-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: विस्थापितों, हिंसा पीड़ितों के लिए और अधिक समर्थन की अपील

Source: UN News: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: विस्थापितों, हिंसा पीड़ितों के लिए और अधिक समर्थन की अपील
आपात राहत मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी टॉम फ़्लैचर ने आगाह किया है कि यूक्रेन में 1.3 करोड़ लोग को जल्द से जल्द मानवीय सहायता की आवश्यकता है. रूसी सैन्य बलों के हमलों की वजह से विस्थापन, मानसिक सदमे और अति-आवश्यक सेवाओं के विध्वंस से उनके जीवन पर गहरा असर हो रहा है. यूएन अवर महासचिव ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि ज़रूरतमन्दों के लिए समर्थन और हिंसा की चपेट में आए आम नागरिकों की रक्षा के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे. Tweet URL पिछले कुछ हफ़्तों में, रूसी सैन्य बलों द्वारा किए गए हमलों में यूक्रेन के कई शहरों में बच्चों समेत आम नागरिक मारे गए हैं. स्वास्थ्य केन्द्रों, मकानों, स्कूलों, खेलकूद मैदानों समेत बुनियादी प्रतिष्ठानों को भीषण क्षति पहुँची है.अवर महासचिव फ़्लैचर ने शुक्रवार को ड्निप्रो क्षेत्र के घनी आबादी वाले क्रिविय रिह शहर में हुए हमले में कम से कम 9 बच्चों के मारे जाने की निन्दा की.“नागरिक मौतों व रिहायशी इलाक़ों में विध्वंस के इन क्रूर तरीक़ों को रोका जाना होगा.”उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत युद्धरत पक्षों से आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.आम नागरिकों पर “ताबड़तोड़ हमले किए जाने पर सख़्त पाबन्दी है. युद्ध किस तरह से लड़ा जाएगा, उसकी सीमाएँ तय की जानी होंगी.”विस्थापन व हताशायूक्रेन में युद्ध जारी युद्ध आम नागरिकों के सामूहिक तौर पर विस्थापित होने की एक बड़ी वजह है. क़रीब 37 लाख यूक्रेनी नागरिक अपने घर से बेघर हैं और देश की सीमाओं के भीतर विस्थापन का शिकार हुए हैं. वहीं, 70 लाख लोग अन्य देशों में शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं.रूस के कुर्स्क, बेलगोरॉड और ब्रिएन्स्क नामक क्षेत्रों में आम नागरिकों के हताहत होने और आधारभूत ढाँचे को क्षति पहुँचने की ख़बर है.आपात राहत प्रमुख फ़्लैचर ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत युद्धरत पक्षों का यह दायित्व है कि ज़रूरतमन्द आबादी तक बेरोकटोक, मानवीय राहत पहुँचाई जाने की अनुमति दी जाएगी, वे भले ही कहीं भी हों.मगर, यूएन मानवीय सहायता एजेंसियों ने बताया है कि वे दोनेत्स्क, ख़ेरसॉन, लुहान्स्क और ज़ैपोरिझझिया में रूसी नियंत्रण वाले इलाक़ों में क़रीब 15 लाख आम नागरिकों तक पहुँचने में असमर्थ हैं. UN Photo/Eskinder Debebe यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को यूक्रेन में हालात से अवगत करा रहे हैं. सहायता कार्यक्रमों पर जोखिमयूक्रेन में महिलाओं पर इस युद्ध का गम्भीर असर हुआ है. एक अनुमान के अनुसार, लिंग-आधारित हिंसा के मामलों में 36 प्रतिशत का उछाल आया है, और मातृत्व स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ रहे हैं.2022 के बाद से, यूक्रेन में जन्मे कुल बच्चों में से क़रीब 50 फ़ीसदी समय से पहले हुए हैं, जोकि गर्भवती महिलाओं द्वारा झेले जाने वाले तनाव व मुश्किलों का संकेत है.इन विशाल आवश्यकताओं के बावजूद, यूक्रेन में यूएन मानवतावादी योजना के लिए प्रस्तावित 2.6 अरब डॉलर में से केवल 17 फ़ीसदी धनराशि का ही प्रबन्ध हो पाया है.अवर महासचिव फ़्लैचर ने आगाह किया कि अतिरिक्त वित्तीय समर्थन के बिना, इन महत्वपूर्ण सहायता कार्यक्रमों के स्तर को घटाना होगा, जिससे लाखों लोगों के पास भोजन, स्वास्थ्य देखभाल व आश्रय व्यवस्था नहीं होगी.सहायता धनराशि की क़िल्लत के बीच चार अहम क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है: अग्रिम मोर्चों पर समुदायों को समर्थन, आपात प्रतिक्रिया व्यवस्था, सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों में मदद, और विस्थापितों की सहायता.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement