इसराइल द्वारा ग़ाज़ा सीमाबन्दी के 50 दिन, सहायता संकट और गहराया
Source: UN News: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा में, मानवीय संकट अभूतपूर्व स्तर पर पहुँच गया है, जहाँ 20 लाख से अधिक लोग युद्ध में फँसे हुए हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएँ और बच्चे हैं. लोग मानवीय सहायता आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण भूख से त्रस्त और हताश हैं, क्योंकि पिछले 50 दिनों के दौरान उन तक कोई सहायता नहीं पहुँची है.
संयुक्त राष्ट्र राहत समन्वय कार्यालय - OCHA ने मंगलवार को कहा कि अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहला ऐसा अवसर है जब ग़ाज़ा पट्टी में सहायता सामग्री या वाणिज्यिक सामान की आपूर्ति इतनी लम्बी अवधि तक नहीं हो सकी है.OCHA के प्रवक्ता जेंस लाएर्के ने जिनीवा में पत्रकारों को बताया, "इस समय, यह ग़ाज़ा में हो रहे युद्ध के दौरान देखी गई, सम्भवतः सबसे ख़राब मानवीय स्थिति है."21 लाख से अधिक ग़ाज़ावासी, भोजन, दवा, ईंधन और स्वच्छ पानी की भारी कमी का सामना कर रहे हैं.वैसे तो, ग़ाज़ा की सीमा के पार मानवीय सहायता सामग्री का भंडार मौजूद है, जिसमें फ़लस्तीनी शरणार्थी एजेंसी (UNRWA) द्वारा तैयार की गई जीवन रक्षक सहायता सामग्री के लगभग 3 हज़ार ट्रक शामिल हैं. मगर उन्हें इसराइली अधिकारी ग़ाज़ा में दाख़िल नहीं होने दे रहे हैं.जानबूझकर, मानव जनित पीड़ाUNRWA के महाआयुक्त फ़िलिपे लज़ार्नी ने कहा है, "खाद्य अभाव के कारण भूख फैल रही है और यह संकट अधिक गहरा हो रहा है -जोकि जानबूझकर और मानव निर्मित है."उन्होंने कहा, "ग़ाज़ा हताशा की भूमि बन गया है...मानवीय सहायता का इस्तेमाल सौदेबाज़ी के लिए और युद्ध के हथियार के रूप में किया जा रहा है."एजेंसी ने चेतावनी दी कि ग़ाज़ा के भीतर सहायता सामग्री लगभग समाप्त हो गई है, खाद्य भंडार ख़तरनाक रूप से कम हो रहे हैं और केवल 250 खाद्य पार्सल बचे हैं.आटा खत्म हो गया है. बेकरियाँ बन्द हो रही हैं, अस्पताल ईंधन व दवा के अभाव में बन्द हो रहे हैं, और आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतें आसमान छू रही हैं.फ़िलिपे लज़ारिनी ने कहा, "20 लाख लोग सामूहिक दंड भुगत रहे हैं जिनमें अधिकांश महिलाएँ व बच्चे हैं. घेराबन्दी हटाई जानी चाहिए, सहायता सामान की आपूर्ति होनी चाहिए, बन्धकों को रिहा किया जाना चाहिए, युद्धविराम फिर लागू होना चाहिए."सहायता प्रयास जारीUNRWA ने इन स्थितियों के बावजूद धरातल पर अपने कार्य जारी रखे हैं. एजेंसी लोगों को पानी मुहैया करा रही है, ठोस अपशिष्ट एकत्र कर रही है, और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ चला रही है.आठ स्वास्थ्य केन्द्र और 39 चिकित्सा केन्द्र अब भी प्रतिदिन लगभग 15 हज़ार चिकित्सा परामर्श प्रदान कर रहे हैं.स्थानीय अस्पतालों में रक्त की तत्काल आवश्यकता में सहायता करने के लिए, रक्तदान अभियान भी चल रहा है.