×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:16 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा में सहायता प्रवेश पर इसराइली पाबन्दी से, मानवीय त्रासदी बढ़ने की चेतावनी
Source: UN News: मंगलवार, 06 मई 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठनों ने, ग़ाज़ा में मानवीय संकट गहराने के बारे में कड़ी चेतावनी जारी की है, क्योंकि इसराइल ने, ग़ाज़ा में मानवीय सहायता सामग्री के प्रवेश के लिए तमाम सीमा चौकियों को पिछले दो महीने से भी अधिक समय से बन्द कर रखा है. ये प्रतिबन्ध ग़ाज़ा में किसी भी तरह की सहायता सामग्री नहीं पहुँचने दे रहा है. फ़लस्तीनी क्षेत्र में, संयुक्त राष्ट्र की मानवीय टीम ने रविवार को एक वक्तव्य जारी किया है जिसमें, मौजूदा सहायता प्रणाली को ख़त्म करने के इसराइली प्रयासों की निन्दा की गई है.फ़लस्तीनी क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष सहायता अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम और ग़ैर सरकारी संगठनों (NGO) ने कहा कि इसराइल की योजनाएँ "मौलिक मानवीय सिद्धान्तों का उल्लंघन" करेंगी; और पहले से ही भोजन, पानी और चिकित्सा देखभाल की गम्भीर कमी से जूझ रहे लोगों की पीड़ा को और बढ़ा देंगी.फ़लस्तीनी क्षेत्र में यूएन आपदा राहत समन्वय एजेंसी (
OCHA
-OPT) के वक्तव्य में कहा गया, "तमाम बेकरी बन्द हो गई हैं. सामुदायिक रसोई बन्द हो गई हैं. गोदाम ख़ाली पड़े हैं. बच्चे भूखे पेट सोने को मजबूर हैं."संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इसराइली अधिकारी एक नई सहायता वितरण प्रणाली लागू करने का प्रयास कर रहे हैं, जो संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और ग़ैर सरकारी संगठनों को स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति देने के बजाय, सैन्य-नियंत्रित केन्द्रों के माध्यम से मानवीय सहायता सामग्री की आपूर्ति करेगी.इसराइली प्रस्ताव 'ख़तरनाक'संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इसराइली प्रस्ताव "ग़ाज़ा के बड़े हिस्से और चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना करने वाले व शारीरिक रूप से कमज़ोर लोगों को, सहायता सामग्री की उपलब्धता के अभाव में छोड़ देगा. और आम लोगों को बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सामान हासिल करने के वास्ते, सैन्यीकृत क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए मजबूर करेगा.संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा, "यह ख़तरनाक है, यह आम लोगों को खाद्य सामग्री इकट्ठी करने के लिए सैन्यीकृत क्षेत्रों में जाने के लिए मजबूर करेगा, मानवीय कार्यकर्ताओं सहित जीवन को ख़तरे में डालेगा," जिससे ग़ाज़ा पट्टी में जबरन विस्थापन भी बढ़ेगा. © UNRWA ख़बरों के अनुसार, इसराइल सरकार ने इस नीति की एक सुरक्षा उपाय के रूप में हिमायत की है. साथ ही, इसराइली सेना ग़ाज़ा के मध्य और दक्षिणी इलाक़ों में अपने अभियान बढ़ाने की योजना बना रही है.शनिवार को, कथित तौर पर हज़ारों इसराइली सैन्यआरक्षितों को ड्यूटी के लिए तैयार रहने के नोटिस जारी किए गए थे, जो ग़ाज़ा पट्टी के अन्दर हमलों में वृद्धि का संकेत देते हैं.मार्गदर्शक सिद्धान्तसंयुक्त राष्ट्र के वक्तव्य में यह पुष्टि की गई कि सहायता अभियान “मानवता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता और तटस्थता” के सिद्धान्तों से निर्देशित रहने चाहिए और यह भी कहा गया है कि ग़ाज़ा में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र के सभी 16 निकायों और प्रमुख मानवीय साझेदारों ने, इस एकीकृत स्थिति का समर्थन किया है.यूएन टीम ने कहा है, “मानवीय कार्रवाई लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए की जाती है, चाहे वे कहीं भी हों.”संयुक्त राष्ट्र की टीमें ज़मीन पर मुस्तैद हैं, जो नाकाबन्दी हटने के बाद “ज़रूरी सामान और सेवाओं की अहम आपूर्ति को फिर से बढ़ाने के लिए तैयार हैं.”उन्होंने वैश्विक नेताओं से हस्तक्षेप करने और इसराइल पर, सीमा चौकियाँ तुरन्त खोलने के लिए दबाव डालने का आग्रह किया है.संयुक्त राष्ट्र ने कहा, “समय बिल्कुल यही है.”फ़लस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता एजेंसी -
UNRWA
ने रविवार को एक सोशल मीडिया सन्देश में बताया कि ग़ाज़ा पट्टी में आम लोगों के लिए जीवन रक्षक खाद्य सामग्री का लगभग एक तिहाई भंडार ख़त्म हो चुका है, जबकि दीगर एक तिहाई भंडार के, अगले दो महीने से कम समय में ख़त्म हो जाने का अनुमान है.
ग़ाज़ा में मानवीय सहायता कार्रवाई के लिए दान दें
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces