Advertisement
सर्वदलीय बैठक में लोक सभा से अपने नेता को नहीं बुलाए जाने पर उद्धव ठाकरे गुट ने जताई आपत्ति

आपको बता दें कि सरकार ने संसद के दोनों सदनों -- लोक सभा और राज्य सभा -- में सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को इस सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है। संसद के मानसून सत्र को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सरकार की तरफ से इस सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा जाएगा वहीं विपक्षी दल भी अपने-अपने मुद्दों के बारे सरकार को बताएंगे जिन पर वो सदन में चर्चा कराना चाहते हैं।
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। अगले वर्ष होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है।
इससे पहले विपक्षी दल भी पटना और बेंगलुरू में बड़ी बैठक कर गोलबंदी कर चुके हैं तो वहीं सरकार भी एनडीए गठबंधन को मजबूत कर पलटवार की तैयारी कर चुकी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की जोरदार तैयारी का असर संसद सत्र के दौरान दोनों सदनों, खासकर राज्य सभा की कार्यवाही पर पड़ना तय माना जा रहा है।
सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक दोपहर बाद संसद भवन परिसर में होगी। इसके बाद संसद सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा ने अलग से आज शाम संसद भवन परिसर में ही एनडीए की बैठक भी बुलाई है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


