Advertisement
सूडान: उत्तरी दारफ़ूर में फिर भड़की हिंसा के बाद, लाखों लोगों का विस्थापन

उन्होंने कहा, "हाल ही में आन्तरिक रूप से विस्थापित लोगों व मानवतावादी कार्यकर्ताओं पर हुए सीधे हमले मानवाधिकारों के ऐसे गम्भीर उल्लंघन हैं, जिन्हें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. नागरिकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए."संकट में वृद्धिइस महीने के शुरू में हिंसा की नई लहर से, विस्थापन का यह नवीन सिलसिला आरम्भ हुआ. कथित तौर पर अर्द्धसैनिक बलों (RSF) द्वारा देश के उत्तरी दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल-फ़शर समेत ज़मज़म, अबू शौक और अन्य नज़दीकी इलाक़ों में किए गए हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए. मारे गए लोगों में बच्चे और मानवतावादी कार्यकर्ता भी शामिल थे.फिलहाल सूडान की स्थिति, दुनिया के सबसे विशाल मानवतावादी संकटों में से एक बनी हुई है.अप्रैल 2023 में, सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बलों (RSF) के बीच भड़के टकराव में अब तक लगभग सवा करोड़ लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिनमें से 33 लाख लोग भागकर पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं. इस हिंसा में हज़ारों लोग मारे गए हैं, जिससे ख़ासतौर पर दारफ़ूर क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है.राहत सहायता से वंचितक्लेमेंटाइन एनक्वेटा-सलामी ने चेतावनी दी कि खाद्य असुरक्षा का स्तर बढ़ने से स्थिति और भी अधिक जटिल हो गई है, और विस्थापित आबादी, आपूर्ति श्रृंखला और राहत सहायता से दूर होती जा रही है.महामारियों का प्रकोप, कुपोषण और अकाल का ख़तरा भी बढ़ रहा है.उन्होंने बताया कि अल-फ़शर और आसपास के क्षेत्रों में लड़ाई की वजह से सहायता प्रयासों को ‘गम्भीर बाधाओं’ का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने क्षेत्र में स्थापित मानवतावादी ढाँचे के ज़रिए, लगातार सहायता आपूर्ति की पहुँच सुनिश्चित करने का आहवान दोहराया.पहुँच सम्बन्धी समस्याओं के अलावा, मानवीय सहायता प्रयासों के लिए वित्तीय समर्थन में वैश्विक कटौती से भी अहम जीवनरक्षक कार्यक्रमों पर जोखिम है.क्लेमेंटाइन एनक्वेटा-सलामी ने कहा, "वर्तमान में मानवतावादी प्रणाली अत्यधिक दबाव में है." उन्होंने सूडान मानवतावादी निधि जैसी प्रणालियों के तहत, दानदाताओं से अपना अग्रिम समर्थन बढ़ाने की अपील की है, जिससे स्थिति के अनुरूप उसका उपयोग किया जा सके.उन्होंने कहा, "यह वित्तपोषण, प्राथमिक कारर्वाई करने, जीवन रक्षक आपूर्ति जुटाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया अभियानों को जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण है."पश्चिम दारफ़ूर में साम्प्रदायिक टकरावइस बीच, पश्चिमी दारफ़ूर में अन्तर-सामुदायिक टकराव से संकट और बढ़ गया है.संयुक्त राष्ट्र के अन्तररराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले सप्ताह अरब आदिवासियों के हमलों के बाद, जेबेल मून इलाक़े से कम से कम 146 परिवार विस्थापित हुए हैं.एजेंसी ने कहा, "हालात अब भी तनावपूर्ण हैं और अप्रत्याशित तरीक़े से बदल रहे हैं."विस्थापितों में से बहुत से लोग सीमा पार करके, चाड चले गए हैं. IOM ने कहा है कि सुरक्षा प्रतिबन्धों के कारण इनकी सही संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


