-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वित्तीय समर्थन में अमेरिकी कटौती, 'लाखों ज़िन्दगियों के लिए मौत की सजा के समान'

Source: UN News: शनिवार, 12 अप्रैल 2025 00:01 AM (IST)
वित्तीय समर्थन में अमेरिकी कटौती, 'लाखों ज़िन्दगियों के लिए मौत की सजा के समान'
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने 14 देशों में जीवनरक्षक आपात खाद्य सहायता के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा सहायता धनराशि बन्द किए जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. WFP ने सोशल मीडिया पर अपने एक सन्देश में कहा, "अगर इसे लागू किया जाता है, तो यह उन लाखों लोगों के लिए मौत की सजा के समान हो सकता है, जो अत्यधिक भूख और भुखमरी से जूझ रहे हैं.” Tweet URL यूएन खाद्य एजेंसी की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने चेतावनी दी कि WFP के आपात कार्यक्रमों के लिए कटौतियाँ जारी रहने से, भूख के हालात गहरे होंगे, अस्थिरता को बल मिलेगा और दुनिया पहले से कहीं कम सुरक्षित हो जाएगी.उन्होंने विश्व नेताओं से इसके नतीजों का आकलन करने का आग्रह करते हुए कहा कि पहले से ही हिंसक टकरावों और अत्यधिक भूख के मामलों में उछाल आ रहा है. ऐसे में, समर्थन वापिस खींच लेने से न केवल ज़िन्दगियाँ प्रभावित होंगी, बल्कि वैश्विक स्थिरता भी कमज़ोर होगी.इस विषय में स्पष्टता हासिल करने और अपने कार्यक्रमों के लिए समर्थन बनाए रखने के इरादे से, WFP अमेरिकी प्रशासन के साथ सम्पर्क में है. शरणार्थियों के लिए जोखिम युगांडा में रहने वाले 18 लाख शरणार्थियों पर भी इन कटौतियों का असर होने की आशंका है.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, UNHCR के अनुसार, वर्ष 2022 के बाद से हर महीने औसतन 10 से 12 हज़ार शरणार्थियों ने देश में प्रवेश किया है. धनराशि में कटौती से मौजूदा संसाधनों पर दबाव पड़ रहा है, जिसकी वजह से यूएन एजेंसी अपने आगमन केन्द्रों पर कुछ चुनिन्दा सेवाओं, जैसेकि स्वास्थ्य देखभाल व शुरुआती जाँच को ही प्राथमिकता देने पर मजबूर हुई है. युगांडा में UNHCR के प्रतिनिधि मैथ्यू क्रेन्टसिल ने राजधानी कम्पाला से जिनीवा में पत्रकारों को बताया कि पूरे वर्ष के लिए जिस बजट को आवंटित किया गया था, मौजूदा हालात की वजह से उसका इस्तेमाल अभी ही किया जा रहा है.उन्होंने कहा, "मैं उस क़िल्लत का ज़िक्र भी नहीं करना चाहता, जिसका अनुभव WFP को भोजन प्रदान करने में हो रहा है…"इस वर्ष जून महीने के बाद से, युगांडा में शरणार्थियों के लिए भोजन प्रदान करने के लिए WFP के पास धन का कोई आश्वासन नहीं है…. इस वजह से, युगांडा में पहले से ही क़ायम अनिश्चित स्थिति और गम्भीर हो रही है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement