-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएन प्रमुख जल्द ही कर सकते हैं भारत-पाकिस्तान के नेताओं के साथ बातचीत

Source: UN News: रविवार, 04 मई 2025 00:00 AM (IST)
यूएन प्रमुख जल्द ही कर सकते हैं भारत-पाकिस्तान के नेताओं के साथ बातचीत
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पर जल्द ही दोनों देशों के नेताओं के साथ दीगर बातचीत करने वाले हैं. ग़ौरतलब है कि यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कुछ दिन पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ टैलीफ़ोन-बातचीत की थी, और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के प्रयासों को समर्थन देने की पेशकश की थी.यूएन प्रमुख के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि यूएन प्रमुख की ये सेवाएँ दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए अब भी उपलब्ध हैं, मगर ये सेवाएँ तभी काम करती हैं, जब सभी सम्बद्ध पक्ष इन्हें स्वीकार करें.प्रवक्ता ने कहा कि जब किन्हीं सदस्य देशों के दरम्यान उच्च तनावों की स्थिति होती है, तो महासचिव के कार्यालयों की सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं.स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा कि ऐसी अपेक्षा है कि यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के मद्देदनज़र, दोनों पक्षों के साथ जल्द ही फिर से कोई बातचीत करने वाले हैं.मगर प्रवक्ता ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या यह बातचीत सप्ताहान्त से पहले होने की सम्भावना है.अधिकतम संयम की अपीलयूएन प्रमुख ने, 29 अप्रैल को दिए वक्तव्य में, जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की अपनी कड़ी निन्दा को दोहराया था.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, क़ानूनी उपायों के ज़रिए, इन हमलों की जवाबदेही निर्धारित करने और न्याय सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया था.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक के अनुसार, यूएन महासचिव ने, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिन्ता भी व्यक्त की और ऐसे किसी टकराव को टालने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जिसके परिणाम त्रासदीपूर्ण हो सकते हों.उन्होंने तनाव कम करने के प्रयासों में अपने कार्यालय के समर्थन की भी पेशकश की थी.प्रवक्ता ने कहा, "वह (यूएन प्रमुख) जो देखना चाहते हैं वो है कि दोनों पक्ष (भारत व पाकिस्तान), तनाव को कम करने की दिशा में आगे बढ़ें.""मेरा आशय है कि क्षेत्र और विश्व, भारत व पाकिस्तान के बीच टकराव मोल नहीं ले सकते, जो ना केवल उन देशों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए त्रासदीपूर्ण होगा."ग़ौरतलब है कि सुरक्षा परिषद भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कठोर निन्दा कर चुकी है जिसमें 26 लोग मारे गए थे कई अन्य लोग घायल हुए थे.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement