Udaipur: Choreographer angry with engagement kills girlfriend, hits head against wall in hotel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर : सगाई से नाराज़ कोरियोग्राफर ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, होटल में सिर दीवार से मारा

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जून 2025 6:45 PM (IST)
उदयपुर : सगाई से नाराज़ कोरियोग्राफर ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, होटल में सिर दीवार से मारा
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। विजय भोई नामक कोरियोग्राफर ने अपनी प्रेमिका निकिता त्रिवेदी की परशुराम चौराहा स्थित होटल कासा गोल्ड में हत्या कर दी। निकिता नर्सिंग की छात्रा थी और हिरणमगरी में किराए पर रहती थी। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि विजय और निकिता की दोस्ती इंस्टाग्राम के ज़रिए हुई थी और वे प्रेम संबंध में थे। हालाँकि, हाल ही में निकिता की किसी और लड़के से सगाई हो गई थी, जिसके बाद उसने विजय से बातचीत बंद कर दी। यह बात विजय को बिल्कुल पसंद नहीं आई। सोमवार को विजय ने निकिता से आखिरी बार मिलने की इच्छा ज़ाहिर की और उसे होटल में बुलाया। दोनों के बीच निकिता की सगाई को लेकर तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर विजय ने निकिता का सिर ज़ोर से दीवार पर दे मारा, जिससे वह अचेत हो गई और वहीं उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद, विजय ने ब्लेड से अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया, लेकिन दर्द बर्दाश्त न कर पाने के कारण वह सीधा एमबी हॉस्पिटल चला गया। निकिता का शव होटल के कमरे में ही पड़ा रहा और आरोपी ने किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया।
सुबह जब होटल के कर्मचारियों ने कमरे की सफाई के लिए दरवाज़ा खोला, तब इस जघन्य अपराध का पता चला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और होटल में दर्ज आईडी के आधार पर आरोपी विजय तक पहुँच बनाई। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement