-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: युद्ध के दो वर्षों में 1.5 करोड़ बच्चे मानवीय सहायता के मोहताज

Source: UN News: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
सूडान: युद्ध के दो वर्षों में 1.5 करोड़ बच्चे मानवीय सहायता के मोहताज
सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच भड़का भीषण हिंसक युद्ध, मंगलवार को तीसरे वर्ष में दाख़िल हो गया है. इन दो वर्षों के दौरान, देश में मानवीय सहायता पर निर्भर बच्चों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार एक करोड़ 50 लाख बच्चों को मानवीय सहायता की ज़रूरत है जिनमें लड़के और लड़कियाँ दोनों ही शामिल हैं. मानवीय सहायता पर निर्भर बच्चों की संख्या, देश की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच 2023 में युद्ध शुरू होने से पहले 78 लाख थी.UNICEF का कहना है कि युद्धरत पक्षों द्वारा बच्चों के ख़िलाफ़ हिंसा किए जाने से भुखमरी और बीमारियाँ बढ़ी हैं, तथा विस्थापन से ज़िन्दगियाँ बिखर रही हैं. इस सबके बीच मानवीय कार्रवाई के लिए ज़रूरतमन्द इलाक़ों तक पहुँच व धन की उपलब्धता घट गई है, जबकि मई में बारिश का मौसम भी दस्तक देने को है.समर्थन बढ़ाने का आहवानयूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने कहा है, “पहले से ही कुपोषण और बीमारी से जूझ रहे बच्चों तक पहुँच बनाना, बारिश के मौसम के आगमन के साथ और भी मुश्किल हो जाएगा."उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया "कार्रवाई के इस महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से नहीं जाने दें और सूडान के बच्चों की ख़ातिर आगे बढ़कर उपयुक्त क़दम उठाएँ."सूडान, वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय और बाल विस्थापन संकट है. इस वर्ष 3 करोड़ से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है.उजड़ते युवा जीवनयुद्ध के कारण एक करोड़ 24 लाख लोग, सुरक्षा की तलाश में अपने घरों से भागकर सूडान के अन्य स्थानों पर या फिर सीमा पार जाने के लिए मजबूर हुए हैं. इनमें से आधे से अधिक बच्चे हैं, जिनमें से लगभग एक तिहाई बच्चों की उम्र पाँच वर्ष से कम है. यूनीसेफ़ के मुताबिक़, जिन क्षेत्रों में लोग वापस आ सकते हैं, वहाँ भी अनफटे विस्फोटक व आवश्यक सेवाओं तक सीमित पहुँच के कारण, बच्चों के जीवन जोखिम में रहेंगे. इस बीच, अकाल की स्थिति बढ़ रही है, बीमारियों से बचाने वाली दवाओं के टीकाकरण की दर घटती जा रही है, और लगभग 90 प्रतिशत बच्चे स्कूल से बाहर हैं.परस्पर जुड़े अन्य अनेक कारकों से स्थिति बदतर होती जा रही है. उदाहरण के लिए, बच्चों के ख़िलाफ़ गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों की संख्या में दस गुना वृद्धि हुई है, जिसमें हत्या व विकलांग बनाना; अपहरण; युद्ध के लिए बाल सैनिकों की भर्ती और संघर्ष में उनका इस्तेमाल; बलात्कार और अन्य प्रकार की यौन हिंसा; स्कूलों एवं अस्पतालों पर हमले; तथा मानवीय पहुँच से इनकार शामिल हैं.अकाल एवं बीमारियाँसंयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के अनुसार, 10 जगहों पर अकाल की पुष्टि हो चुकी है और कई अन्य स्थानों पर अकाल का ख़तरा मंडरा रहा है. यूनीसेफ़ ने, बारिश का मौसम नज़दीक होने के कारण आगाह किया है कि कुछ इलाक़ें बाढ़ के प्रति सम्वेदनशील हो सकते हैं.एजेंसी ने याद दिलाया कि 2022 से 2024 के बीच, अस्पतालों में दाख़िल हुए लगभग 60 प्रतिशत मरीज़, वर्षा के मौसम के कारण गम्भीर कुपोषण के शिकार थे. मतलब यह कि अगर यह सिलसिला जारी रहा तो इस वर्ष 4 लाख 62 हज़ार तक बच्चे, इस साल भी इसकी चपेट में आ सकते हैं.बीमारियों के प्रकोप में वृद्धि होने की भी आशंका है. पिछले साल, हैज़ा के 49 हज़ार मामले और डेंगू बुख़ार के 11 हज़ार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जिनका असर मुख्यत: माताओं व बच्चों पर पड़ा था.वर्षा ऋतु में बीमारियाँ का प्रकोप और बढ़ जाता है. बारिश के मौसम में जल दूषित होने, स्वच्छता व साफ़-सफ़ाई की कमी और आबादी के विस्थापन तथा अन्य जगहों पर पलायन जैसे कारणों से हालात अधिक गम्भीर हो सकते हैं.धन की कमी का डरसाथ ही युद्ध में वृद्धि और सरकारी अधिकारियों या अन्य सशस्त्र समूहों द्वारा लगाए गए प्रतिबन्धों या नौकरशाही बाधाओं के कारण, सूडान में बच्चों तक मानवीय पहुँच घटती जा रही है.जीवनरक्षक सेवाओं के लिए वित्तीय सहायता भी घट रही है, जिससे आवश्यक स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा कार्यक्रम ख़तरे में हैं.यूनीसेफ़ ने, 2025 में सूडान में अपनी कार्रवाई के लिए एक अरब डॉलर की राशि जुटाने अपील की है, जो प्रति व्यक्ति केवल 76 अमेरिकी डॉलर के बराबर, या फिर प्रतिदिन केवल 26 सेंट के बराबर है. कैथरीन रसैल ने कहा, “सूडान वर्तमान का सबसे विशाल मानवीय संकट है, लेकिन दुनिया उस पर ध्यान नहीं दे रही है.”उन्होंने कहा, “हम सूडान के बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकते. हमारे पास विशेषज्ञता और समर्थन बढ़ाने की क़ाबलियत मौजूद है. लेकिन इसके लिए हमें लगातार वित्तीय सहायता और ज़रूरतमन्दों तक पहुँच की आवश्यकता है.""सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सूडान के बच्चों के कल्याण के लिए इस भयावह टकराव का अन्त होना बेहद ज़रूरी है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement