-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्रकारिता को धमकियों, प्रतिबन्धों और AI से नए तरह के ख़तरे दरपेश

Source: UN News: बुधवार, 07 मई 2025 00:01 AM (IST)
पत्रकारिता को धमकियों, प्रतिबन्धों और AI से नए तरह के ख़तरे दरपेश
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा है कि देशों को यह सुनिश्चित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने होंगे कि मुक्त और स्वतंत्र समाचार रिपोर्टिंग फल-फूल सके. उन्होंने देशों से, AI की तेज़ वृद्धि और बढ़ते प्रयोग के माहौल में दरपेश चुनौतियों से निपटे जाने का भी आहवान किया है. वोल्कर टर्क ने विश्व प्रैस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) के अवसर पर शुक्रवार को जारी अपने एक सन्देश में कहा, “बढ़ते युद्ध व टकराव, जलवायु अराजकता, बढ़ते विभाजन और तेज़ी से बदलते डिजिटल परिदृश्य के बीच, स्वतंत्र प्रैस पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है.”इसके अलावा, “मीडिया हमें अपने आस-पास की दुनिया को समझने और आलोचनात्मक सोच और संवाद को प्रोत्साहित करने में मदद करता है.”धमकियाँ और मौतेंउन्होंने कहा कि मुक्त और स्वतंत्र मीडिया, ग़लत सूचना के प्रसार का मुक़ाबला करने के लिए सबसे अच्छा साधन है, मगर उन्होंने आगाह भी किया कि दुनिया के हर क्षेत्र में प्रैस की स्वतंत्रता ख़तरे में है.वोल्कर टर्क ने कहा, “देश, मीडियाकर्मियों को केवल इसलिए परेशान करते हैं क्योंकि वो पत्रकारिता का अपना काम करते हैं, पत्रकारों को हिरासत में लेते हैं, उन्हें यातना देते हैं और यहाँ तक कि मार भी देते हैं” जबकि “कुछ टकराव और युद्ध वाले क्षेत्रों में, युद्धरत पक्ष, पत्रकारों पर तरह-तरह के प्रतिबन्ध लगाते हैं.”उन्होंने कहा कि जनवरी (2025) से अभी तक, मीडिया में काम करने वाले कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और पत्रकारों के ख़िलाफ़ अपराधों के लिए दंड से मुक्ति व्यापक रूप से फैली हुई है. इनमें 80 प्रतिशत से अधिक हत्याओं के लिए, किसी को जवाबदेह या ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाता है यानि दोषियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता है.एआई के लाभ...और जोखिम UN News वोल्कर टर्क ने कहा कि इस वर्ष प्रैस स्वतंत्रता दिवस को मनाते समय यह याद रखन होगा ककि मीडिया दमन बढ़ रहा है जबकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पूरी तरह से सूचना सृजन, वितरण और उसके प्रयोग के तरीक़े को बदल रही है.उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि एआई वैसे तो पत्रकारों के लिए एक उपयोगी साधन हो सकती है, मगर यह प्रैस स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण जोखिम भी उत्पन्न कर रही है.उन्होंने कहा, "एआई-आधारित अल्गोरिदम, अक्सर यह निर्धारित करते हैं कि हम क्या देखें और वास्तविकता के बारे में हमारी राय और धारणा को निश्चित आकार देते हैं. राजनेता ग़लत सूचनाओं को हथियार बनाने और अपने स्वयं के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए, एआई का उपयोग कर रहे हैं.""देश, पत्रकारों और उनके स्रोतों की ऑनलाइन निगरानी करने के लिए एआई उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं, जो पत्रकारों के निजता के अधिकार का उल्लंघन है. इसका हर जगह मीडियाकर्मियों पर डरावना प्रभाव पड़ता है. और महिला पत्रकारों को और भी अधिक निशाना बनाया जाता है."सत्ता कुछ मुट्ठियों में सिमटीइसके अलावा, "कॉर्पोरेशन यानि विशालकाय कम्पनियाँ और प्रभावशाली व धनी व्यक्तियों के एक छोटे समूह के पास AI तकनीक पर लगभग पूरा नियंत्रण है और यही वैश्विक मीडिया परिदृश्य को भी प्रभावित करते हैं."संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भी प्रैस स्वतंत्रता पर अपने सन्देश में एआई द्वारा उत्पन्न अवसरों और जोखिमों पर प्रकाश डाला है.यूएन प्रमुख ने कहा है, “पक्षपाती अल्गोरिदम, सरासर झूठ और घृणा फैलाने वाले भाषण, सूचना सुपरहाइवे पर बारूदी सुरंग हैं. उन्हें शान्त करने के लिए, सटीक, सत्यापन योग्य, तथ्य-आधारित जानकारी, सबसे अच्छा साधन है.”उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा, 2024 में अपनाए गए ‘वैश्विक डिजिटल कॉम्पैक्ट’ की ओर इशारा किया, जिसमें “डिजिटल स्थलों में सूचना अखंडता, सहिष्णुता और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करने के लिए ठोस क़दम” शामिल हैं. अपना रास्ता अभी बदलेंमानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि विश्व प्रैस स्वतंत्रता दिवस, सभी के लिए तत्काल अपना रास्ता बदलने का अवसर है, जिसकी शुरुआत देशों से होनी चाहिए.देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पत्रकार, हमलों, घृणा अभियानों और निगरानी के साथ-साथ, शारीरिक और क़ानूनी उत्पीड़न से सुरक्षित रहें.उन्होंने कहा, “डेटा का उपयोग कैसे किया जाता है, सामग्री कैसे संकलित की जाती है और अल्गोरिदम किस तरह तैयार किए जाते हैं, इसमें अधिक पारदर्शिता होना महत्वपूर्ण है.”विशाल मीडिया संगठनों के स्वामित्व से सम्बन्धित मीडिया क़ानूनों को भी, AI और तकनीकी मंचों की शक्ति को प्रतिबिम्बित करने और एक विविध मीडिया परिदृश्य को बढ़ावा देने के लिए, नवीन बनाया जाना चाहिए, जो स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए जगह को सुरक्षित बनाएँ.इस बीच, तकनीकी कम्पनियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. वोल्कर टर्क इस सम्बन्ध में घोषणा की कि उनका कार्यालय और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक और सांस्कृतिक एजेंसी – UNESCO, तकनीकी कम्पनियों को, उनके उपकरणों से, पत्रकारों और नागरिक समाज के लिए होने वाले जोखिमों का आकलन करने में मदद के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं.उन्होंने कहा, "मुक्त, स्वतंत्र और विविधतापूर्ण मीडिया हमारे समाजों में विभाजन को ठीक करने में मदद कर सकता है. हमें इसे बचाने और इसे पनपने देने के लिए, अपनी शक्ति के दायरे में, सब कुछ करना चाहिए."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement