×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
म्याँमार भूकम्प: पहले से ही नाज़ुक स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर भीषण दबाव
Source: UN News: सोमवार, 07 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
म्याँमार में 28 मार्च को आए शक्तिशाली भूकम्प के बाद आपदा-प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाने में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम सहायता अभियान में अग्रिम मोर्चे पर सक्रिय है. मगर, पहले से ही नाज़ुक हालात से जूझ रहे देश में अस्पतालों पर भीषण दबाव है, मेडिकल आपूर्ति की क़िल्लत है और बीमारियाँ फैलने का जोखिम है. म्याँमार में WHO की उप प्रतिनिधि ऐलेना वुओलो ने राजधानी नेपीडॉ से यूएन न्यूज़ को बताया कि यह आपात हालात में एक और आपात स्थिति का सामना करने जैसा है. उप प्रतिनिधि वुओलो ने यूएन न्यूज़ के विभू मिश्रा के साथ एक बातचीत में कहा कि इस आपदा से पहले भी, म्याँमार में 1.2 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य देखभाल सहायता की आवश्यकता थी. मगर, भूकम्प से हुई बर्बादी के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं.अब तक, क़रीब 3,900 लोगों के मारे जाने, छह हज़ार के घायल होने की जानकारी मिली है, और हैज़ा व मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के फैलाव का जोखिम है.
WHO
अधिकारी के अनुसार, स्वास्थ्य के अलावा भोजन, जल, सुरक्षा व आश्रय समेत अन्य आवश्यकताएँ भी हैं. हालात गम्भीर होते जा रहे हैं और यहाँ आपात हालात के भीतर आपात हालात उत्पन्न हो गए हैं.उन्होंने कहा कि भूकम्प के 24 घंटों के भीतर ही, यूएन एजेंसी ने तत्काल राहत अभियान के लिए यंगून से चिकित्सा आपूर्ति रवाना कर दी थी. पिछले एक सप्ताह से, संगठन अन्य यूएन एजेंसियों के साथ मिलकर ज़रूरतमन्द आबादी के लिए सहायता अभियान को आगे बढ़ा रहा है.अनेक अस्पताल ध्वस्त हो गए हैं. म्याँमार में पिछले चार वर्षों से जारी संकट से स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर पहले से ही भीषण दबाव था. भूकम्प से हुई बर्बादी के बाद मानवीय सहायता व स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताएँ और बढ़ेंगी. एक अनुमान के अनुसार, प्रभावित इलाक़ों में 86 फ़ीसदी स्वास्थ्य केन्द्र क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें अस्पताल भी हैं. © UNICEF म्याँमार में 7.7 की तीव्रता वाले भूकम्प से इमारतों व बुनियादी प्रतिष्ठानों को भारी नुक़सान पहुँचा है. बढ़ती स्वास्थ्य चिन्ताएँउप प्रतिनिधि ऐलेना वुओलो ने बताया कि दूषित जल व गंदगी व्याप्त होने की वजह से हैज़ा समेत अन्य बीमारियों के फैलने की रोकथाम के लिए कोशिशें की जा रही हैं.पिछले वर्ष, मैंडाले में पहले ही हैज़ा संक्रमण के मामले सामने आए थे, और इस आपदा से वही प्रान्त सर्वाधिक प्रभावित है.रोकथाम प्रयासों के तहत, 70 हज़ार से अधिक टीकाकरण अभियान के लिए शुरू किया गया है, मगर वैक्सीन की उपलब्धता सीमित है और सभी ज़रूरतमन्दों तक टीके लगाना सम्भव नहीं होगा.मानवीय सहायता उद्देश्यों के लिए धनराशि व अन्तरराष्ट्रीय समर्थन में कमी आई है, जिससे हालात चिन्ताजनक हैं. इसके बावजूद, भूकम्प प्रभावित समुदायों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने, मानसिक स्वास्थ्य समर्थन मुहैया कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान रोकने की कोशिशें की जा रही हैं. © UNICEF/Khine Zar Mon म्याँमार में भूकम्प से प्रभावित आबादी के लिए आपात राहत सामान को यंगून के एक भंडारण केन्द्र में उतारा जा रहा है. वित्तीय समर्थन में कटौती का असरWHO उप प्रतिनिधि ने बताया कि 2025 के शुरुआती तीन महीने के दौरान, बहुपक्षीय व्यवस्था में बड़े बदलाव आए हैं. अनेक देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य, अन्तरराष्ट्रीय सहायता व विकास की बजाय सैन्य ख़र्च को प्राथमिकता देनी शुरू की है.दिसम्बर 2024 तक, मानवीय संकट से जूझ रहे म्याँमार के लिए सबसे कम स्तर पर सहायता धनराशि उपलब्ध थी. ऐलेना वुओलो ने कहा कि म्याँमार पर और अधिक ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है.अमेरिका और अन्य देशों से वित्तीय समर्थन में कटौती आने की वजह से सहायता अभियान में मुश्किलें पेश आ रही हैं. मार्च महीने तक, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस वर्ष की कुल ज़रूरतों में से केवल दो फ़ीसदी ही मिल पाया है.फ़िलहाल, म्याँमार में राहत अभियान के इरादे से अगले 30 दिनों के लिए 80 लाख डॉलर की औचक अपील जारी की गई है, ताकि जीवनरक्षक सहायता मुहैया कराई जा सके. देश में पुनर्निर्माण, क्षतिग्रस्त अस्पतालों व स्कूलों को फिर से खड़ा करने की ज़रूरत है और स्थानीय आबादी का संरक्षण सुनिश्चित करना होगा.WHO उप प्रतिनिधि ने कहा कि ख़त्म होते संसाधनों के बीच, नवाचारी समाधानों व साझेदारियों की तलाश करने की ज़रूरत है. उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वैश्विक सहायता तंत्र को ठेस पहुँचाने वाले इन क़दमों के नतीजों पर पुनर्विचार किया जाना होगा. जीवनरक्षक दवाओं के लिए समर्थन में कटौती की वजह से लोगों की जान जा रही है और इसे रोकना होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces