Uma Bharati said on the formation of Ram Temple Trust, This was the wait-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रस्ट गठन पर बोली उमा भारती, पूरे देश को था 'इसी घड़ी का इंतजार'

khaskhabar.com: बुधवार, 05 फ़रवरी 2020 7:54 PM (IST)
ट्रस्ट गठन पर बोली उमा भारती, पूरे देश को था 'इसी घड़ी का इंतजार'
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष उमा भारती ने बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री जी ने संसद में कैबिनेट के निर्णय की घोषणा की है। 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की देखरेख में मंदिर बनेगा। बस इसी घड़ी का तो इंतजार था, इसी के लिए कभी अयोध्या में प्राण हथेली पर रख लिए थे। प्रधानमंत्री जी का बहुत बहुत अभिनंदन।" मोदी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ने भव्य राम मंदिर के निर्माण और अन्य मुद्दों के लिए 'श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट' के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस घोषणा की मंत्रियों और शिवसेना और एमएनएस जैसी पार्टियों ने सराहना की है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement