-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: घातक मिसाइल हमले में बच्चों समेत 12 की मौत, यूएन ने की कठोर निन्दा

Source: UN News: बुधवार, 09 अप्रैल 2025 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: घातक मिसाइल हमले में बच्चों समेत 12 की मौत, यूएन ने की कठोर निन्दा
यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी समन्वयक माथियास श्माले ने यूक्रेन के क्रिविय रिह शहर पर हुए मिसाइल हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की है. इस हमले में कम से कम नौ बच्चों समेत 12 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है, जबकि अनेक अन्य घायल हुए हैं. इस मिसाइल हमले में ड्निप्रो क्षेत्र में स्थित शहर के आवासीय इलाक़े को शाम के समय निशाना बनाया गया जब अनेक परिवार सप्ताहांत से पहले एकत्र हो रहे थे. यह मिसाइल एक खेलकूद मैदान के पास आकर गिरी, जिससे घरों, स्कूलों व एक रेस्तरां को क्षति पहुँची. Tweet URL यूक्रेन में यूएन के शीर्ष अधिकारी ने अपने एक वक्तव्य में क्षोभ जताया कि इस शहर पर रूस द्वारा किया गया यह हमला, देश में रिहायशी इलाक़ों पर बार-बार हमले करने के चिन्ताजनक रुझान को दर्शाता है, जिनमें आम नागरिक हताहत हो रहे हैं.एक दिन पहले ही ख़ारकीव में व्यापक हमला किया गया था. मानवतावादी समन्वयक श्माले ने कहा कि प्रभावित परिवारों को इन हमलों की असहनीय क़ीमत चुकानी पड़ती है.“आम नागरिकों को अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत संरक्षण प्राप्त है. वे कोई निशाना नहीं है.”संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने शनिवार को जारी अपने एक वक्तव्य में यूक्रेन में नागरिक आबादी वाले इलाक़ों पर हमले तुरन्त रोके जाने का आग्रह किया.दुखद हालातयोरोप व मध्य एशिया के लिए क्षेत्रीय निदेशक रेजिना डे डोमिनिसिस ने कहा कि क्रिविय रिह में हुए इस भयावह से वह क्षुब्ध हैं, जिसमें कम से कम 9 बच्चे मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.यूनीसेफ़ अधिकारी ने कहा कि यह एक बेहद दुखद दृश्य था, अभिभावक अपने मृतक बेटे को गोद में उठाए रो रहे थे. किसी भी बच्चे को ऐसा आतंक नहीं सहना चाहिए. किसी भी अभिभावक को ऐसा दुख सहना चाहिए.यूनीसेफ़ अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को समर्थन प्रदान करने और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आपात सहायता प्रदान कर रहा है.फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों द्वारा पूर्ण स्तर पर आक्रमण किए जाने के बाद से अब तक, ढाई हज़ार से अधिक बच्चे हताहत हुए हैं और लाखों बच्चों की ज़िन्दगी में उथलपुथल मची है.क्षेत्रीय निदेशक रेजिना डे डोमिनिसिस ने कहा कि घनी आबादी वाले इलाक़ों में विस्फोटक हथियारों के क्रूर इस्तेमाल, और नागरिक प्रतिष्ठानों व बुनियादी ढाँचों पर हमलों को तुरन्त रोका जाना होगा. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में सचेत किया गया था कि यूक्रेन में हवाई हमलों से बचने की चेतावनी देने वाले सायरन अब अनेक बच्चों के लिए स्कूली जीवन का एक नियमित हिस्सा हो गए हैं.हिंसक टकराव और हमलों की वजह से बच्चों की शिक्षा को ठेस पहुँची है, उनके भावी शिक्षा अवसरों पर गहरा असर हुआ है, और इससे भविष्य में उनकी रोज़गार क्षमता प्रभावित होने की आशंका है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement