×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:45 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
विकासशील देशों पर नए अमेरिकी 'टैरिफ़' मत थोपिए: यूएन व्यापार प्रमुख
Source: UN News: मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 00:01 AM (IST)
आयात शुल्क (टैरिफ़) थोपे जाने की ख़बरों से विश्व बाज़ारों व व्यापार जगत में बड़ी उथल-पुथल मची है और आशंकाएँ व अनिश्चितताएँ गहरा रही हैं. इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास एजेंसी (UNCTAD) की प्रमुख रेबेका ग्रीनस्पैन ने यूएन न्यूज़ के साथ एक बातचीत में बताया कि उन निर्धनतम देशों को इन शुल्कों से छूट दी जानी चाहिए, जिनकी गतिविधियों का व्यापार घाटे पर मामूली असर ही है. संयुक्त राष्ट्र ने चिन्ता जताई है कि व्यापार क्षेत्र में पसरी अनिश्चितता का उन अर्थव्यवस्थाओं पर असर हो सकता है जोकि पहले से ही सम्वेदनशील हालात का सामना कर रही हैं.इससे पहले,
यूएन महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को कहा था कि "व्यापार युद्ध बेहद नकारात्मक हैं," और उनके भयावह नतीजे सामने आ सकते हैं. टैरिफ़ किसी देश में आने वाले आयात पर लगाया जाने वाला कर (tax) है, जिसका भुगतान आमतौर पर निर्यातक को करना होता है. यह सामान के मूल्य के प्रतिशत के रूप में लिया जाता है. यानि, एक अतिरिक्त क़ीमत, जिससे सामान महंगा होता है और इसे फिर आमतौर पर उपभोक्ता द्वारा चुकाया जाता है.
UNCTAD
की शीर्ष अधिकारी ने गुरूवार को फ़ाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित एक साक्षात्कार में, अमेरिका से अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे 44 सबसे कम विकसित देश हैं, जिनका योगदान अमेरिका के व्यापार घाटे में दो प्रतिशत से भी कम है. अधिक टैरिफ़ थोपे जाने से उनका मौजूदा ऋण संकट और भी बदतर हो जाएगा. रेबेका ग्रीनस्पैन ने यूएन न्यूज़ को बताया कि UNCTAD द्वारा विकासशील देशों को कई प्रकार से सहयोग मुहैया कराया जा रहा है. साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय व्यापार सम्बन्धों को और भी मज़बूत बनाए जाने की वकालत की, जिससे इन देशों को अन्तरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता में अपना पक्ष मज़बूती से सामने रखने में मदद मिलेगी.इस इंटरव्यू को संक्षिप्तता व स्पष्टता के लिए सम्पादित किया गया है.यूएन न्यूज़: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन, एक दूसरे पर भारी व्यापार शुल्क थोपने या उसकी धमकी देने की प्रक्रिया में हैं. आपके अनुसार, ये हमारे लिए कितनी बड़ी चिन्ता का विषय है?रेबेका ग्रीनस्पैन: जब दो मुख्य वैश्विक अर्थव्यवस्थाएँ शुल्क लगाती हैं, तो इसका असर सिर्फ़ टैरिफ़ युद्ध में शामिल अर्थव्यवस्थाओं पर ही नहीं, बल्कि हर किसी पर पड़ता है. हम पहले से ही कम विकास और ऊँचे कर्ज़ के "नए सामान्य" हालात का सामना कर रहे हैं, और हम चिन्तित हैं कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति धीमी हो जाएगी. हमारा ध्यान सम्वेदनशील हालात से जूझ रहे देशों पर इससे होने वाले प्रभावों पर है, जिनमें सबसे कम विकसित देश और लघु द्वीपीय विकासशील देश शामिल हैं. उन देशों के साथ जो हो रहा है, वह वास्तव में हमें चिन्तित करता है. © ADB/Deng Jia चीन के आंतरिक मंगोलिया में एक कारखाना (फ़ाइल) यूएन न्यूज़: कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह युद्ध के बाद बनाई गई अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था का अन्त हो सकता है. क्या ये आशंकाएँ वाजिब हैं?रेबेका ग्रीनस्पैन: हम अब भी यह नहीं जानते कि यह कहाँ ख़त्म होगा. हम लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हो रहा है और क्या कुछ ऐसा है, जिसकी केवल अभी सिर्फ़ बात ही हो रही है.इसका सबसे अहम बिन्दु है, अनिश्चितता की समस्या. अगर हमें अन्तिम स्थिति का पता हो, तो हम उसके हिसाब से क़दम उठाएंगे, हमारे पास रणनीतियाँ होंगी और हम यह समझ बना पाएंगे कि इन निर्णयों के साथ किस तरह जीना है. लेकिन अगर यह अनिश्चितता लम्बे समय तक बनी रहती है, जहाँ स्थिति हर समय बदल रही हो, तो ये नुक़सानदेह है क्योंकि फ़िर हम नहीं जानते कि क्या करना है. निवेश हो नहीं पा रहा है, क्योंकि शीर्ष अधिकारी अभी बैठक कर प्रतीक्षा ही कर रहे हैं, यानी निवेश अभी उस स्तर पर नहीं होगा, जिसकी दुनिया को ज़रूरत है.हमारा पहला अनुरोध तर्कसंगत निर्णय लेने का है, ताकि हम योजना बना सकें, रणनीति बना सकें और बदलाव के अनुसार ढल सकें. लेकिन हम अब भी नहीं जानते कि वो बदलाव कैसा होगा.यूएन न्यूज़: आपने अमेरिकी प्रशासन द्वारा की गई टैरिफ़ वृद्धि से निर्धन देशों को छूट देने का आग्रह किया है. क्या आपकी चिन्ताओं पर ध्यान दिया जा रहा है?रेबेका ग्रीनस्पैन: हमने जो विश्लेषण किया है, वैसा मैंने कहीं और नहीं देखा है, जो यह साबित करता है कि ये देश वास्तव में अमेरिकी व्यापार घाटे में कोई योगदान नहीं दे रहे हैं. अमेरिका को भेजे जाने वाले अधिकांश निर्यात में वस्तुएँ (commodities) हैं और इनमें से कई पर नए नियमों के तहत टैरिफ़ भी नहीं लगा है. ये वस्तुएँ अमेरिका के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करती हैं, बल्कि वे उत्पादन प्रक्रियाओं में मदद करती हैं.मेरे कहने का मतलब है कि ऐसे कई देश हैं जो वास्तव में [व्यापार] घाटे में योगदान नहीं देते हैं, और राजस्व (टैरिफ़ से मिलने वाली धनराशि) के नज़रिये से महत्वपूर्ण नहीं हैं. न ही वे अमेरिका के लिए प्रतिस्पर्धा या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं.तो, शायद हम नए द्विपक्षीय समझौतों और वार्ताएँ शुरू करने से बच सकते हैं और इन देशों को टैरिफ़ की पीड़ा से बचा सकते हैं. ILO Asia-Pacific वियत नाम की एक फ़ैक्ट्री में महिला कर्मचारी जैकेट बनाने में जुटी हैं. यूएन न्यूज़: वियतनाम या मेडागास्कर जैसे विकासशील देश में विनिर्माण (manufacturing) क्षेत्र के किसी कामगार के लिए आपकी क्या सलाह है?रेबेका ग्रीनस्पैन: यह कहना मुश्किल है, क्योंकि कुछ देशों पर दूसरों की तुलना में ज़्यादा टैरिफ़ लगाए गए हैं, और इसलिए आपको नहीं पता कि इसका किस तरह से प्रतिस्पर्धात्मक असर होगा.हम जो बात कर रहे हैं, मेडागास्कर इसका एक अच्छा उदाहरण है, क्योंकि वहाँ से मुख्य रूप से अमेरिका को वनिला निर्यात की जाती है. अमेरिका के व्यापार घाटे में उनका योगदान इतना कम है कि यह दर्ज भी नहीं किया जाता है, इसलिए इस तरह से देश को दंडित करने का कोई अर्थ नहीं है.यूएन न्यूज़: विकासशील देशों को समर्थन देने में UNCTAD की क्या भूमिका है?रेबेका ग्रीनस्पैन: एक संगठन के रूप में, हम विकास के दृष्टिकोण से व्यापार, निवेश, वित्त पोषण और प्रौद्योगिकी का विश्लेषण करते हैं, यानी हम देशों को व्यापार के अवसरों का लाभ उठाने में मदद करते हैं.हम व्यापार वार्ताओं में शामिल नहीं हैं. ये विश्व व्यापार संगठन में होती हैं, लेकिन हम विकासशील देशों को बेहतर व्यापार शर्तें पाने में और वैश्विक स्तर पर उनकी अर्थव्यवस्थाओं के बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे. यूएन न्यूज़: आपने विकासशील देशों के क्षेत्रीय ब्लॉक के भीतर अधिक व्यापार करने की वकालत की है, जहाँ वे धनी देशों के साथ वार्ताओं में पुख़्ता ढंग से अपनी बात रख सकें. क्या यह इस तरह की स्थिति में उपयोगी होगा?रेबेका ग्रीनस्पैन: अफ़्रीका के पास अफ़्रीकी मुक्त व्यापार क्षेत्र के साथ एक बहुत बड़ा अवसर है. हमारे आँकड़ों के अनुसार, इससे अफ़्रीकी अर्थव्यवस्था में लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर जुड़ सकते हैं.यह एक बहुत बड़ा अवसर है, और यदि वे गति बढ़ा सकें, तो वे एक बड़े बाज़ार का लाभ उठा सकते हैं और बड़े स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं को आकार दे सकते हैं. अफ़्रीकी देशों को अपनी अर्थव्यवस्थाओं में विविधता लाने की ज़रूरत है, क्योंकि यदि वे वस्तुओं (commodities) पर अपनी निर्भरता जारी रखते हैं, तो वे अपनी आबादी को वे सेवाएँ और आय प्रदान नहीं कर पाएँगे, जिसके वे हक़दार हैं.दक्षिण-पूर्व एशिया में ASEAN (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) और लातिन अमेरिका के कुछ हिस्सों में मर्कोसुर (दक्षिणी साझा बाज़ार) के साथ व्यापार सम्बन्ध गहरे हो रहे हैं. ये साझेदारियाँ बहुत महत्वपूर्ण हो सकती हैं, विशेष रूप से इस दौर में.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces