ग़ाज़ा में भूख संकट हुआ भीषण, इसराइली सीमाबन्दी को हुए लगभग दो महीने
Source: UN News: गुरुवार, 01 मई 2025 00:01 AM (IST)
दिन भर में केवल एक बार भोजन करके जीवित रहना और घटती खाद्य सामग्री की मात्रा को लम्बे समय तक चलाना, ग़ाज़ा की भयावह वास्तविकता बन गई है, जहाँ मानवीय सहायता सामग्री की आपूर्ति लगभग दो महीने से अवरुद्ध है.
फ़लस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी - UNRWA और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की रिपोर्ट है कि खाद्य भंडार समाप्त हो गए हैं, जबकि सीमा पार से जीवन रक्षक आपूर्ति ठप हो गई है.मानवतावादी एजेंसियों ने आगाह किया है कि इसराइल के जारी सैन्य हमलों, सहायता सामग्री तकपहुँच में बाधाओं और बढ़ती लूटपाट के बीच, लोगों के भूखे रहने के हालात बढ़ते जा रहे हैं.UNRWA ने ग़ाज़ा पट्टी के एक आश्रय शिविर में रहने वाली एक महिला उम्म मुहम्मद की कहानी बताई है, जो हर दिन 11 सदस्यों के अपने परिवार के लिए रोज़ाना भोजन तैयार करती है. उनके पास तो कुछ आटा बचा है मगर अधिकतर परिवारों के पास आटा बिल्कुल ख़त्म हो गया है.'ख़ुद पर शर्म आती है'उम्म मुहम्मद कहती हैं, "जब मैं आटा गूंदकर तैयार करती हूँ और उसकी रोटियाँ बनाती हूँ तो मुझे ख़ुद पर शर्म आती है. इसलिए मैं अपने उन बच्चों में रोटियाँ बाँट देती हूँ जब वो उसकी मांग करते हैं.”“हम दिन में केवल एक बार भोजन करते हैं, जिसमें हर सदस्य के लिए रोटियाँ बराबर हिस्से के अनुसार बाँटी जाती हैं. जब भोजन का भंडार ख़त्म हो जाएगा है, तो मुझे नहीं मालूम कि हम क्या करेंगे."ग़ाज़ा के 20 लाख से अधिक निवासी ज़्यादातर मानवीय सहायता पर निर्भर हैं. 2 मार्च को इसराइल द्वारा, ग़ाज़ा पट्टी में मानवीय सहायता सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण पाबन्दी लगाए जाने के बाद से, कोई भी मानवीय या वाणिज्यिक सामग्री ग़ाज़ा पट्टी में दाख़िल नहीं हुई है.अक्टूबर 2023 में इसराइल में, हमास के नेतृत्व वाले हमलों के बाद युद्ध शुरू होने के बाद से, मानवीय सहायता पर प्रतिबन्ध की यह सबसे लम्बी अवधि है.
UN News
भोजन, दवा, आश्रय सामान और सुरक्षित पानी की गम्भीर कमी है, हाल के युद्धविराम के दौरान अवधि की तुलना में, खाद्य क़ीमतों में 1,400 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.WFP ने पिछले सप्ताह सामुदायिक रसोई में अपना अन्तिम खाद्य भंडार पहुँचाया; अधिकांश रसोई और WFP समर्थित बेकरियाँ अब बन्द हो गई हैं. सहायता ट्रकों और गोदामों से चोरी सहित लूटपाट की ख़बरें बढ़ रही हैं.ग़ाज़ा में ताज़ा हालात को देखते हुए, नए सिरे से अकाल समीक्षा चल रही है, क्योंकि मानवीय साझीदारों ने चेतावनियाँ दी हैं कि कुपोषण तेज़ी से बढ़ रहा है.जनवरी से, लगभग 10 हज़ार बच्चों में तीव्र कुपोषण के हालात दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1,600 बच्चों की स्थिति गम्भीर बताई गई है. हालाँकि ग़ाज़ा के दक्षिण में कुछ उपचार सामग्रियाँ उपलब्ध हैं, मगर उन तक आम लोगों की पहुँच मुश्किल होती जा रहा है.स्वास्थ्य देखभाल भी चरमराईयूएन एजेंसियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवा भी चरमरा रही है. आघात उपचार का सामान लगभग ख़त्म हो गया है, और WHO ने चिकित्सीय दूध, एंटीबायोटिक्स व एम्बुलेंस के कलपुर्ज़ों व उपकरणों सहित महत्वपूर्ण वस्तुओं की कमी की ख़बर है.आपातकालीन चिकित्सा टीमों की पहुँच गम्भीर रूप से प्रतिबन्धित कर दी गई है, जिनमें विशेषज्ञ सर्जनों पर पाबन्दी भी शामिल है.यूएन सहायता एजेंसियाँ, इन चुनौतियों के बावजूद अपनी तैयारी जारी रखी हुई है. UNRWA के लगभग 3 हज़ार सहायता ट्रक और WFP की 1 लाख 16 हज़ार मीट्रिक टन से अधिक खाद्य सामग्री, ग़ाज़ा पट्टी में दाख़िल होने के लिए तैयार रखी गई है, जो सीमा खुलने की प्रतीक्षा कर रही है.