Advertisement
म्याँमार भूकम्प: राहत कार्रवाई के लिए 24 करोड़ डॉलर अतिरिक्त सहायता राशि की अपील

‘हृदयविदारक’ हालातसंयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत, जूली बिशप ने अपनी म्याँमार की यात्रा के दौरान भूकम्प से तबाह हुए समुदायों से मुलाक़ात की और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से उन्हें तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण के लिए समर्थन देने का आग्रह किया.उन्होंने सहायता अभियान व पुनर्बहाली सुनिश्चित करने के लिए, तत्काल संघर्षविराम लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया.उन्होंने कहा, "हमें हत्याओं व टकराव के सिलसिले को रोकने के लिए संघर्षविराम लागू करने के प्रयास निरन्तर जारी रखने होंगे, ताकि मानवीय कार्यकर्ता, खोज एवं बचाव दल व पुनर्निर्माण में शामिल लोग सुरक्षित रूप से काम कर सकें."जूली बिशप ने भूकम्प से हुए विनाश को "हृदयविदारक" बताते हुए, जीवित बचे लोगों की सहनसक्षमता की सराहना की.उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा, “मैं उन लोगों से विशेष रूप से प्रभावित हुई जो अपने घरों को खोने के बावजूद, इस मलबे, इस बर्बादी के बीच पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं.”उन्होंने कहा, “ज़रूरत की इस घड़ी में अन्तरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका बेहद अहम है, न केवल अतिरिक्त वित्त पोषण जुटाने के लिए, बल्कि अपने प्रभाव के ज़रिए यह सुनिश्चित करने में भी कि सभी संघर्षरत पक्ष, अपने हथियार रख दें, ताकि म्याँमार के लोगों की बिखरी ज़िन्दगियों को वापिस पटरी पर लाने के प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित किया जा सके.” सहायता अभियान पर दबावसंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले से ही संघर्ष और अस्थिरता के कारण तनावग्रस्त म्याँमार में, ज़रूरी सार्वजनिक सेवाओं पर दवाब और बढ़ गया है. UNICEF के मुताबिक़, म्याँमार की स्वास्थ्य सुविधाएँ, चिकित्सा सामग्री की गम्भीर कमी से जूझ रही हैं.193 से अधिक स्वास्थ्य केन्द्र और 2,311 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं बुनियादी ढाँचों के ढहने से खाद्य सामग्री की कमी हो गई है, जिससे क़ीमतें आसमान छू रही हैं और संक्रामक रोगों का ख़तरा बढ़ गया है. सगाइंग और मैंडाले में स्वच्छता प्रणालियों के नष्ट होने से वहाँ स्थिति अधिक गम्भीर होती जा रही है.इसके अलावा, 44 डिग्री सेल्सियस (111°F) तापमान तक पहुँचने वाली अत्यधिक गर्मी और भारी, बेमौसम बरसात से जीवित बचे लोगों के लिए हालात बदतर हो गए हैं. इनमें से कई लोगों के पास अभी रहने की जगह तक नहीं है.भूकम्प ने म्याँमार के कमज़ोर बुनियादी ढाँचे को लेकर चिन्ताएँ दोबारा उजागर कर दी हैं.एशिया-प्रशान्त के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) ने चेतावनी दी है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि भावी आपदाओं से इस स्तर का विनाश न हो, सड़कों, पुलों और प्रमुख सार्वजनिक भवनों के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.आयोग ने कहा, "यह कोई विकल्प नहीं है - यह एक सामाजिक और आर्थिक आवश्यकता है."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


