×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 3:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: जल सुरक्षा के लिए मुस्तैद, असम के 'जलदूत'
Source: UN News: सोमवार, 07 अप्रैल 2025 00:01 AM (IST)
भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) ने, पेयजल की समस्या से निपटने के लिए, भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत, जलदूत नामक एक कार्यक्रम आरम्भ किया गया है. इसका नेतृत्व युवा छात्र कर रहे हैं, जिन्हें अपने समुदाय में स्वच्छता, साफ़-सफ़ाई एवं सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण दिया गया है. नौवीं कक्षा का छात्र, अभिजीत पातर अपने गाँव के एक बुज़ुर्ग को टोकते हुए कहता है, "अंकल, यह पानी पीने और घरेलू उपयोग के लिए है! सरकार हर दिन प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी प्रदान करती है ताकि सभी को सुरक्षित पेयजल मिल सके."अभिजीत पातर की यह प्रतिक्रिया, उस कार्यक्रम के प्रभाव का आईना है , जो यूनीसेफ़ ने भारत सरकार के जल जीवन मिशन के सहयोग से असम में आरम्भ किया है. इस पहल के तहत, बच्चों को स्वच्छ पेयजल, और साफ़-सफ़ाई का दूत बनाया गया है.अभिजीत पातर भी असम के इन्हीं तीन लाख जलदूतों (water champions) में से एक हैं, जिसे इस पहल के तहत, सुरक्षित पानी, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य (WASH) सेवाओं में प्रशिक्षित किया गया है. © UNICEF India युवा नेतृत्व जलदूत कार्यक्रम में, पारम्परिक जागरूकता पहल से अलग हटकर, विद्यार्थियों को अपने समुदायों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाया जाता है. इससे न केवल स्वच्छ पानी तक पहुँच सुनिश्चित होती है, बल्कि स्वच्छता व उचित स्वास्थ्य तौर-तरीक़ों को भी बढ़ावा दिया जाता है.इन युवा जलदूतों को असम राज्य की 7,000 जल शालाओं में प्रशिक्षण दिया गया है. यहाँ वे घरेलू नल कनेक्शन, जल, स्वच्छता व स्वास्थ्य की पैरोकारी के अलावा ज़मीनी स्तर पर व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना सीखते हैं.मई, 2023 में शुरू हुई यह पहल, भारत के जल संकट को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.यूनीसेफ़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, देश के 718 ज़िलों में से दो-तिहाई ज़िले, भूजल की कमी का सामना कर रहे हैं. इससे निपटने के लिए 2019 में जल जीवन मिशन शुरु किया गया, जिसका उद्देश्य, हर घर में पाइप के ज़रिए जल प्रदान करना है.इसी मिशन के अन्तर्गत आरम्भ किए असम के अनोखे जलदूत मॉडल में, छात्रों को शामिल करके और सार्वजनिक भागेदारी को बढ़ावा देकर, सतत जल प्रबन्धन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.चुनौतियों से पार © UNICEF India मोरीगाँव में जल जीवन मिशन के ज़िला समन्वयक, शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशिक्षकों के सहयोग से, जलशालाओं और जलअड्डों के ज़रिए, जलदूतों के संगठन के प्रशिक्षण का संचालन करते हैं. मोरीगाँव ज़िले में ही सक्रिय रूप से मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 1,534 जलदूत काम कर रहे हैं. जल जीवन मिशन से पहले, यहाँ के निवासी ट्यूबवैल और खुले कुँओं पर निर्भर थे. लेकिन यह अक्सर दूषित होते थे या बाढ़ के दौरान जलमग्न हो जाते थे, जिससे स्वास्थ्य को गम्भीर जोखिम रहता था. अब, अभिजीत जैसे जलदूत, समुदायों को सुरक्षित पेयजल और रोगों की रोकथाम में इसकी भूमिका के बारे में शिक्षित करते हैं.अभिजीत पातर ने बताया, "मैंने पहले कभी पानी की सुरक्षा के बारे में नहीं सोचा था. अब मुझे समझ आया है कि सुरक्षित पेयजल से दस्त और टायफ़ाइड जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है. मेरे माता-पिता और पड़ोसी भी इससे सीख रहे हैं."पहल का प्रभावमोरीगाँव के ताराबोरी माध्यमिक विद्यालय ने अक्टूबर 2023 से अब तक 40 जलदूतों को प्रशिक्षित किया है. अभिजीत पातर और उसी स्कूल की एक अन्य जलदूत, नबज्योति सैकिया को, अपने उत्कृष्ट समुदायिक योगदान के लिए मोरीगाँव के ज़िला आयुक्त कार्यालय में सम्मानित भी किया गया.विज्ञान की शिक्षक और स्कूल के जल जीवन मिशन की नोडल अधिकारी, अपलाका देवी, स्वयं काम करके सीखने के दृष्टिकोण पर ज़ोर देती हैं. "प्रशिक्षण के दौरान, हमने सबसे पहले अपने स्कूल के छात्रों के सामने जल आपूर्ति स्रोत का परीक्षण करके दिखाया. जो छात्र सत्र में भाग लेने में असमर्थ थे, उन्हें बाद में जलदूतों द्वारा प्रशिक्षित किया गया." "फिर इन छात्रों ने आगे जाकर अपने समुदायों को नए पाइप कनेक्शन के रखरखाव एवं ज़िम्मेदारी से पानी का उपयोग करने के लिए शिक्षित किया." © UNICEF India असम के राउमोरिया गाँव, बिहपुरिया के 5 वर्षीय सरंगा साइकिया को "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जलदूत" का पुरस्कार दिया गया. लखीमपुर के ज़िला समन्वयक, चतर प्रसाद पाथोरी ने कहा, "हमारे ज़िले में, जल जीवन मिशन ने तेज़ी से प्रगति की है, और बड़े पैमाने पर इसका श्रेय जलदूतों को जाता है. वे सार्वजनिक जल प्रणालियों का निरीक्षण करते हैं, घर-घर जाकर जाँच करते हैं कि सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन हो रहा हो, और पानी के गुणवत्ता मानकों की निगरानी करते हैं." "पेयजल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ़ील्ड टेस्टिंग करने वाले महिला समूहों के साथ मिलकर काम करते हैं. हालाँकि भूजल की कमी यहाँ एक बड़ा मुद्दा नहीं है, लेकिन जल में रासायनिक उतार-चढ़ाव के कारण बार-बार परीक्षण आवश्यक होता है. जलदूत इन बदलावों की निगरानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं."15 वर्षीय सारंगा सैकिया बताती हैं, "हमने सितम्बर में एक जलशाला में भाग लिया, जहाँ हमे सामुदायिक स्वयंसेवक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. शुरुआत में, ग्रामीणों को अपने अलग-अलग नल कनेक्शन लेने के लिए मनाना कठिन था." "कई लोग पारम्परिक कुँओं से ही पानी लेते थे और उन्हें जल जीवन मिशन की कोई ज़रूरत नहीं दिख रही थी. लेकिन जब हमने समझाया कि जल जीवन मिशन से उन्हें मानकीकृत सुरक्षित पेयजल मिलेगा, तो धीर-धीरे उन्हें समझ आने लगा."असम के माजुली ज़िले में बार-बार बाढ़ आने से, जल स्रोत दूषित हो जाते थे और गम्भीर जल चुनौतियों का सामना करता पड़ता है. इन बाधाओं के बावजूद, ज़िले के 702 जलदूतों ने 90 फ़ीसदी इलाक़े में जल जीवन मिशन के तहत सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.इस बदलाव का ज़िक्र करते हुए माजुली की एक जलदूत, सीमा बोरा कहती हैं कि लोगों को यह एहसास नहीं था कि पानी की गुणवत्ता में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है. अब, वो सक्रियता से अपने पानी का परीक्षण करते हैं और कोई समस्या आने पर उसका समाधान करते हैं. © UNICEF India असम का अनोखा जलदूत मॉडल दर्शाता है कि किस तरह छात्रों को शामिल करके सार्वजनिक भागेदारी को बढ़ावा दिया जा सकता है और टिकाऊ जल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces