Advertisement
ग़ाज़ा: इसराइली हमले के बाद एक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएँ हुईं ठप

रविवार को हुए हमले से पहले तक, अल अहली अस्पताल इसराइली हवाई हमलों में घायल लोगों का मुख्य उपचार केन्द्र था. अब अधिकतर घायल मरीज़ों को ग़ाज़ा सिटी के अल शिफ़ा अस्पताल में भेजा जा रहा है.संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, ग़ाज़ा के 36 में से केवल 21 अस्पताल अब आंशिक रूप से काम कर रहे हैं. लगभग सभी अस्पताल इस युद्ध में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जोकि अक्टूबर 2023 में हमास के नेतृत्व में इसराइल पर हुए आतंकी हमलों के बाद शुरू हुआ था. उन हमलों में लगभग 1,250 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोगों को बन्धक बना लिया गया था.हमले की निन्दाWHO प्रमुख टेड्रॉस ए़डनॉम घेब्रेयेसस ने अस्पताल पर हुए हमले की कड़ी निन्दा की और एक बार फिर युद्धविराम की अपील दोहराई. उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत अस्पतालों को विशेष सुरक्षा प्राप्त है और उन पर हमला नहीं किया जाना चाहिए.उन्होंने ध्यान दिलाया कि, "स्वास्थ्य सेवाओं पर हमले बन्द करने होंगे. एक बार फिर हम दोहराते हैं: मरीज़ों, स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पतालों की रक्षा की जानी होी. सहायता पाबन्दियों को हटाया जाना होगा."सहायता टीमों ने बताया कि अस्पताल पर हुए हमले से ग़ाज़ा में पहले से ही युद्ध से तबाह हो चुके और आंशिक रूप से संचालित अस्पतालों पर अत्यधिक दबाव है.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) की ओल्गा शरेवको ने यूएन न्यूज़ को बताया, "अब बड़े पैमाने पर हताहत होने की घटनाएँ आम बात हो गई हैं, और जो अस्पताल इन घायल मरीज़ों का इलाज कर रहे हैं, वे गम्भीर दवाओं सहित ज़रूरी चिकित्सा सामग्री की भारी कमी से जूझ रहे हैं."50 हज़ार से अधिक की मौतग़ाज़ा में सीमा चौकियों ओं को बन्द हुए अब सात हफ़्ते हो चुके हैं, जिनके ज़रिये स्थानीय लोगों के लिए राहत सामग्री की आपूर्ति की जाती थी. क़रीब दो महीने तक लागू रहे युद्धविराम के बाद, ग़ाज़ा पर इसराइल बमबारी फिर से शुरू हुए भी लगभग एक महीना बीत चुका है.बन्धकों की रिहाई, इसराइल सेना की वापसी समेत युद्धविराम की अवधि बढ़ाने के मुद्दे पर इसराइल और हमास के बीच मतभेद के कारण टकराव फिर भड़क उठा था.OCHA कार्यालय के अनुसार, 18 मार्च को बमबारी दोबारा शुरू होने के बाद से अब तक तीन लाख 90 हज़ार से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं.हाल के दिनों में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग़ाज़ा में सभी फ़लस्तीनियों के लिए पर्याप्त भोजन मौजूद होने के इसराइली दावे को ख़ारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह दावा ज़मीनी वास्तविकता से बहुत दूर है. संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष आपात राहत अधिकारी टॉम फ़्लैचर ने बताया कि राहत टीमों को लोगों की जान बचाने से जानबूझकर रोका जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की मौतें ज़्यादा संख्या में हो रही हैं.ग़ाज़ा की स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, युद्ध में अब तक 50 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं और 1.15 लाख घायल हुए हैं. 18 मार्च को हिंसा फिर से भड़कने के बाद से एक हज़ार 449 लोगों की मौत हुई है और तीन हज़ार 647 घायल हुए हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


