UN chief calls for continued support to Jordan to aid Syrian refugees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जॉर्डन मे शरणार्थियों की हरसंभव मदद की जरूरत: गुटेरेस

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 10:34 AM (IST)
जॉर्डन मे शरणार्थियों की हरसंभव मदद की जरूरत: गुटेरेस
अम्मान। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जॉर्डन में रह रहे सीरियाई शरणार्थियों की मदद हेतु अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का आह्वान किया है। सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा न्यूज के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जॉर्डन के जटारी शरणार्थी शिविर के दौरे के दौरान सीरियाई शरणार्थियों की मदद के लिए जॉर्डन के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को शरणार्थियों की हरसंभव मदद करनी चाहिए ताकि जॉर्डन पर दबाव कम हो सके। गौरतलब है कि जॉर्डन में लगभग 12 लाख सीरियाई शरणार्थी रह रहे हैं। जॉर्डन के नरेश अब्दुल्ला द्वितीय ने गुटेरेस से मुलाकात की और मध्यपूर्व में विकास और शांति हासिल करने के क्षेत्रीय प्रयासों पर चर्चा की। इसके साथ ही सीरिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement