभग 12 लाख लोग सड़क हादसों में अपनी जान गँवाते हैं. इन मौतों में से एक चौथाई से ज़्यादा, पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की होती हैं. ये मौतें दुनिया भर में समान नहीं हैं, क्योंकि सड़क हादसों में होने वाली 90 प्रतिशत मौतें कम और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं. इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि दुनिया की 90 प्रतिशत सड़कों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मानक मौजूद नहीं हैं, और केवल 0.2 प्रतिशत सड़कों पर ही साइकिल मार्ग उपलब्ध हैं. इसका मतलब है कि पैदल यात्री और साइकिल सवार लगातार ख़तरे में रहते हैं.स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण होगा बेहतरपैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा में सुधार लाना केवल यातायात का एक मसला नहीं है, इसका असर स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण भी पर पड़ता है.WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस का कहना है, “पैदल चलना और साइकिल चलाना स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और शहरों को ज़्यादा टिकाऊ बनाता है. हर क़दम और साइकिल की हर सवारी, यातायात भीड़, वायु प्रदूषण और बीमारियों को कम करने में मदद करती है.”उदाहरण के तौर पर ब्राज़ील के फ़ोर्टालेज़ा शहर में साइकिल मार्गों के नैटवर्क में पाँच गुना विस्तार के बाद, पैदल चलने की गतिविधियों में 109 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई और जिन इलाक़ों को दोबारा बनाया गया है, जहाँ बच्चे दो गुना ज़्यादा खुले स्थानों में खेलते नज़र आने लगे हैं.नॉर्वे में Fyllingsdalstunnelen नाम की सुरंग, कार्बन उत्सर्जन घटाने और पैदल यात्रा व साइकिल चालन को प्रोत्साहित करने में मदद करती है. इसमें दीवारों पर कलाकृतियाँ (murals) बनाई गई हैं और सुरक्षा कैमरों से निगरानी होती है. WHO ने, संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ऐसे बदलावों को आगे बढ़ाने के लिए, नीति-निर्माताओं को एक टूलकिट मुहैया कराई है जिसमें ठोस पहल शामिल हैं.उदाहरण के लिए, पैदल चलने और साइकिल चालन की योजनाओं को अन्य नीति क्षेत्रों में एकीकृत करना, और इनके लिए अधिक व्यापक ढाँचा बनाना.डॉक्टर क्रुग ने कहा, “हमें और भी बेहतर करने की ज़रूरत है और हम कर सकते हैं.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


