-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युद्ध से त्रस्त सूडानी शरणार्थी, पड़ोसी देश चाड की ओर पलायन पर मजबूर

Source: UN News: शुक्रवार, 09 मई 2025 00:01 AM (IST)
युद्ध से त्रस्त सूडानी शरणार्थी, पड़ोसी देश चाड की ओर पलायन पर मजबूर
संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसियों ने बताया कि सूडान में युद्ध से त्रस्त हज़ारों शरणार्थी, जोखिम से बचने के लिए अब भी पड़ोसी देश चाड की ओर पलायन कर रहे हैं. इस बीच पोर्ट सूडान शहर में लगातार तीसरे दिन ड्रोन हमलों की ख़बरें भी सामने आई हैं. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार, पिछले दो सप्ताहों में क़रीब 20 हज़ार लोग, चाड को पलायन कर चुके हैं, जिनमें ज़्यादातर महिलाएँ और बच्चे हैं, जो मानसिक आधात से भी पीड़ित हैं.UNHCR के चाड प्रतिनिधि मगत गुइसे ने कहा, “ज़्यादातर लोग बिना किसी सामान के आए, न भोजन, न धन और न ही कोई पहचान पत्र. बहुत से घायल लोग अफ़रा-तफ़री के दौरान वाहनों से गिर गए, जिनमें बच्चे और बुज़ुर्ग महिलाएँ भी शामिल हैं.”चाड दुनिया के सबसे ग़रीब देशों में से एक है और पहले से ही 13 लाख शरणार्थियों को शरण दे रहा है. इनमें अप्रैल 2023 में सूडानी सेना और अर्धसैनिक त्वरित समर्थन बल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से, क़रीब 8 लाख सूडानी शरणार्थी शामिल हैं. यह युद्ध उस समय शुरू हुआ था जब सूडान में सैन्य शासन से नागरिक शासन में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया विफल हो गई थी.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का कहना है कि इस भीषण युद्ध ने सूडान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है, हज़ारों लोगों की जान ले ली है और लगभग 90 लाख लोगों को बेघर कर दिया है.बुनियादी ज़रूरतों की पूर्ति नहीं चाड के वदी फिरा प्रान्त में स्थित टाइन सीमा चौकी पर शरणार्थियों की संख्या में तेज़ वृद्धि देखी गई है, सिर्फ़ दो दिनों में यहाँ 6 हज़ार से अधिक लोग पहुँचे हैं.सूडानी शरणार्थियों को रास्ते में लूटपाट और जबरन वसूली का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों ने पुरुषों की हत्या, महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन शोषण, और घरों को जलाकर राख किए जाने की घटनाओं का भी सामना किया. शरणार्थी एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, क़रीब 76 प्रतिशत नए शरणार्थियों को सशस्त्र समूहों ने या तो लूटा, जबरन वसूली की या उनका यौन उत्पीड़न किया.एक करोड़ 9 लाख की आबादी वाले देश चाड में पहले से ही संसाधनों की भारी कमी है. देश अब इस बोझ को और सहन नहीं कर पा रहा है.संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इन असहाय लोगों को सुरक्षा और मदद देने के लिए चाड को “ज़्यादा वैश्विक एकजुटता और तुरन्त धन” की ज़रूरत है… और वह भी अब, बिना देर किए."पोर्ट सूडान पर फिर से हमले Tweet URL इसी से जुड़े घटनाक्रम में, पोर्ट सूडान में लगातार तीसरे दिन ड्रोन हमलों ने, अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और बिजलीघर को निशाना बनाया. यह शहर संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता गतिविधियों का मुख्य केन्द्र है, जहाँ से पूरे सूडान में राहत कार्यों का समन्वय किया जाता है.यह शहर फ़िलहाल सूडान की कार्यवाहक सरकार का मुख्यालय है, जो अब तक ख़ारतूम, दारफ़ूर और अन्य क्षेत्रों में जारी हिंसा की तुलना से काफ़ी हद तक बचा हुआ था. युद्ध से भागे हज़ारों लोगों ने भी पोर्ट सूडान में शरण ली हुई है.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) के प्रवक्ता येन्स लार्क ने जिनीवा में पत्रकारों से कहा, “पोर्ट सूडान का हवाई अड्डा मानवीय राहत कार्यों के लिए जीवन-रक्षक है, क्योंकि यहीं से राहतकर्मी, चिकित्सीय सामग्री और जीवन रक्षक सहायता सूडान में प्रवेश करती है.” उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा “बेहद महत्वपूर्ण” है.ख़बरों के अनुसार, लाल सागर के किनारे बसे पोर्ट सूडान शहर में मंगलवार को ड्रोन हमलों के बाद बिजलीघर को भारी नुक़सान पहुँचा, जिससे पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.अन्य हमलों में शहर के केन्द्र में स्थित एक सैन्य अड्डे, ईंधन भंडारण केन्द्र, और हवाई अड्डे के पास स्थित एक होटल को भी निशाना बनाया गया. यह हवाई अड्डा राष्ट्रपति भवन के पास स्थित है.प्रवक्ता लाएरके ने बताया कि ये हमले देश भर में काम कर रही मानवीय सहायता टीमों के सामने पहले से ही गम्भीर हो चुकी सहायता पहुँचाने की चुनौतियों को और भी बढ़ा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की हिंसा अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के तहत प्रतिबन्धित है.आम लोगों के लिए नारकीय स्थितिसूडान में संयुक्त राष्ट्र की मानवीय समन्वयक क्लेमेंटिन एनकवेटा सलामी ने कहा कि ये हमले "मानवीय पीड़ा और ज़रूरतों को और बढ़ा देंगे, साथ ही पहले से ही पहुँच और सामग्री सम्बन्धी गम्भीर उन चुनौतियों को और बढ़ा देंगे...जिनका सामना मानवीय संगठन देश भर में आपातकालीन सहायता पहुँचाने में कर रहे हैं."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement