-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया: नए राजनैतिक माहौल में कठिन मार्गों पर, सुरक्षा परिषद में चर्चा

Source: UN News: सोमवार, 28 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
सीरिया: नए राजनैतिक माहौल में कठिन मार्गों पर, सुरक्षा परिषद में चर्चा
सीरिया के मौजूदा हालात और भविष्य की राह पर, सुरक्षा परिषद में चर्चा हुई है जिसमें कहा गया है कि देश वर्षों के युद्ध और सत्तावादी शासन के बाद एक कठिन बदलाव से गुज़र रहा है. इस चर्चा में कहा गया है कि सीरिया में राजनैतिक प्रगति होन के बावजूद, जारी हिंसा, गहराती आर्थिक कठिनाई और बिगड़ते मानवीय संकट ने, अन्तरराष्ट्रीय समर्थन की तत्काल और निरन्तर आवश्यकता को उजागर किया है.सुरक्षा परिषद में हुई चर्चा में बताया गया कि सीरिया में, बशर अल असद शासन के पतन के साढ़े चार महीने बाद, अन्तरिम अधिकारियों ने राजनैतिक सुधार की दिशा में औपचारिक क़दम उठाने शुरू कर दिए हैं. इनमें एक व्यापक, अधिक विविधतापूर्ण कैबिनेट का गठन और अन्तरिम जन सभा की स्थापना की योजनाएँ शामिल हैं.सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर पैडरसन ने सुरक्षा परिषद में राजदूतों से कहा कि चुनौतियाँ बहुत बड़ी हैं और स्थिति बेहद नाज़ुक है. “बहुत अधिक राजनैतिक समावेश के साथ-साथ बहुत अधिक आर्थिक कार्रवाई की आवश्यकता है.""इन दोनों तत्वों में भारी बदलाव के साथ, सीरिया में राजनैतिक परिवर्तन सफल हो सकता है. इन दोनों तत्वों के अभाव में, परिणाम बहुत गम्भीर हो सकते हैं.”गेयर पैडरसन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सीरिया के नए नेतृत्व को राजनैतिक भागीदारी को व्यापक बनाना होगा और ऐसे उपाय लागू करने होंगे जो गहरी-जड़ों वाली शिकायतों को दूर करें. ख़ासतौर पर, मार्च में जातीय अलावी समुदायों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा के बाद, ऐसा किया जाना बहुत अहम है. UN Photo/Eskinder Debebe सहायता कार्यक्रम बन्द होने का ख़तराइस बीच, देश में मानवीय स्थिति गम्भीर बनी हुई है. 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को सहायता की आवश्यकता है और आधी से अधिक आबादी, खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है.विशेष रूप से अलेप्पो और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में, कुछ स्थानीय सुधारों के बावजूद, मानवतावादियों ने चेतावनी दी है कि धन की कमी, जीवन रक्षक कार्यों को ख़तरे में डाल रही है.मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सहायक महासचिव जॉयस मसूया ने इस बात पर ज़ोर दिया कि "हमें इसी काम को जारी रखने के लिए और अधिक धन की आवश्यकता है, इसे और आगे बढ़ाने की बात तो छोड़ ही दीजिए."उन्होंने कहा कि 2025 की पहली छमाही के लिए, राहत प्रयासों के लिए आवश्यक धन का अभी तक केवल 10 प्रतिशत से भी कम प्राप्त हुआ है.उन्होंने आगाह किया कि तत्काल सहायता के बिना अस्पताल, खाद्य वितरण और आवश्यक सेवाएँ ध्वस्त होने का ख़तरा है.यूएन मुख्यालय में सीरिया का नया ध्वज UN Photo/Mark Garten इस बीच, शुक्रवार को प्रातः यूएन मुख्यालय में सदस्य देशों के ध्वजों के साथ, पहली बार सीरिया का नया ध्वज लहराया गया. मुख्यालय के बाहर से गुज़रना वाली सड़क प्रथम ऐवेन्यू पर समर्थक एकत्र थे.सीरिया के नए झंडे में तीन तारे हैं, जोकि पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के शासनकाल वाले झंडे से एक तारा अधिक है. इस झंडे का प्रयोग बशर अल असद की सत्ता और उनके बलों का विरोध करने वाले समूह करते थे.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement