दलाई लामा को उल्फा (आई) की धमकी, चीन के खिलाफ बोले तो...
khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 2:31 PM (IST)
चीन कई बार अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बता चुका है। परेश बरुआ भी
अरुणाचल के मुद्दे पर चीन के साथ खड़ा रहता रहा है। यह भी कहा जाता है कि
परेश बरुआ पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय चरमपंथी संगठनों को चीनी हथियार
मुहैया कराते हैं। बीते कई दशकों से एनएससीएन (खापलांग) प्रमुख एसएस
खापलांग के साथ विद्रोही आंदोलन करते आ रहे कोनयाक ने वर्ष 2011 में
एनएससीएन (यू) नाम से एक अलग गुट बनाया था। साल 2014 में बांग्लादेश की एक
अदालत ने उल्फा नेता परेश बरुआ को हथियारों की तस्करी के आरोप में मौत की
सजा सुनाई थी।